आओ मिलकर दिया जलाएं
देखें एक लघु गीत
?????
जीवन में संघर्ष बहुत हैं ।
जीवन में उत्कर्ष बहुत हैं।।
कोरोना का दंश मिटाकर,
मानव को भयमुक्त कराएं।
आओ मिलकर दिया जलाएं।।
मन को अंधियारे ने घेरा,
सकल विश्व में हुआ अंधेरा।।
आओ अब संघर्ष बढ़ाएं,
आशाओं का दीप जलाएं।
आओ मिलकर दिया जलाएं।।
अंधकार का दंश मिटेगा।
कोरोना का अंश मिटेगा।।
होगा अब इक नया सवेरा,
छंट जायेगा तम का घेरा।
एक विजय उदघोष लगाएं।।
आओ मिलकर दिया जलाएं।।
??अटल मुरादाबादी✍️?