◆आओ बच्चो तुम्हे करा दूँ फलों की पहचान रे◆
आओ बच्चो तुम्हे करा दूँ फलों की पहचान रे
आओ…..
लाल रंग अनार का,
मन को भाए अपार रे
आओ…..
पीला रंग का केला,,,
खाये सब संसार रे,,,
आओ…..
हरे रंग की चादर ओढ़े,,
आते आम अचार रे,,
आओ…..
काला रंग अंगूर का,,,
देख मन खुश हुआ कई बार रे,,,
आओ….
नीला रंग है जामुन,,
कितना प्यारा प्यार रे
आओ…..
नारंगी रंग खाओ संतरा,,,
रस जिसमे अपार रे,,,
आओ…..
सफेद रंग का नारियल गोला,,
कितना विशाल पेड़ रे,,,
आओ….
■गायत्री सोनू जैन■ सहायक अध्यापक मंदसौर