Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
10 Mar 2018 · 4 min read

अज़ान और आरती -1

एक शाम मै अपने एक मित्र से एक खास मुद्दे पर मशविरा करने को अपने घर से निकला। जिससे मिलने को मै काफी दिनो से सोच रहा था। लेकिन व्यस्तता के चलते मुलाकात नहीं हो पा रही थी। कुछ मुद्दो पर चर्चा करना अत्यंत आवश्यक हो गया था। यही सब सोच विचार कर, आज मैं अपने आॅफिस का काम भी जल्दी निपटाकर घर आ गया था। मैं अपनी फटफटिया लेकर अपने उसी अंदाज मे चल पड़ा। मैने थोड़ा जल्दी पहुँचने के चक्कर मे आज एक शोर्ट कट लिया। बैसे भी आये दिन लगने वाले ट्रैफिक जामो मे मुझे आज तो नही फसना था। इसी के चलते मैं मैन रोड को छोड़, शहर की उन गलियों से गुजरा, जहाँ से मेरी दूरी कम हो जाती। और जिसका नक्शा मैं घर से निकलने के पहले ही अपने दिमाग मे बना चुका था। उसी नक्शे पर चलने के दौरान, मै अपने शहर के एक मौहल्ले से होकर गुजरा। मै अपनी फटफटिया पर, अपने मे ही मस्त, अपनी कुछ परेशानीयो से निपटने के गुनताड़े मे मशरूफ था। मुझे उस समय सिर्फ जल्दी पहुँचना था। मै रास्ते में बिना किसी पर ध्यान दिये बड़ी तेजी मे आगे बड़ा चला जा रहा था। समय अपनी चाल से चल रहा था। और मै समय की चाल से आगे निकलने का मन बनाये हुये था। आज मै अपनी फटफटिया का एक्सीलेटर कुछ ज्यादा ही खीच रहा था। मेरी रफ्तार इन गलियो को देखते हुये आज कुछ ज्यादा ही थी। और मै इस सबसे बेखबर चला जा रहा था। अचानक किसी आवाज ने मेरे दिमागी घोड़ों की चहलकदमीयों मे खलल डाली। दूर से ही मेरे कानों में एक मस्जिद से आने वाली अज़ान की आवाज आ रही थी। मग्रिव की नमाज़ का बक्त हो चला था। जैसे-जैसे मै आगे वढता जा रहा था, गली संकरी होती चली जा रही थी। यह देख अव मैने अपनी रफ्तार कम कर ली। मेरे कानों मे अज़ान की आवाज और जोर से गूँजती जा रही थी। रास्ते मे दिन के आम समय की अपेक्षा चहल पहल कम ही नजर आ रही थी। वहाँ रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोग जो रास्ते मे मिले वे या तो अपने अपने कामों में मशरूफ थे या नमाज़ के लिए मस्जिद की ओर चले जा रहे थे।
अब मै उन तंग गलियों से बड़ा सम्हल कर आगे बढ़ रहा था। क्यों कि वे तंग गलियाॅ थोड़ी-थोड़ी दूरी पर तीखे मोड़ो से भरी पड़ी थी। अचानक वही हुआ, जिसकी आशंका मेरे मन मे कही ना कही उठ रही थी। एक मोड़ पर तेजी से दौड़ते हुए कुछ बच्चे मेरे सामने आ गये। उन बच्चों का इतनी तेजी से मेरे सामने आना, मेरी सांसे थामने के लिये काफी था। इससे पहले कि मैं कुछ सोच पाता, एकाएक मै अपनी मोटरसाईकिल के ब्रेक पर चड़ गया। मेरी मोटरसाईकल का पहिया जोर से चींखा। मेरे पहिये की चींख, रोड पर रगड़ने से उत्पन्न हुई थी। मेरी मोटरसाईकिल गली के मोड़ से पहले लगे बिजली के खम्बे से पहले बड़ी मुस्किल से रूकी। अब कही जाकर मेरी जान मे जान आयी। वे बच्चे दुनिया दारी को भूल उन टेड़ी-मेड़ी गलियों मे अपने छुपे हुए साथियों को खोजते हुये अपनी एक अलग ही धुन में भाग रहे थे। अपने साथी को पकड़ने के बाद जव वो खिलखिलाकर हॅसे तो उन बच्चो की खिलखिलाहट देख, छड़िक मात्र के लिये मेरे चेहरे पर भी मुस्कान आ गयी। वे अपने कोमल मन से उत्पन्न चंचल खुशियों को एक दूसरे पर उड़ेलते हुये, उस माहौल को अपनी खिलखिलाहटो से शराबोर करते हुये मेरे वगल से गुजर गये। बच्चो के गुजरने के साथ-साथ मै भी अपने बचपन की स्मृतियो को छू कर वर्तमान मे लौट आया। बच्चो की खुशी को महसूस कर, मेरी उलझने तो जैसे हवा हो गयी थी।
रास्ते में अब नमाज़ी लोगों की संख्या ज्यादा ही दिख रही थी। शायद, मै लगभग मस्जिद के पास ही पहुँच गया था। मुझे अब ये लग रहा था की, मैने ये रास्ता चुन कर बड़ी भूल कर दी है। इससे अच्छा तो मै मैन रोड से ही निकल जाता, तो ठीक रहता। मै सामान्य स्पीड से भी नहीं चल पा रहा था। कहाँ मै जल्दी पहुँचने के विचार में था, यहाँ मुझे और देर हो रही थी। की तभी मेरे कानों मे हल्की सी एक और आवाज भी आने लगी थी। ये आवाज कुछ टन टन टन टन की तरह थी। इन आवाज ने मेरी उत्सुक्ता को बड़ा दिया। मस्जिद के सामने पहुंचने पर टन टन की आवाज अज़ान के साथ मिलकर और अधिक तीव्रता से मेरे कानों तक आ रही थी। इन आवाजो से मैं भावबिभोर हो रहा था। मै ये जानने के लिये बड़ा बेचैन हो रहा था कि ये आवाजे आखिर आ कहाँ से रही है। क्यो कि मुस्लिम बाहुल्य इलाके मे ऐसी आवाज का होना अप्रत्याशित था। जो कि सामान्य बात नही है। मै मस्जिद से अभी दो कदम ही आगे निकल पाया था। एकाएक ही तस्बीर साफ हो गयी। ये टन टन की आवाज मस्जिद से लगभग 10 कदम की दूरी पर स्थित एक मन्दिर से आ रही थी। मेरी नजरो के सामने एक मन्दिर था। मंदिर मे आरती हो रही थी। और मै मंदिर मे हो रही मनमोहक आरती से अपने आप को आनंदित महसूस कर रहा था। अज़ान और मदिंर में हो रही आरती की आवाज, मेरे कानों में एक साथ आ रही थी।
शेष….

