Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 Sep 2020 · 2 min read

अ से ज्ञ तक पढ़ लिख जाओ

अरे आदमी तुझे क्या हुआ,
आज बता क्यों है चकराया।
इतना पागलपन क्यों छाया।
ईटों के आवास बनाया।।
उर में क्यों तू बस न पाया।।
ऊधम तौबा हाय मचाया।।
ऋण ले लेकर फिर झुठलाया।।

एक बार क्या सोचा तूने।
ऐनक साफ किया क्या तूने।
ओछापन क्या छोड़ा तूने।
और स्वयं को समझा तूने।।
अं अंत साथ क्या ले जाओगे।
अ: अ: ह: ह: क्या हँस पाओगे।।

कर्म छोड़कर काम मे खोया।
खरी-खरी बातें सुन रोया।।
गम से फुर्सत कब पाओगे।
घमंड में ही मर जाओगे।।
ङ से क्या शुरू करोगे।।

चल कर कुछ आगे भी देखो।
छल बल छोड़ सत्य भी लेखो।।
जलन ईर्ष्या ठीक नहीं है ;
झगड़ा से मुख मोड़ विलेखो।।
ञ शब्द के बीच विशेखो।।

टर्र-टर्र क्यों बात-बात पर।
ठग बाजी करते क्यों दिन भर।
डर-डर क्यों जीते हो मर-मर।
ढकोसलों का छोड़ दे चक्कर।।
ण वर्ण का उच्चारण कर।।

तम से बाहर आओ निकलो।
थक जाओ तो थोड़ा रुक लो।।
दर्द दीन का अनुभव कर लो।
धर्म प्रेम का जरा समझ लो।
नकली-असली फर्क जान लो।।

पद का दुरुपयोग मत करना।
फर्ज सदा तुम पूरा करना।
बल बुद्धि का अहं न करना।।
भलीभांति तुम करो भलाई।
मत करना तुम कभी बुराई।।

यथा शक्ति दान कर जाओ।
रक्तदान सेवा कर पाओ।।
लक्ष्य मार्ग से नहीं भटकना।
वचन दिया तो नहीं बदलना।।
शक बीमारी मन मत रखना।
षडयंत्रों में कभी न फँसना।।

सदा सत्य का साथ निभाना।
हर हालत धीरज रख पाना।।
क्ष क्षमा शीलता उर रख ‘कौशल’;
त्र त्रस्त जीव को साहस देना।
ज्ञ ज्ञप्ति ज्ञान हासिल कर लेना।।

अ आ इ ई स्वर हिन्दी के
क ख ग व्यंजन पहचानो।

अ से ज्ञ तक पढ़ना लिखना
कितना सुंदर अद्भूत जानो।।

अतिशयोक्ति इसमे न कोई
हिन्दी भाषाओं की रानी ;

‘गर हम पढ़ लिख बोलें हिन्दी
बने विश्व की भाषा मानो।।

‘कौशल’

Language: Hindi
6 Likes · 3 Comments · 610 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
रमेशराज की गीतिका छंद में ग़ज़लें
रमेशराज की गीतिका छंद में ग़ज़लें
कवि रमेशराज
क्षितिज पार है मंजिल
क्षितिज पार है मंजिल
Atul "Krishn"
अरे ! पिछे मुडकर मत देख
अरे ! पिछे मुडकर मत देख
VINOD CHAUHAN
फागुन होली
फागुन होली
Khaimsingh Saini
मैं मधुर भाषा हिन्दी
मैं मधुर भाषा हिन्दी
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
कांतिपति का चुनाव-रथ
कांतिपति का चुनाव-रथ
नंदलाल सिंह 'कांतिपति'
याद आए दिन बचपन के
याद आए दिन बचपन के
Manu Vashistha
💐प्रेम कौतुक-457💐
💐प्रेम कौतुक-457💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
*नवाब रजा अली खॉं ने श्रीमद्भागवत पुराण की पांडुलिपि से रामप
*नवाब रजा अली खॉं ने श्रीमद्भागवत पुराण की पांडुलिपि से रामप
Ravi Prakash
शिकवा
शिकवा
अखिलेश 'अखिल'
सत्यता और शुचिता पूर्वक अपने कर्तव्यों तथा दायित्वों का निर्
सत्यता और शुचिता पूर्वक अपने कर्तव्यों तथा दायित्वों का निर्
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
दोहा-
दोहा-
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
मैं हू बेटा तेरा तूही माँ है मेरी
मैं हू बेटा तेरा तूही माँ है मेरी
Basant Bhagawan Roy
*कोई नई ना बात है*
*कोई नई ना बात है*
Dushyant Kumar
*अज्ञानी की कलम*
*अज्ञानी की कलम*
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी
???
???
*Author प्रणय प्रभात*
हथिनी की व्यथा
हथिनी की व्यथा
रोहताश वर्मा 'मुसाफिर'
बेवक़ूफ़
बेवक़ूफ़
Otteri Selvakumar
इश्क़ जब बेहिसाब होता है
इश्क़ जब बेहिसाब होता है
SHAMA PARVEEN
जाना ही होगा 🙏🙏
जाना ही होगा 🙏🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
कोई उपहास उड़ाए ...उड़ाने दो
कोई उपहास उड़ाए ...उड़ाने दो
ruby kumari
🌹मंजिल की राह दिखा देते 🌹
🌹मंजिल की राह दिखा देते 🌹
Dr.Khedu Bharti
बाहर से खिलखिला कर हंसता हुआ
बाहर से खिलखिला कर हंसता हुआ
Ranjeet kumar patre
साहित्य का पोस्टमार्टम
साहित्य का पोस्टमार्टम
Shekhar Chandra Mitra
सच्ची दोस्ती -
सच्ची दोस्ती -
Raju Gajbhiye
बाल कविता: तितली
बाल कविता: तितली
Rajesh Kumar Arjun
अल्फ़ाजी
अल्फ़ाजी
Mahender Singh
तेरी इस बेवफाई का कोई अंजाम तो होगा ।
तेरी इस बेवफाई का कोई अंजाम तो होगा ।
Phool gufran
Loading...