प्यारा भारत देश हमारा.....
🌹🌻 गीत 🌻🌹
🌴🌹🌻🌺🌼🌹🌻🌺🌼🌴
प्यारा भारत देश हमारा, है वीरों की खान।
हिंदी हिंदू हिंद धरा की, आज बने पहचान।
नमन पावन संस्कृति को
विधाता की संतति को।…..
चरणधूलि चन्दन के जैसी, जिसपर दुनिया वारी।
तपोभूमि है पुण्य प्रदायक, सारे जग से न्यारी।
बागों में कोयलिया कूके, बच्चों की किलकारी।
निर्भय है हर जीव यहाँ पर, फूल रही फुलवारी।
प्रेम समर्पण त्याग तपस्या, का देती वरदान।
नमन पावन संस्कृति को
विधाता की संतति को।…..
पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण, पर्वत सागर गहरे।
सीमाओं को करें सुरक्षित, सीना ताने ठहरे।
धवल तिरंगा नीलगगन की, गोदी में नित फहरे।
अरिदल को भयभान कराते, यहाँ प्रकृति के पहरे।
दसों दिशाएं ऊँचे स्वर में, करतीं हैं जयगान।
नमन पावन संस्कृति को
विधाता की संतति को।…..
बहे शिरा में जहाँ शहादत, ‘तेज’ शौर्य दिखलाये।
वीर प्रसूता भारत माँ ने, वीर अनेकों जाये।
राजगुरू सावरकर पांडे, बिस्मिल के मनभाये।
भगतसिंह आजाद बोस को, जगती शीश झुकाये।
झाँसी की रानी दुर्गा बन, करती शोणित पान।
नमन पावन संस्कृति को
विधाता की संतति को।…..
नमन करो हल्दीघाटी को, नमन कच्छ के रण को।
शत शत नमन करो राणा के, वज्र विदारक प्रण को।
करें देशहित प्राण निछावर, आहुति आमंत्रण को।
नमन खेत खलिहान बाग बन, के पावन त्रण-त्रण को।
पोषित करती जनमानस को, दे सुख सम्पति दान।
नमन पावन संस्कृति को
विधाता की संतति को।…..
🌴🌹🌻🌺🌼🌹🌻🌺🌼🌴
🙏तेज✏मथुरा✍🏻
Like Sahityapedia
You must be logged in to post comments.
Login Create Account