Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
7 Mar 2018 · 3 min read

१५ क्षणिकाएँ

(१.) तार
———–
आत्मा
एक तार है
जोड़ रखा है जिसने
जीवन को
मृत्यु से
और मृत्यु को
जोड़ा है …
पुन: नवसृजन से ….

(२.) क्रांति
————-
परत-दर-परत
खुल रही हैं वे बातें
जो लाख पर्दों में
छिपीं रहती थीं …
ये वास्तव में
परिवर्तन है
या दूर संचार क्रांति
से उपजी …
कोई अन्य दुनिया
जहाँ बिना आईने के
सब कुछ
देखा जा सकता है!!

(३.) संवेदनाएँ
—————–
जीवन का अस्थित्व
अभी बाकी है
शायद इसलिए
बम धमाकों
और जिहादी नारों
के बीच भी बची हुई हैं
कुछ मानवीय संवेदनाएँ !

(४.) प्रवाह
————
वे शब्द ही अपना
सार्थक प्रभाव
छोड़ पाने में
सक्षम हैं शायद …
जो स्फुटित होते हैं
स्वयमेव
शब्द प्रवाह से …
वर्ना रचनाएँ
शब्दों की कब्रगाह
ही तो हैं ……।

(५.) अहम्
————
जीवित है अहम् जब तक
शायद मानव
जीवित है तभी तक …
वरना —
जलने से पूर्व
लाश भी
एक शरीर ही तो है।

(५.) भाग्य
————
खुद ही बदलता है
समर्थ व्यक्ति
अपना भाग्य
शायद इसलिए
ज्योतिष को नहीं
मानते कुछ लोग
क्योंकि —
वास्तविक रेखाएँ
कर्म से ही बदलती हैं।

(६.) रेखांकन
—————
स्वयं को
रेखांकित करने के
प्रयास में … बिखर गया
रचनाकार स्वयं …
अपने ही भीतर
अंतहीन विस्तार में …

(७.) सम्प्रेषण
—————–
सम्प्रेषण यदि नहीं है
तो हमारा स्वर स्वयं
हमारी आत्मा को भी
नहीं झकझोर सकता …
परमात्मा को
पाना तो बहुत
दूर की बात है ….

(८.) तूलिका
—————
तूलिका से जब
अनुशासित रूप में
रंग काग़ज़ पर
उकेरे जाते हैं
तो चित्र स्वयं
बोलता है …
चित्रकार तब भी
मौन चुनता है।

(९.) नियति
————–
आँखों से जो दृष्टिगोचर है
यदि वह सत्य है
तो फिर
भ्रम की मनोस्थिति क्या है
क्यों मानव की नियति
कुछ और …
कुछ और जानने में है।

(१०.) संस्कार
—————-
पाश्चात्य पाशुविकता,
दरिंदगी और भोंडेपन को
अपना कर हम न तो
आत्याधुनिक ही बन सके
और न ही हमारे भीतर
परम्परागत संस्कार ही
जीवित रह पाए …
जो हमारे भीतर / निरंतर
मानवता के कई
अध्याय रचते थे !!

(११.) आलोक
—————-
जीवन के प्रस्थान बिन्दू से
हम अपने चरमबिन्दू पर
पंहुच हैं …
चहूँ ओर अब तक
कमाए गए
समस्त अनुभवों का
आलोक फैला है
और प्रकाश से
चकाचौंध आँखें
कुछ भी देख पाने में
असमर्थ हैं !

