Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
30 Aug 2017 · 1 min read

“———————————————— आभा दिखे सुनहरी ” !!

घूँघट पट से झांक रही हो , नज़रें संग भेद भरी !
चेहरे पर रेखा चिन्ता की , छाई है अब गहरी !!

परदे के पीछे से चौकस , रहना कठिन बड़ा है !
आज चतुरता मौन लिये सी , बनी सजग अब प्रहरी !!

दामन उम्मीदों का थामे , आस लिये सहमी सी !
लक्ष्य साधने को आतुरतम , अँखियाँ जानो लहरी !!

सजधज मन भाती है ऐसी , नहीं आवरण चाहें !
रूप दमकता कुन्दन जैसा , आभा दिखे सुनहरी !!

बड़े ध्यान से कान लगाकर , आहट पा लेती हो !
भेद छुपाना लगे कठिन हैं , बड़ी सयानी ठहरी !!

कभी कनखियों से बतियाती , बोल धरे अधरों पर !
लदी नाज़ नखरों से ऐसी , मौन हुई स्वर लहरी !!

खूब लुभाना सीखा तुमने , सबके सब कायल हैं !
लुटने वाले अर्ज़ न करते , न कोउ चढ़े कचहरी !!!

बृज व्यास

Language: Hindi
Tag: गीत
657 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
काली स्याही के अनेक रंग....!!!!!
काली स्याही के अनेक रंग....!!!!!
Jyoti Khari
चाह ले....
चाह ले....
सिद्धार्थ गोरखपुरी
बुद्ध बुद्धत्व कहलाते है।
बुद्ध बुद्धत्व कहलाते है।
Buddha Prakash
अबोध अंतस....
अबोध अंतस....
Santosh Soni
रोजगार रोटी मिले,मिले स्नेह सम्मान।
रोजगार रोटी मिले,मिले स्नेह सम्मान।
विमला महरिया मौज
ॐ शिव शंकर भोले नाथ र
ॐ शिव शंकर भोले नाथ र
Swami Ganganiya
मन ,मौसम, मंजर,ये तीनों
मन ,मौसम, मंजर,ये तीनों
Shweta Soni
मज़दूर
मज़दूर
Shekhar Chandra Mitra
हूं तो इंसान लेकिन बड़ा वे हया
हूं तो इंसान लेकिन बड़ा वे हया
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
लब हिलते ही जान जाते थे, जो हाल-ए-दिल,
लब हिलते ही जान जाते थे, जो हाल-ए-दिल,
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
आओ तो सही,भले ही दिल तोड कर चले जाना
आओ तो सही,भले ही दिल तोड कर चले जाना
Ram Krishan Rastogi
वक्त
वक्त
Ramswaroop Dinkar
हसरतों की भी एक उम्र होनी चाहिए।
हसरतों की भी एक उम्र होनी चाहिए।
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
"रंगमंच पर"
Dr. Kishan tandon kranti
दुनिया में सब ही की तरह
दुनिया में सब ही की तरह
डी. के. निवातिया
इंडियन सेंसर बोर्ड
इंडियन सेंसर बोर्ड
*Author प्रणय प्रभात*
अच्छा कार्य करने वाला
अच्छा कार्य करने वाला
नेताम आर सी
"जय जवान जय किसान" - आर्टिस्ट (कुमार श्रवण)
Shravan singh
*हजारों साल से लेकिन,नई हर बार होली है 【मुक्तक 】*
*हजारों साल से लेकिन,नई हर बार होली है 【मुक्तक 】*
Ravi Prakash
किसकी कश्ती किसका किनारा
किसकी कश्ती किसका किनारा
डॉ० रोहित कौशिक
मायके से दुआ लीजिए
मायके से दुआ लीजिए
Harminder Kaur
"ओट पर्दे की"
Ekta chitrangini
गौरैया दिवस
गौरैया दिवस
Surinder blackpen
वक़्त गुज़रे तो
वक़्त गुज़रे तो
Dr fauzia Naseem shad
#डॉ अरुण कुमार शास्त्री
#डॉ अरुण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
संग चले जीवन की राह पर हम
संग चले जीवन की राह पर हम
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
खुदा जाने
खुदा जाने
Dr.Priya Soni Khare
मेरी कलम से…
मेरी कलम से…
Anand Kumar
आँखों से भी मतांतर का एहसास होता है , पास रहकर भी विभेदों का
आँखों से भी मतांतर का एहसास होता है , पास रहकर भी विभेदों का
DrLakshman Jha Parimal
बादल और बरसात
बादल और बरसात
Neeraj Agarwal
Loading...