आजादी का अमृत महोत्सव
आजादी का अमृत महोत्सव
आओ हम सब मिलकर
आजादी का अमृत महोत्सव मनाएँ I
जन गण मन सब मिलकर
राष्ट्रीय चेतना की अलख जगाएँ II
भारत भूमि की स्वर्ण पताकाएँ
हम सब मिलकर लहराएँ I
गीता कुरान बाइबल की
गौरव गाथा सबको सुनाएँ II
वीर भोग्य वसुंधरा की
महिमा को सब मिलकर गाएँ I
शहीदों की पुण्य स्मृति में
आओ सब मिलकर दीप जलाएँ II
आजाद सुभाष भगत सिंह बाबा साहब के
पद चिन्हों पर चलते जाएं I
नेहरू गांधी सावरकर की
भावभूमि सब तक पहुँचाएँII
भारत के सब जन गण मिलकर
देशप्रेम की अलख जगाएँ I
आओ हम सब मिलकर
आजादी का अमृत महोत्सव मनाएँ II
स्वरचित – राजेश बाबू
स्नातकोत्तर शिक्षक ,हिन्दी
जवाहर नवोदय विद्यालय बरुआसागर ,
झाँसी (उ०प्र०)