Language: Hindi
Tag: लेख
216 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
नींद का चुरा लेना बड़ा क़ातिल जुर्म है
नींद का चुरा लेना बड़ा क़ातिल जुर्म है
'अशांत' शेखर
आँसू छलके आँख से,
आँसू छलके आँख से,
sushil sarna
फितरत
फितरत
Dr.Priya Soni Khare
चिंगारी बन लड़ा नहीं जो
चिंगारी बन लड़ा नहीं जो
AJAY AMITABH SUMAN
'उड़ान'
'उड़ान'
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
*नभ में सबसे उच्च तिरंगा, भारत का फहराऍंगे (देशभक्ति गीत)*
*नभ में सबसे उच्च तिरंगा, भारत का फहराऍंगे (देशभक्ति गीत)*
Ravi Prakash
Samay  ka pahiya bhi bada ajib hai,
Samay ka pahiya bhi bada ajib hai,
Sakshi Tripathi
I
I
Ranjeet kumar patre
हो रही है ये इनायतें,फिर बावफा कौन है।
हो रही है ये इनायतें,फिर बावफा कौन है।
पूर्वार्थ
समझ
समझ
Dinesh Kumar Gangwar
युगांतर
युगांतर
Suryakant Dwivedi
बताइए
बताइए
Dr. Kishan tandon kranti
जीवन का सफर
जीवन का सफर
नवीन जोशी 'नवल'
थर्मामीटर / मुसाफ़िर बैठा
थर्मामीटर / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
💐प्रेम कौतुक-326💐
💐प्रेम कौतुक-326💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
🚩एकांत महान
🚩एकांत महान
Pt. Brajesh Kumar Nayak
किताबों में तुम्हारे नाम का मैं ढूँढता हूँ माने
किताबों में तुम्हारे नाम का मैं ढूँढता हूँ माने
आनंद प्रवीण
थक गई हूं
थक गई हूं
Suman (Aditi Angel 🧚🏻)
मन बहुत चंचल हुआ करता मगर।
मन बहुत चंचल हुआ करता मगर।
surenderpal vaidya
साहित्य का बुनियादी सरोकार +रमेशराज
साहित्य का बुनियादी सरोकार +रमेशराज
कवि रमेशराज
मेरी माटी मेरा देश
मेरी माटी मेरा देश
Dr Archana Gupta
!! सुविचार !!
!! सुविचार !!
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
माटी
माटी
AMRESH KUMAR VERMA
बड़ा ही सुकूँ देगा तुम्हें
बड़ा ही सुकूँ देगा तुम्हें
ruby kumari
■ जैसी करनी, वैसी भरनी।।
■ जैसी करनी, वैसी भरनी।।
*Author प्रणय प्रभात*
आ अब लौट चले
आ अब लौट चले
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
मेरी मोहब्बत का चाँद
मेरी मोहब्बत का चाँद
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
दोस्ती
दोस्ती
Monika Verma
खूबसूरत पड़ोसन का कंफ्यूजन
खूबसूरत पड़ोसन का कंफ्यूजन
Dr. Pradeep Kumar Sharma
जिसने हर दर्द में मुस्कुराना सीख लिया उस ने जिंदगी को जीना स
जिसने हर दर्द में मुस्कुराना सीख लिया उस ने जिंदगी को जीना स
Swati
Loading...