Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 Feb 2020 · 1 min read

आज खुशी भर जीवन में।

कनक मंजरी छंद
———————————–
विधान- २३ वर्ण ,१३,१०पर यति
वर्ण क्रम–११११+२११(भगण) की ६आवृति+गुरु

दुखमय जीवन को बहला कर,
आज खुशी भर जीवन में।
क्षण भर आहत विश्व हँसा कर,
पुष्प खिला अपने मन में।

पल-पल स्वप्न भरें पलकों पर,
झूल रहे सुख सागर है।
युग-युग की रजनी छटने पर,
सुंदर स्वर्ण धरा पर है।
जल कण अंबर से बरसा कर
भींग जरा मन सावन में।
दुखमय जीवन को बहला कर,
आज खुशी भर जीवन में।

कण-कण यौवन को बिखराकर,
बाँट रहा सुख जीवन का।
मधुमय मादकता छलका कर,
चूम रहा रस यौवन का।
सुखमय मोहक रंग चुरा कर,
हो खुशियाँ सब दामन में।
दुखमय जीवन को बहला कर,
आज खुशी भर जीवन में।

रवि जग में भरता नित आकर
जीवन मोदक धार सभी
पग-पग गीत भरे झरने झर,
झंकृत हो मन तार सभी।
घर-घर जाग उठे नव जागृति,
जीवन अंकुर आँगन में।
दुखमय जीवन को बहला कर,
आज खुशी भर जीवन में।

लक्ष्मी सिंह
नई दिल्ली

5 Likes · 1 Comment · 394 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all
You may also like:
हैं राम आये अवध  में  पावन  हुआ  यह  देश  है
हैं राम आये अवध में पावन हुआ यह देश है
Anil Mishra Prahari
द्वंद अनेकों पलते देखे (नवगीत)
द्वंद अनेकों पलते देखे (नवगीत)
Rakmish Sultanpuri
साधक
साधक
सतीश तिवारी 'सरस'
ज़ब तक धर्मों मे पाप धोने की व्यवस्था है
ज़ब तक धर्मों मे पाप धोने की व्यवस्था है
शेखर सिंह
जिनके जानें से जाती थी जान भी मैंने उनका जाना भी देखा है अब
जिनके जानें से जाती थी जान भी मैंने उनका जाना भी देखा है अब
Vishvendra arya
#हाँसो_र_मुस्कान
#हाँसो_र_मुस्कान
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
मै मानव  कहलाता,
मै मानव कहलाता,
कार्तिक नितिन शर्मा
हमको बच्चा रहने दो।
हमको बच्चा रहने दो।
Manju Singh
हम हँसते-हँसते रो बैठे
हम हँसते-हँसते रो बैठे
नंदलाल सिंह 'कांतिपति'
हमारी मोहब्बत का अंजाम कुछ ऐसा हुआ
हमारी मोहब्बत का अंजाम कुछ ऐसा हुआ
Vishal babu (vishu)
बादल
बादल
लक्ष्मी सिंह
युवा दिवस विवेकानंद जयंती
युवा दिवस विवेकानंद जयंती
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
अश्रु से भरी आंँखें
अश्रु से भरी आंँखें
डॉ माधवी मिश्रा 'शुचि'
बिजलियों का दौर
बिजलियों का दौर
अरशद रसूल बदायूंनी
कहो जी होली है 【गीत】
कहो जी होली है 【गीत】
Ravi Prakash
Take responsibility
Take responsibility
पूर्वार्थ
साइकिल चलाने से प्यार के वो दिन / musafir baitha
साइकिल चलाने से प्यार के वो दिन / musafir baitha
Dr MusafiR BaithA
द्रौपदी
द्रौपदी
SHAILESH MOHAN
शिछा-दोष
शिछा-दोष
Bodhisatva kastooriya
*
*"बीजणा" v/s "बाजणा"* आभूषण
लोककवि पंडित राजेराम संगीताचार्य
सुनले पुकार मैया
सुनले पुकार मैया
Basant Bhagawan Roy
■ कटाक्ष...
■ कटाक्ष...
*Author प्रणय प्रभात*
"सूदखोरी"
Dr. Kishan tandon kranti
एक समय बेकार पड़ा था
एक समय बेकार पड़ा था
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
उगाएँ प्रेम की फसलें, बढ़ाएँ खूब फुलवारी।
उगाएँ प्रेम की फसलें, बढ़ाएँ खूब फुलवारी।
डॉ.सीमा अग्रवाल
💐प्रेम कौतुक-513💐
💐प्रेम कौतुक-513💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
2504.पूर्णिका
2504.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
प्यार जिंदगी का
प्यार जिंदगी का
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
कामयाबी
कामयाबी
DR ARUN KUMAR SHASTRI
बाल दिवस पर मेरी कविता
बाल दिवस पर मेरी कविता
Tarun Singh Pawar
Loading...