Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
21 Dec 2017 · 3 min read

आलेख

नवयुग के विधायक आचार्य:- महावीर प्रसाद द्विवेदी
संदर्भ:- पुण्य तिथि-21 दिसम्बर

हिंदी साहित्य के आचार्य को हम प्रतिवर्ष 21 दिसम्बर को याद करते हैं। द्विवेदी युग के कवि ,साहित्यकार महावीर प्रसाद द्विवेदी का जन्म रायबरेली उत्तरप्रदेश के दौलतपुर ग्राम में हुआ था। इनके पिता पंडित रामसहाय दुबे कान्यकुब्ज ब्राह्मण थे। बचपन से ही घर मे धन का अभाव था।
हिंदी साहित्य के युग विधायक एक महान साहित्यकार एक कुशल पत्रकार द्विवेदी जी ने देश की साहित्यिक, सांस्कृतिक चेतना को एक नई दिशा देने का कार्य किया था। 1893 से 1918 के युग को द्विवेदी युग के नाम से जाना जाता है। रेलवे में झांसी में चीफ़ क्लर्क रहे द्विवेदी जी ने हिंदी साहित्य की कृतियों में विभिन्न शैलियों का प्रयोग किया जिनमे विचारात्मक,आलोचनात्मक प्रमुख हैं।
बहुभाषी महावीर प्रसाद जी मराठी ,गुजराती, संस्कृत ,अंग्रेजी के विद्वान थे।
उनकी कविताओं में प्रकृति प्रेम दिखता है। द्विवेदी जी प्रकृति प्रेमी थे। देखिये कविता की पंक्तियाँ:-
वह मोरों का शोर कहाँ है
श्यामघटा घनघोर कहाँ है
कोयल की मीठी तानों को
सुन सुख देते थे कानों को
आज पक्षियों की कई जातियाँ विलुप्त होती जा रही है। घटती मोरों की संख्या चिंताजनक है। द्विवेदी जी ने अपनी कविताओं में उस समय भी चिंता व्यक्त की थी।
द्विवेदी जी की गद्य की 14 अनुदित कृतियाँ तथा 50 मौलिक कृतियाँ थी। उन्होंने पद्य की 8 अनुदित कृतियाँ तथा 9 मौलिक कृतियाँ लिखी।
13 वें हिंदी साहित्य सम्मेलन 1929 में द्विवेदी जी का सम्मान किया। काशिनागरी प्रचारिणी सभा और प्रयाग के हिंदी मेले में दिए गए उनके व्याख्यान को भी पुस्तक रूप में प्रकाशित किया गया। उन्होंने स्कूल के बच्चों के लिए 6 पुस्तकें भी लिखी थी। सरल,सुबोध शैली में लिखी उनकी कृतियाँ पाठकों को बहुत पसंद आती है।
उनकी प्रमुख कृतियों में पद्य की काव्य मंजूषा,कविता कलाप,देवी स्तुति प्रमुख है।अनुवाद में रत्नावली,वेणी संसार,हिंदी महाभारत ।गद्य में नाट्यशास्त्र 1984,हिंदी भाषा की उत्पत्ति 1907,संपत्ति शास्त्र1907 ,
कालिदास की समालोचना ।अनुदित ग्रंथों में गंगालहरी,ऋतु तरंगिणी, कुमार सम्भव प्रमुख कृतियाँ है।
संस्कृत, बृजभाषा, खड़ी बोली से हिंदी काव्य रचना का श्री गणेश द्विवेदी ने किया और विपुल साहित्य की रचना की। उन्होंने आज़ादी की लड़ाई के समय मन ,वचन, कर्म से देश को स्वाधीन बनाने स्वदेश व स्वावलम्बन की भावना भारतीयों में उतपन्न करने हेतु साहित्य लिखा।
कविता ,कहानी ,आलोचना, पुस्तक समीक्षा ,अनुवाद, जीवनी के साथ साथ अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र ,विज्ञान ,इतिहास पुरातत्व आदि विषयों पर कलम चलाई।
21 दिसम्बर 1938 को महावीर प्रसाद द्विवेदी का रायबरेली में स्वर्गवास हो गया । हिंदी साहित्य का सूरज डूब गया। हमेशा के लिए हिंदी साहित्य की आचार्यपीठ रिक्त हो गई। आज हम द्विवेदी जी को न केवल साहित्य के लिए अपितु उनके व्यक्तित्व के गुण आस्तिकता,न्यायनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता के लिए याद करते हैं।
बाईस वर्षों तक हिंदी की(1903 से 1925 )प्रमुख कृतियाँ लिखी।
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त इन्हें अपना गुरु मानते थे। 17 वर्ष तक हिंदी की प्रसिद्ध पत्रिका “सरस्वती” का सम्पादन किया।
रेलवे विभाग के तार बाबू द्विवेदी जी की याद में भारत सरकार ने उनके हिंदी साहित्य के अवदान हेतु उनकी स्मृति में डाक टिकिट जारी किया था।
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उल्लेखनीय योगदान करने वाले,हिंदी जागरण का कार्य करने वाले द्विवेदी जी को हम उनकी इस रचना के साथ स्मरण करें:-
“प्यारे वतन हमारे प्यारे।
आजा आजा पास हमारे।।
या तू अपने पास बुलाकर।
रख छाती से हमें लगाकर।।”

