Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
29 Jun 2018 · 2 min read

हाइकु

रक्षाबंधन/भैया दूज
***************

(1)भाल तिलक
भगिनी अनुराग
है सुखदाई।

(2)स्नेह बंधन
भाई बहन का ये
उल्लास भरा।

(3)तिलक भाल
हस्त सूत्र बाँधती
माँगे वचन।

(4)दूज का पर्व
भगिनी मुसकाई
ले उपहार।

(5)उदास मन
सूना घर आँगन
भैया विदेश।

(6)भ्राता-भगिनी
मिलजुल मनाते
रक्षा बंधन।

(7)याद दिलाता
यम -यमुना प्रेम
दूज त्योहार।

(8)विघ्नों से रक्षा
कुमकुम तिलक
लेती बलैयाँ।

(9)चाँद सा भैया
सदा सुख से रहे
यही कामना।

(10)लेकर आई
सावन की पूर्णिमा
रक्षा बंधन।

(11)सजे बाज़ार
राखियों की बहार
प्यार ही प्यार।

(12)प्यारा सा लूमा
मन का नेह गुँथा
भाभी को बाँधा।

(13)सूनी न रहे
भैया की कलाई
बहना कहे।

(14)बहना बाँधे
अरमानों की राखी
भाई कलाई।

(15)रक्षाकवच
रेशम की डोरियाँब
बहना लाई।

(16(नेह बंधन
बना रहे सदा ही
एक-दूजे का।

(17)भाई का प्यार
बहन का संसार
राखी त्योहार।

(18)बहन बिना
भाए नहीं त्योहार
अटूट प्यार।

(19) राखी में बँधा
‎भाई-बहन का ये
‎रक्षा करार।

(20)रक्षाबंधन
प्रीत लेकर आया
झूमे बहन।

“जन्माष्टमी”

(1)अष्टमी रात
घनघोर तूफान
श्री कृष्ण जन्म।

(2)भविष्य वाणी
कंस का संहारक
धरा पे जन्मा।

(3)कारागार में
कृष्ण ने जन्म लिया
टूटी बेड़ियाँ ।

(4) यमुना चढ़ी
‎कृष्ण पग छूने को
‎प्रभु मुस्काए।

(5)मातु यशोदा
पालने में झुलाएँ
मंगल गाएँ।

(6)कदंब चढ़े
कान्हा गागर फोड़ें
गोपी झल्लाएँ ।

(7)यमुना तीरे
वसन चुरा भागे
छलिया कृष्णा।

(8)कदंब तले
कान्हा झूला झुलाएँ
निष्काम प्रेम।

(9)बाट जोहती
यमुना तीरे राधा
हुई अधीर।

(10)इंद्र प्रकोप
गोवर्धन पर्वत
कृष्ण उठाते।

(11)छींके लटकी
माखन की मटकी
कान्हा उतारें।

(12)दंड दे कान्हा
यशोदा अकुलाएँ
उर लगाएँ।

(13)यमुना तीरे
संग है राधा गोरी
चंद्र चकोरी।

(14)श्री जन्मोत्सव
गोकुल की नगरी
धूम मची है।

(15)कदंब तले
राधा आत्म विभोर
बाँसुरी सुने।

डॉ. रजनी अग्रवाल”वाग्देवी रत्ना”
वाराणसी।(उ.प्र.)
संपादिका-साहित्य धरोहर

Language: Hindi
489 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from डॉ. रजनी अग्रवाल 'वाग्देवी रत्ना'
View all
You may also like:
बिडम्बना
बिडम्बना
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
गुज़िश्ता साल
गुज़िश्ता साल
Dr.Wasif Quazi
पलक झपकते हो गया, निष्ठुर  मौन  प्रभात ।
पलक झपकते हो गया, निष्ठुर मौन प्रभात ।
sushil sarna
हिन्दी दिवस
हिन्दी दिवस
Ram Krishan Rastogi
कैलाशा
कैलाशा
Dr.Pratibha Prakash
अंजाम
अंजाम
Bodhisatva kastooriya
तू रूठा मैं टूट गया_ हिम्मत तुमसे सारी थी।
तू रूठा मैं टूट गया_ हिम्मत तुमसे सारी थी।
Rajesh vyas
आंख बंद करके जिसको देखना आ गया,
आंख बंद करके जिसको देखना आ गया,
Ashwini Jha
मन जो कि सूक्ष्म है। वह आसक्ति, द्वेष, इच्छा एवं काम-क्रोध ज
मन जो कि सूक्ष्म है। वह आसक्ति, द्वेष, इच्छा एवं काम-क्रोध ज
पूर्वार्थ
"आखिरी इंसान"
Dr. Kishan tandon kranti
थोथा चना
थोथा चना
Dr MusafiR BaithA
■  आज का लॉजिक
■ आज का लॉजिक
*Author प्रणय प्रभात*
श्याम अपना मान तुझे,
श्याम अपना मान तुझे,
Vaishnavi Gupta (Vaishu)
* मधुमास *
* मधुमास *
surenderpal vaidya
रोजाना आने लगे , बादल अब घनघोर (कुंडलिया)
रोजाना आने लगे , बादल अब घनघोर (कुंडलिया)
Ravi Prakash
जन्मदिन विशेष : अशोक जयंती
जन्मदिन विशेष : अशोक जयंती
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
23/184.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/184.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
भेद नहीं ये प्रकृति करती
भेद नहीं ये प्रकृति करती
Buddha Prakash
जल जंगल जमीन जानवर खा गया
जल जंगल जमीन जानवर खा गया
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
नदियों का एहसान
नदियों का एहसान
RAKESH RAKESH
सबक
सबक
Dr. Pradeep Kumar Sharma
गर्म चाय
गर्म चाय
Kanchan Khanna
खुशियाँ
खुशियाँ
Dr Shelly Jaggi
माना अपनी पहुंच नहीं है
माना अपनी पहुंच नहीं है
महेश चन्द्र त्रिपाठी
बन जाने दो बच्चा मुझको फिर से
बन जाने दो बच्चा मुझको फिर से
gurudeenverma198
लफ्ज़
लफ्ज़
Dr Parveen Thakur
यादों के तराने
यादों के तराने
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
कभी किसी को इतनी अहमियत ना दो।
कभी किसी को इतनी अहमियत ना दो।
Annu Gurjar
दोहा
दोहा
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
Loading...