Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
20 Mar 2017 · 2 min read

आत्मा का राम

आत्मा का राम
फटी हुई कथडी में लेटा आत्मप्रसाद अपने जीवन के अंतिम दिन गिन रहा है। उसके ही पास सिरहाने में उसकी पत्नी शांति हाँथों में दवाई लिए बैठी है।सुबह और दोपहर की दवा आत्माप्रसाद पानी के साथ सेवन करता है।परंतु वैध के अनुसार सांझ की दवा दूध के साथ देना है।
इसलिए शांति पिछले आधा घंटे से अपनी बहू रजनी को आवाज लगा रही है। जो एक घंटे से अपने मोबाइल फोन में बात करने में व्यस्त है,और शांति की आवाज को जानबूझ कर अनसुना कर रही है। बहू का बर्ताव शांति के शांत मन को अशांत कर देताहै।
परन्तु फिर भी वह आँखों में आंसू लिए करुण आवाज में अपनी बहू को एक गिलास दूध के लिए आवाज देते रहती है।
अचानक बहार से राम चला आता है। राम,आत्माप्रसाद और शांति की लोंति
संतान है। माँ को व्यथित देख,राम मां से पूछता है। शांति के कुछ कहने से पहले ही रजनी अंदर से बड़-बडाती हुई गुस्से में चली आती है।
हाँ हाँ हाँ,अब कर दो चुगली,करवा दो झगड़ा में तो हूं ही बुरी।और (राम की तरफ देखकर बोली )तुम्हारे मां-बाप को इसके अलावा कोई काम तो है नहीं। अब आप ही बताओ,इतनी गर्मी में दूध वाला कितना कम दूध दे रहा है। उस पर चाय का आये-गये का,और फिर चार टाइम मुन्नी भी तो पीती है। इतने पर भी जो बचता है,तो इन्हें दो। अब इन्हें सेहत बनाने की क्या जरुरत,दवा पानी से भी तो दी जा सकती है।और आज तो एक ही गिलास दूध बचा है,रात में मुन्नी क्या पीयेगी।
इतना कहकर,रजनी पैर पटकते हुए अंदर चली जाती है।
राम,माँ की ओर देखकर कहता है क्या माँ तू भी समझ नहीं सकती वेबजह उसे ही बुरा भला कहती है। सही तो है दवा पानी से ही दे दो। वैसे भी पिता जी को दूध पिलाने से क्या फायदा,उनके लिए तो सब पानी है। कहते हुए राम भी अंदर चला जाता है।
रह जाती है,शांति अपने बीमार पति आत्मा के पैर पर बैठ कर आंसू बहाती हुई। और सोचती है,जिस संतान को अपनी छाती का दूध पिलाया ।जिस बाप ने उसकी आवश्यकता पूर्ति और योग्य बनाने के लिए,अपना सम्पूर्ण जीवन गुजार दिया। अगर
उसका एक टका शूद ही मांगू,तो राम सात जन्मों तक नहीं चुूका सकता। कहते हुये, शांति अपने पति के पैरों में सर रख रोने लगती है।
सहसा! ही शांति के कानों में एक हिचकी के साथ राम-राम की आवाज सुनाई पड़ती है। घबराई शांति,अपने पति के चहरे की तरफ देखती है।और जोर से कीक पड़ती हैं।
क्योंकि,आत्मप्रसाद को अपने पुत्र राम का आसरा नहीं मिला। इसलिए उसकी आत्मा इस शरीर को छोड़,मोक्छ पाने परमेश्वर राम की शरण में चल देती है।अथार्त वह इस देह को त्याग देता है।उसकी मृत्यु हो जाती है ।और रह जाती है। अकेली शांति,चारो तरफ फैली शांति,शांति,शांति,,,,सिर्फ शांति,,,,,,,,,,,,,,,,,,।

ललित कुमार नाथ
हर्रई जागीर जिला-छिन्दवाड़ा
9479735164

Language: Hindi
547 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
यह तो अब तुम ही जानो
यह तो अब तुम ही जानो
gurudeenverma198
Ram
Ram
Sanjay ' शून्य'
तुझे नेकियों के मुँह से
तुझे नेकियों के मुँह से
Shweta Soni
मिलन
मिलन
Bodhisatva kastooriya
वो सब खुश नसीब है
वो सब खुश नसीब है
शिव प्रताप लोधी
Irritable Bowel Syndrome
Irritable Bowel Syndrome
Tushar Jagawat
हिय जुराने वाली मिताई पाना सुख का सागर पा जाना है!
हिय जुराने वाली मिताई पाना सुख का सागर पा जाना है!
Dr MusafiR BaithA
अपना गाँव
अपना गाँव
डॉ०छोटेलाल सिंह 'मनमीत'
एकांत मन
एकांत मन
TARAN VERMA
Nothing you love is lost. Not really. Things, people—they al
Nothing you love is lost. Not really. Things, people—they al
पूर्वार्थ
कुंडलिया छंद
कुंडलिया छंद
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
सांता क्लॉज आया गिफ्ट लेकर
सांता क्लॉज आया गिफ्ट लेकर
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
एतमाद नहीं करते
एतमाद नहीं करते
Dr fauzia Naseem shad
तू रुक ना पायेगा ।
तू रुक ना पायेगा ।
Buddha Prakash
3242.*पूर्णिका*
3242.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
शहज़ादी
शहज़ादी
Satish Srijan
छप्पन भोग
छप्पन भोग
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
ग़ज़ल
ग़ज़ल
Dr. Sunita Singh
धर्म बनाम धर्मान्ध
धर्म बनाम धर्मान्ध
Ramswaroop Dinkar
पोता-पोती बेटे-बहुएँ,आते हैं तो उत्सव है (हिंदी गजल/गीतिका)
पोता-पोती बेटे-बहुएँ,आते हैं तो उत्सव है (हिंदी गजल/गीतिका)
Ravi Prakash
बारिश
बारिश
Punam Pande
वतन हमारा है, गीत इसके गाते है।
वतन हमारा है, गीत इसके गाते है।
सत्य कुमार प्रेमी
সিগারেট নেশা ছিল না
সিগারেট নেশা ছিল না
Sakhawat Jisan
मै अपवाद कवि अभी जीवित हूं
मै अपवाद कवि अभी जीवित हूं
प्रेमदास वसु सुरेखा
चिंतन
चिंतन
ओंकार मिश्र
"बोलती आँखें"
पंकज कुमार कर्ण
ਹਕੀਕਤ ਜਾਣਦੇ ਹਾਂ
ਹਕੀਕਤ ਜਾਣਦੇ ਹਾਂ
Surinder blackpen
◆ आज का दोहा।
◆ आज का दोहा।
*Author प्रणय प्रभात*
#justareminderdrarunkumarshastri
#justareminderdrarunkumarshastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
बंदूक से अत्यंत ज़्यादा विचार घातक होते हैं,
बंदूक से अत्यंत ज़्यादा विचार घातक होते हैं,
शेखर सिंह
Loading...