Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
22 Jul 2017 · 2 min read

अहंकार

?????

अहंकार मन में भरा, केवल एक विचार।
इसमें रहता ही नहीं, कभी छुपा कुछ सार।। १

अहंकार मानव हृदय, सकारात्मकअभाव।
जिसको होता है सदा, नकारात्मक लगाव।। २

घटे अहं से बुद्धि, बल, विद्या, संपति, ज्ञान।
जो मानव इसमें पड़ा, उसका घटता मान।। ३

अहंकार वो बीज है, पनपे जहाँ विकार।
मन से बाहर फेंक दो, निर्मल रखो विचार ।। ४

अहंकार मन में भरे, दोष क्रोध का भार।
जो सबकी निन्दा करे, सोचे न एक बार।। ५

अहंकार को त्याग दो, समझदार इंसान।
देख नहीं तो लूटिया, डूबा देगा भगवान।। ६

मिट्टी का तन है बना,, अहं करे बेकार ।
जाना होगा एक दिन, छोड़ तुझे संसार।। ७

`मैं ही करता हूँ ‘सदा, यही है अहंकार।
‘दो मैं’ को, ‘ मैं से हटा, हो सबका सत्कार।। ८

मूढ़ कंस पापी बहुत, रखा अहं को पाल।
निज बहनोई बहन को, दिया जेल में डाल।। ९

अहंकार जब भी बढ़ा, प्रभु लेकरअवतार।
किया नष्ट चुन-चुन सभी, पापी का संहार।। १०

चलता दुर्योधन,शकुनि, अहंकार वश चाल।
खुद अपने ही हाथ से, बुला लिया था काल।। १ १

ज्ञानवान रावण बहुत,जग में बड़ा महान।
अहंकार वश में घटा, उस पापी का मान।। १२

अहंकार है मूढ़ता, जो करता विष पान।
रहे दूर हर सत्य से, भरे हृदय अज्ञान।। १ ३

अहंकार उर में भरे, अवगुण का भंडार।
खतरनाक यह रोग है,मिले नहीं उपचार।। १४

अहंकार जिसने किया,रहा न उसका शाख।
रूई लिपटी आग ज्यो, जलकर होता राख।। १५

सदा अहंकारी मनुज, करे हानि खुद आप।
अहंकार सम है नहीं, दूजा कोई पाप।। १६

करे अहंकारी मनुज, सिर्फ अहं से प्यार।
गुरू ज्ञान,प्रभु, साधु को,जो समझे बेकार।। १ ७

मूढ़ अहंकारी मनुज, निश्चित समझो नाश।
बनो नम्र,शालीन तुम, होगा सदा विकास।। १८

अहंकार के फण बहुत, है जहरीला नाग।
पी मदहोशी का जहर, मानव उगले आग।। १ ९

अहंकार फलता नहीं, केवल जाता फूल।
औरों को निर्बल समझ, चुभा रहा है शूल।। २०

—लक्ष्मी सिंह
नई दिल्ली

Language: Hindi
838 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all
You may also like:
सरहदों को तोड़कर उस पार देखो।
सरहदों को तोड़कर उस पार देखो।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
पीड़ा थकान से ज्यादा अपमान दिया करता है ।
पीड़ा थकान से ज्यादा अपमान दिया करता है ।
महेश चन्द्र त्रिपाठी
*****राम नाम*****
*****राम नाम*****
Kavita Chouhan
■ ये डाल-डाल, वो पात-पात। सब पंछी इक डाल के।।
■ ये डाल-डाल, वो पात-पात। सब पंछी इक डाल के।।
*Author प्रणय प्रभात*
लगे रहो भक्ति में बाबा श्याम बुलाएंगे【Bhajan】
लगे रहो भक्ति में बाबा श्याम बुलाएंगे【Bhajan】
Khaimsingh Saini
2325.पूर्णिका
2325.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
खुद ही परेशान हूँ मैं, अपने हाल-ऐ-मज़बूरी से
खुद ही परेशान हूँ मैं, अपने हाल-ऐ-मज़बूरी से
डी. के. निवातिया
प्यार के
प्यार के
हिमांशु Kulshrestha
मोक्ष
मोक्ष
Pratibha Pandey
प्यार जताना नहीं आता मुझे
प्यार जताना नहीं आता मुझे
MEENU
कभी चुभ जाती है बात,
कभी चुभ जाती है बात,
नेताम आर सी
93. ये खत मोहब्बत के
93. ये खत मोहब्बत के
Dr. Man Mohan Krishna
वफ़ा के बदले हमें वफ़ा न मिला
वफ़ा के बदले हमें वफ़ा न मिला
Keshav kishor Kumar
ये रंगा रंग ये कोतुहल                           विक्रम कु० स
ये रंगा रंग ये कोतुहल विक्रम कु० स
Vikram soni
स्याही की
स्याही की
Atul "Krishn"
सारी तल्ख़ियां गर हम ही से हों तो, बात  ही क्या है,
सारी तल्ख़ियां गर हम ही से हों तो, बात ही क्या है,
Shreedhar
सत्य क्या है?
सत्य क्या है?
Vandna thakur
कांटा
कांटा
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
वक्त बर्बाद करने वाले को एक दिन वक्त बर्बाद करके छोड़ता है।
वक्त बर्बाद करने वाले को एक दिन वक्त बर्बाद करके छोड़ता है।
Paras Nath Jha
परिवार
परिवार
डॉ० रोहित कौशिक
सब सूना सा हो जाता है
सब सूना सा हो जाता है
Satish Srijan
"जिरह"
Dr. Kishan tandon kranti
चुनिंदा बाल कहानियाँ (पुस्तक, बाल कहानी संग्रह)
चुनिंदा बाल कहानियाँ (पुस्तक, बाल कहानी संग्रह)
Dr. Pradeep Kumar Sharma
💐प्रेम कौतुक-509💐
💐प्रेम कौतुक-509💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
सर्दी और चाय का रिश्ता है पुराना,
सर्दी और चाय का रिश्ता है पुराना,
Shutisha Rajput
*पुण्य कमाए तब मिले, पावन पिता महान (कुंडलिया)*
*पुण्य कमाए तब मिले, पावन पिता महान (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
दुकान वाली बुढ़िया
दुकान वाली बुढ़िया
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
बगिया
बगिया
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
जीवनसंगिनी सी साथी ( शीर्षक)
जीवनसंगिनी सी साथी ( शीर्षक)
AMRESH KUMAR VERMA
अधिकार और पशुवत विचार
अधिकार और पशुवत विचार
ओंकार मिश्र
Loading...