(१२.) विकट
————–
आस और निरास के
बीच की स्थिति
बड़ी ही विकट है …
व्यक्ति न तो
उधर ही जा पाता है
जहाँ उसे जाना है
और इधर का भी
नहीं रहता जहाँ वह
अपने शरीर का समस्त भार
पृथ्वी पर डाले खड़ा है …

(१३.) दुराग्रह
—————
अपने अस्थित्व को
बचाए रखने के लिए
आवश्यक है कि
हम अपने
समस्त दुराग्रहों को
त्याग दें वरना
एक समर्थ रचनाकार
बनने की दौड़ में
हम सबसे पीछे
छूट जायेंगे …

(१४.) वक़्त
————-
वक़्त तेज़ी से
बदल रहा है
लेकिन
बदलते वक़्त में भी
यह समझना
आवश्यक है कि
अपनी जड़ों को
छोड़ देने से
वृक्ष का अस्थित्व
ख़त्म हो जाता है …

(१५.) चाह
————
हर तरफ़
अन्धकार व्याप्त है जहाँ,
हमें स्वयं को उसके
अनुरूप ढालना होगा
अन्यथा प्रकाश की चाह हमें
पल-पल, तिल-तिल
गला डालेगी।

Language: Hindi
1 Like · 520 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
View all
You may also like:
#drarunkumarshastriblogger
#drarunkumarshastriblogger
DR ARUN KUMAR SHASTRI
Chalo khud se ye wada karte hai,
Chalo khud se ye wada karte hai,
Sakshi Tripathi
2932.*पूर्णिका*
2932.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
कुछ रिश्तो में हम केवल ..जरूरत होते हैं जरूरी नहीं..! अपनी अ
कुछ रिश्तो में हम केवल ..जरूरत होते हैं जरूरी नहीं..! अपनी अ
पूर्वार्थ
कामयाब लोग,
कामयाब लोग,
नेताम आर सी
लगाकर मुखौटा चेहरा खुद का छुपाए बैठे हैं
लगाकर मुखौटा चेहरा खुद का छुपाए बैठे हैं
Gouri tiwari
आदम का आदमी
आदम का आदमी
आनन्द मिश्र
माँ वो है जिसे
माँ वो है जिसे
shabina. Naaz
राम सिया की होली देख, अवध में हनुमंत लगे हर्षांने।
राम सिया की होली देख, अवध में हनुमंत लगे हर्षांने।
राकेश चौरसिया
■ आज का कटाक्ष...
■ आज का कटाक्ष...
*Author प्रणय प्रभात*
सत्य की खोज
सत्य की खोज
Tarun Singh Pawar
चलो चलें दूर गगन की ओर
चलो चलें दूर गगन की ओर
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
नज़राना
नज़राना
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
कितने घर ख़ाक हो गये, तुमने
कितने घर ख़ाक हो गये, तुमने
Anis Shah
मन के भाव हमारे यदि ये...
मन के भाव हमारे यदि ये...
Dr. Rajendra Singh 'Rahi'
"तेरे लिए.." ग़ज़ल
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
* थके नयन हैं *
* थके नयन हैं *
surenderpal vaidya
*अज्ञानी की कलम*
*अज्ञानी की कलम*
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
जय श्री राम
जय श्री राम
आर.एस. 'प्रीतम'
"खाली हाथ"
Er. Sanjay Shrivastava
जीवन में जब संस्कारों का हो जाता है अंत
जीवन में जब संस्कारों का हो जाता है अंत
प्रेमदास वसु सुरेखा
चन्द्रयान
चन्द्रयान
Kavita Chouhan
*वरद हस्त सिर पर धरो*..सरस्वती वंदना
*वरद हस्त सिर पर धरो*..सरस्वती वंदना
Poonam Matia
kavita
kavita
Rambali Mishra
मसला ये नहीं की उसने आज हमसे हिज्र माँगा,
मसला ये नहीं की उसने आज हमसे हिज्र माँगा,
Vishal babu (vishu)
चाल, चरित्र और चेहरा, सबको अपना अच्छा लगता है…
चाल, चरित्र और चेहरा, सबको अपना अच्छा लगता है…
Anand Kumar
जब तक प्रश्न को तुम ठीक से समझ नहीं पाओगे तब तक तुम्हारी बुद
जब तक प्रश्न को तुम ठीक से समझ नहीं पाओगे तब तक तुम्हारी बुद
Rj Anand Prajapati
*अनार*
*अनार*
Ravi Prakash
"पहचान"
Dr. Kishan tandon kranti
चांद सी चंचल चेहरा 🙏
चांद सी चंचल चेहरा 🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
Loading...