– कवि राजेश पुरोहित
98,पुरोहित कुटी,श्रीराम कॉलोनी,
भवानीमंडी, जिला-झालावाड़
राजस्थान, पिन-326502

Language: Hindi
Tag: लेख
228 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
जब ये मेहसूस हो, दुख समझने वाला कोई है, दुख का भर  स्वत कम ह
जब ये मेहसूस हो, दुख समझने वाला कोई है, दुख का भर स्वत कम ह
पूर्वार्थ
गर गुलों की गुल गई
गर गुलों की गुल गई
Mahesh Tiwari 'Ayan'
स्त्री का प्रेम ना किसी का गुलाम है और ना रहेगा
स्त्री का प्रेम ना किसी का गुलाम है और ना रहेगा
प्रेमदास वसु सुरेखा
आप वही करें जिससे आपको प्रसन्नता मिलती है।
आप वही करें जिससे आपको प्रसन्नता मिलती है।
लक्ष्मी सिंह
सभी मित्रों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
सभी मित्रों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
surenderpal vaidya
"गाय"
Dr. Kishan tandon kranti
मकड़जाल से धर्म के,
मकड़जाल से धर्म के,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
तिरी खुबसुरती को करने बयां
तिरी खुबसुरती को करने बयां
Sonu sugandh
नयी भोर का स्वप्न
नयी भोर का स्वप्न
Arti Bhadauria
*शत-शत नमन प्रोफेसर ओमराज*
*शत-शत नमन प्रोफेसर ओमराज*
Ravi Prakash
दिल आइना
दिल आइना
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
जो जी में आए कहें, बोलें बोल कुबोल।
जो जी में आए कहें, बोलें बोल कुबोल।
डॉ.सीमा अग्रवाल
बादल और बरसात
बादल और बरसात
Neeraj Agarwal
जीवन का अंत है, पर संभावनाएं अनंत हैं
जीवन का अंत है, पर संभावनाएं अनंत हैं
Pankaj Sen
क्या यही है हिन्दी-ग़ज़ल? *रमेशराज
क्या यही है हिन्दी-ग़ज़ल? *रमेशराज
कवि रमेशराज
■ पात्र या अपात्र
■ पात्र या अपात्र
*Author प्रणय प्रभात*
▫️ मेरी मोहब्बत ▫️
▫️ मेरी मोहब्बत ▫️
Nanki Patre
संकल्प
संकल्प
Naushaba Suriya
कुंडलिया छंद
कुंडलिया छंद
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
3121.*पूर्णिका*
3121.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
एक वो है मासूमियत देख उलझा रही हैं खुद को…
एक वो है मासूमियत देख उलझा रही हैं खुद को…
Anand Kumar
जिंदगी क्या है?
जिंदगी क्या है?
ठाकुर प्रतापसिंह "राणाजी"
आक्रोष
आक्रोष
Aman Sinha
🥀*अज्ञानीकी कलम*🥀
🥀*अज्ञानीकी कलम*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
Ye Sidhiyo ka safar kb khatam hoga
Ye Sidhiyo ka safar kb khatam hoga
Sakshi Tripathi
पंक्षी पिंजरों में पहुँच, दिखते अधिक प्रसन्न ।
पंक्षी पिंजरों में पहुँच, दिखते अधिक प्रसन्न ।
Arvind trivedi
कभी सब तुम्हें प्यार जतायेंगे हम नहीं
कभी सब तुम्हें प्यार जतायेंगे हम नहीं
gurudeenverma198
तुम्हारे जाने के बाद...
तुम्हारे जाने के बाद...
Prem Farrukhabadi
।। परिधि में रहे......।।
।। परिधि में रहे......।।
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
बढ़ चुकी दुश्वारियों से
बढ़ चुकी दुश्वारियों से
Rashmi Sanjay
Loading...