Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
21 Jul 2021 · 1 min read

अभिनय चरित्रम्

अभिनय चरित्रम्
°°°°°°°°°°°°°°°°
अभिनय की बेपरवाह ये दुनियाँ,
जहां सब कुछ बिकते देखा है।
फिल्मजगत की मायानगरी को,
अंदर से तड़पते देखा है।

क्षण भर में ही अश्रु टपके,
क्षण भर में पुलकित मन सागर।
भावनाओं की बाजार है ऐसी,
बिक जाए अनमोल हृदय भी।
इस नगरी के सफल सितारे,
रंग बदलते गिरगिट जैसे।
अभिनय के कायल थे जो भी ,
निज जीवन घुटते देखा है।

मद मदिरा मदमस्त मायावी
मानव यहां पग-पग पर दिखता।
बनावटीपन का बाजार है ऐसा,
दिल की कीमत पूछो मत।
अश्क बहे उसकी भी क़ीमत,
हंसी-ठिठोली मंहगी बिकती है।
ख्वाबों को संजोए बाला को,
घनघोर बला बनते देखा है।

सुखमय दिखता एहसास भी,
खोखलेपन से घिरा होता है।
उदार मन सुशांत हृदय को,
अंतहीन वेदना से व्यथित देखा है।
उजियारे की चकाचौंध में,
मायानगरी की कुटिल माया।
कर-कर के अभिनय हर रस में,
रसहीन हृदय बनते देखा है ।

काश ये अभिनय की जीवंत प्रस्तुति,
निज जीवन में भी संग-संग चलती।
रिश्तों संग चरित्र भी उनके,
पुरवइयां के संग संग बहती।
स्नेह की चादर ओढ़कर रिश्ते,
जन्म-जन्म तक साथ ही चलते।
मानव जाति के ,उत्तम पुरुषोत्तम
श्रीराम के अभिनय भी,जग देखा है।

फिल्मजगत की मायानगरी को,
अंदर से तड़पते देखा है।
अभिनय जगत के विशाल हृदय को,
चरित्रहीन बनते देखा है।

मौलिक एवं स्वरचित

© ® मनोज कुमार कर्ण
कटिहार ( बिहार )
तिथि – २१/०७/२०२१
मोबाइल न. – 8757227201

Language: Hindi
8 Likes · 8 Comments · 913 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from मनोज कर्ण
View all
You may also like:
*मैं वर्तमान की नारी हूं।*
*मैं वर्तमान की नारी हूं।*
Dushyant Kumar
गुरु
गुरु
Rashmi Sanjay
शिशिर ऋतु-३
शिशिर ऋतु-३
Vishnu Prasad 'panchotiya'
सीमवा पे डटल हवे, हमरे भैय्या फ़ौजी
सीमवा पे डटल हवे, हमरे भैय्या फ़ौजी
Er.Navaneet R Shandily
3172.*पूर्णिका*
3172.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
#जवाब जिंदगी का#
#जवाब जिंदगी का#
Ram Babu Mandal
तुम बदल जाओगी।
तुम बदल जाओगी।
Rj Anand Prajapati
बेजुबान और कसाई
बेजुबान और कसाई
मनोज कर्ण
घास को बिछौना बना कर तो देखो
घास को बिछौना बना कर तो देखो
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
अलाव की गर्माहट
अलाव की गर्माहट
Arvina
क्या कहा, मेरी तरह जीने की हसरत है तुम्हे
क्या कहा, मेरी तरह जीने की हसरत है तुम्हे
Vishal babu (vishu)
कुछ तो पोशीदा दिल का हाल रहे
कुछ तो पोशीदा दिल का हाल रहे
Shweta Soni
देश के नौजवान
देश के नौजवान
Shekhar Chandra Mitra
रखो कितनी भी शराफत वफा सादगी
रखो कितनी भी शराफत वफा सादगी
Mahesh Tiwari 'Ayan'
নির্মল নিশ্চল হৃদয় পল্লবিত আত্মজ্ঞান হোক
নির্মল নিশ্চল হৃদয় পল্লবিত আত্মজ্ঞান হোক
Sakhawat Jisan
चल विजय पथ
चल विजय पथ
Satish Srijan
*दुनिया से जब जाऊँ तो क्या, छोड़ूँ क्या ले जाऊँ( हिंदी गजल/गी
*दुनिया से जब जाऊँ तो क्या, छोड़ूँ क्या ले जाऊँ( हिंदी गजल/गी
Ravi Prakash
*सत्य*
*सत्य*
Shashi kala vyas
।। बुलबुले की भांति हैं ।।
।। बुलबुले की भांति हैं ।।
Aryan Raj
उसका अपना कोई
उसका अपना कोई
Dr fauzia Naseem shad
#आज_का_संदेश
#आज_का_संदेश
*Author प्रणय प्रभात*
मेरी फितरत तो देख
मेरी फितरत तो देख
VINOD CHAUHAN
भारत का सिपाही
भारत का सिपाही
आनन्द मिश्र
पति-पत्नी, परिवार का शरीर होते हैं; आत्मा तो बच्चे और बुजुर्
पति-पत्नी, परिवार का शरीर होते हैं; आत्मा तो बच्चे और बुजुर्
विमला महरिया मौज
प्रेम क्या है...
प्रेम क्या है...
हिमांशु Kulshrestha
जीवन में कोई भी युद्ध अकेले होकर नहीं लड़ा जा सकता। भगवान राम
जीवन में कोई भी युद्ध अकेले होकर नहीं लड़ा जा सकता। भगवान राम
Dr Tabassum Jahan
अलगाव
अलगाव
अखिलेश 'अखिल'
"इतिहास गवाह है"
Dr. Kishan tandon kranti
खून पसीने में हो कर तर बैठ गया
खून पसीने में हो कर तर बैठ गया
अरशद रसूल बदायूंनी
साल गिरह की मुबारक बाद तो सब दे रहे है
साल गिरह की मुबारक बाद तो सब दे रहे है
shabina. Naaz
Loading...