जब से धन रंगीन हुआ है
जब से धन रंगीन हुआ है,
अपना मन गमगीन हुआ है।
छोड़ा रकम ने साथ हमारा
बैंकों के आधीन हुआ है।।
सफेदपोशों का काला धन
चलन में अब रंगीन हुआ है।
मेहनतकश लोगों का पैसा
जेबों में भी संगीन हुआ है।।
मां पत्नी के छोर बंधा जो,
वो भी बंधनहीन हुआ है।।
गुड़िया के सपनों का संचय
गुल्लक से स्वाधीन हुआ है।
काला काला कह कह कर
अपना तन मनहीन हुआ है।
नोटबन्दी के चक्कर में अब
चिल्लर भी अनसीन हुआ है।।
लाल हुआ धन लालदेव का
कारोबार नवीन हुआ है।
मॉडल माँगे भीख रोड पर
हर विज्ञापन हसीन हुआ है।।
नोटबंदी के बल पर देखो
भोगी सत्तासीन हुआ है।
पूंजी छीनी नीरवता ने
और विदेश में लीन हुआ है।।