Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
1 Jun 2021 · 1 min read

इक दूजे की बोटी हम नुचवाते हैं।

सेंक रहे वे रोटी हम सिंकवाते हैं।
इक दूजे की बोटी हम नुचवाते हैं।

सदियों से कुछ सीख नहीं ले पाए हैं।
सदियों से एक भूल वही दोहराए हैं।
बटें हुए हैं भिन्न समूहों के दल में।
एक रहें कैसे यह समझ न पाएं हैं।
अपनो को अपनो में शामिल न करते।
विश्व एक है गला फाड़ चिल्लाते हैं।

सेंक रहे वे रोटी हम सिंकवाते हैं।

तुर्को, अफगानों,मुगलों ने पीटा है।
सदियों तक पश्चिम ने हमको लूटा है।
लुटने पीटने में है हमें मज़ा आता।
मुझको नहीं लगे नुक्ता यह झूठा है।
न्योत के अपनी ही धरती पर यवनों को।
स्वयम ही अपनी गर्दन हम कटवाते हैं।

सेंक रहे वे रोटी हम सिंकवाते हैं।

सिमट सिमट कर सिमट गए हैं भारत में।
फिर भी कोई फर्क नहीं है हालत में।
अब भी फिरते ऊँच नीच की माया में।
रत्ती भर भी कमी नहीं है स्वारथ में।
छूत अछूत की कीचड़ में हैं सने हुए।
कनक है काया गर्व से लेकिन गाते है।

सेंक रहे वे रोटी हम सिंकवाते हैं।

बीजेपी हो सपा, कॉंग्रेस, बसपा हो।
हरा रंग हो चाहे खिलता भगवा हो।
हिंदु तेरी किस्मत में तो है घात लिखा।
हो नीतीश, मोदी, राहुल या ललुवा हो।
आईना क्यों इन्हें नहीं दिखला पाते।
टूट के हम ही क्यों टुकड़े बन जाते हैं।

सेंक रहे वे रोटी हम सिंकवाते हैं।

Language: Hindi
Tag: गीत
10 Likes · 1 Comment · 256 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
'व्यथित मानवता'
'व्यथित मानवता'
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
लोग आते हैं दिल के अंदर मसीहा बनकर
लोग आते हैं दिल के अंदर मसीहा बनकर
कवि दीपक बवेजा
नव संवत्सर आया
नव संवत्सर आया
Seema gupta,Alwar
त्वमेव जयते
त्वमेव जयते
DR ARUN KUMAR SHASTRI
तिरंगा
तिरंगा
Neeraj Agarwal
बच्चे का संदेश
बच्चे का संदेश
Anjali Choubey
जनक छन्द के भेद
जनक छन्द के भेद
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
सत्य की खोज
सत्य की खोज
Santosh Khanna (world record holder)
*अक्षय तृतीया*
*अक्षय तृतीया*
Shashi kala vyas
चेहरे पे लगा उनके अभी..
चेहरे पे लगा उनके अभी..
Dr. Rajendra Singh 'Rahi'
मुक्तक
मुक्तक
कृष्णकांत गुर्जर
तू सच में एक दिन लौट आएगी मुझे मालूम न था…
तू सच में एक दिन लौट आएगी मुझे मालूम न था…
Anand Kumar
होगा कौन वहाँ कल को
होगा कौन वहाँ कल को
gurudeenverma198
गम   तो    है
गम तो है
Anil Mishra Prahari
9-अधम वह आदमी की शक्ल में शैतान होता है
9-अधम वह आदमी की शक्ल में शैतान होता है
Ajay Kumar Vimal
कितने दिन कितनी राते गुजर जाती है..
कितने दिन कितनी राते गुजर जाती है..
shabina. Naaz
विद्याधन
विद्याधन
Dr. Pradeep Kumar Sharma
है तो है
है तो है
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
हमारा सफ़र
हमारा सफ़र
Manju sagar
मुरली कि धुन
मुरली कि धुन
Anil chobisa
*पूरी करके देह सब, जाते हैं परलोक【कुंडलिया】*
*पूरी करके देह सब, जाते हैं परलोक【कुंडलिया】*
Ravi Prakash
24/01.*प्रगीत*
24/01.*प्रगीत*
Dr.Khedu Bharti
*यूँ आग लगी प्यासे तन में*
*यूँ आग लगी प्यासे तन में*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
मानव तेरी जय
मानव तेरी जय
Sandeep Pande
जब-जब तानाशाह डरता है
जब-जब तानाशाह डरता है
Shekhar Chandra Mitra
न मैंने अबतक बुद्धत्व प्राप्त किया है
न मैंने अबतक बुद्धत्व प्राप्त किया है
ruby kumari
इक क्षण
इक क्षण
Kavita Chouhan
■ शर्म भी कर लो छुटभैयों!!
■ शर्म भी कर लो छुटभैयों!!
*Author प्रणय प्रभात*
सद्विचार
सद्विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
💐प्रेम कौतुक-457💐
💐प्रेम कौतुक-457💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
Loading...