Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
9 Apr 2017 · 2 min read

साहित्यकार और पत्रकार का समाज के प्रति दायित्व

साहित्यकार और पत्रकार का समाज के प्रति दायित्व
—————————————————–
लेखन ऐसा चाहिए , जिसमें हो ईमान |
सद्कर्म और मर्म ही, हो जिसमें भगवान ||

जिस प्रकार साहित्य समाज का दर्पण होता है , उसी प्रकार मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ होता है | साहित्यकार और पत्रकार सदा से ही अपनी लेखनी समाज की प्रतिष्ठा और नीति-नियम के अनुसार अपना पावन कर्तव्य बड़ी कर्मठता से निभाते रहे हैं | इतिहास गवाह है कि साहित्यकार और पत्रकारों के लेखन ने , न केवल यूरोपीय पुनर्जागरण में अपनी महत्वपूर्ण और सशक्त भूमिका निभाई है वरन् भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी | इसके अतिरिक्त समाज और राष्ट्र-निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देते हुए नवाचार के द्वारा विकास का एक नया अध्याय भी लिखा | आज भी इनकी प्रासंगिकता बनी हुई है | वर्तमान में अनेक प्रकार की सामाजिक-आर्थिक-सांस्कृतिक-भौगोलिक-ऐतिहासिक और सामरिक समस्याऐं वैश्विक समुदाय के सामने उपस्थित हैं जैसे– आतंकवाद , नक्सलवाद, मादक द्रव्यों की तस्करी , भ्रष्टाचार, भ्रूण हत्या, बलात्कार , गरीबी , बेरोजगारी , भूखमरी , साम्प्रदायिकता , ग्लोबल वार्मिंग, ओजोन क्षरण , एलनीनो प्रभाव ,सीमा पार घुसपैठ , अवैध व्यापार इत्यादि-इत्यादि | इस प्रकार की अनेक समस्याओं को लेखक और पत्रकार अपनी सशक्त लेखनी के माध्यम से निर्भीक और स्वतंत्र होकर समाज के सामने उपस्थित करते हैं , ताकि देश के जिम्मेदार नागरिकों में जन-जागरूकता और सतर्कता का प्रसार हो ,और वे अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझें |
समाज के नागरिकों में उत्तरदायित्व की भावनात्मक अभिव्यक्ति और शक्ति को उजागर करने तथा उसके क्रियान्वयन हेतु साहित्यकार और पत्रकार एक प्रतिबिम्ब के रूप में होते हैं | यही कारण है कि सुयोग्य नागरिक अपनी जवाबदेहता और सक्षमता को समझकर अपने मूल अधिकारों की रक्षा करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपना योगदान सुनिश्चित करते हैं | जब भी कोई सामाजिक या राष्ट्र से संबंधित समस्या उजागर होती है तो लेखक और पत्रकार ही अपनी तलवार रूपी लेखनी को हथियार बना कर विजय को सुन करते हैं | अभी हाल ही में देखा भी गया था कि “असहिष्णुता” के नाम पर कितने ही लेखकों और पत्रकारों ने अपना बलिदान तक दे दिया | यही नहीं भारतीय कला, इतिहास ,संस्कार एवं संस्कृति को जीवित रखने तथा उनको पुनर्जीवित करने में भी अपनी विशेष भूमिका का निर्वहन करते हैं | ये अपनी सूक्ष्म अभिव्यक्ति के माध्यम से सूक्ष्मतम एवं गूढ़तम स्वरूप में समस्या का पोस्टमार्टम करते हैं ,ताकि समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण से मानवता और मानवीय सद्गुणों और नैतिकता की पुनर्स्थापना की जा सके | अत: सार रूप में हम कह सकते हैं कि — लेखक और पत्रकार समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व के निर्वहन में पूर्णत : सफल रहे हैं |
—————————————————–
— डॉ० प्रदीप कुमार “दीप”

Language: Hindi
Tag: लेख
1819 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
जीवन संध्या में
जीवन संध्या में
Shweta Soni
शेरे-पंजाब
शेरे-पंजाब
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
dr arun kumar shastri -you are mad for a job/ service - not
dr arun kumar shastri -you are mad for a job/ service - not
DR ARUN KUMAR SHASTRI
छुपा सच
छुपा सच
Mahender Singh
बुला लो
बुला लो
Dr.Pratibha Prakash
शक्कर की माटी
शक्कर की माटी
विजय कुमार नामदेव
अहमियत इसको
अहमियत इसको
Dr fauzia Naseem shad
अंतरात्मा की आवाज
अंतरात्मा की आवाज
Dr. Pradeep Kumar Sharma
मजबूर हूँ यह रस्म निभा नहीं पाऊंगा
मजबूर हूँ यह रस्म निभा नहीं पाऊंगा
gurudeenverma198
*बदकिस्मत थे, जेल हो गई 【हिंदी गजल/गीतिका】*
*बदकिस्मत थे, जेल हो गई 【हिंदी गजल/गीतिका】*
Ravi Prakash
ग़ज़ल _ मिरी #मैयत पे  रोने मे.....
ग़ज़ल _ मिरी #मैयत पे  रोने मे.....
शायर देव मेहरानियां
भार्या
भार्या
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
कविता - 'टमाटर की गाथा
कविता - 'टमाटर की गाथा"
Anand Sharma
दोहा
दोहा
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
💐प्रेम कौतुक-339💐
💐प्रेम कौतुक-339💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
सोच बदलनी होगी
सोच बदलनी होगी
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
इंडिया में का बा ?
इंडिया में का बा ?
Shekhar Chandra Mitra
निलय निकास का नियम अडिग है
निलय निकास का नियम अडिग है
Atul "Krishn"
प्रेम और सद्भाव के रंग सारी दुनिया पर डालिए
प्रेम और सद्भाव के रंग सारी दुनिया पर डालिए
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
विश्वास
विश्वास
धर्मेंद्र अरोड़ा मुसाफ़िर
तुम्हारी बेवफाई देखकर अच्छा लगा
तुम्हारी बेवफाई देखकर अच्छा लगा
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
"यथार्थ प्रेम"
Dr. Kishan tandon kranti
मसल कर कली को
मसल कर कली को
Pratibha Pandey
ग़ज़ल/नज़्म - हुस्न से तू तकरार ना कर
ग़ज़ल/नज़्म - हुस्न से तू तकरार ना कर
अनिल कुमार
शायद वो खत तूने बिना पढ़े ही जलाया होगा।।
शायद वो खत तूने बिना पढ़े ही जलाया होगा।।
★ IPS KAMAL THAKUR ★
दिल के जख्म
दिल के जख्म
Gurdeep Saggu
उदयमान सूरज साक्षी है ,
उदयमान सूरज साक्षी है ,
Vivek Mishra
देश हमारा
देश हमारा
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
ज्ञानवान  दुर्जन  लगे, करो  न सङ्ग निवास।
ज्ञानवान दुर्जन लगे, करो न सङ्ग निवास।
संजीव शुक्ल 'सचिन'
होली की पौराणिक कथाएँ।।।
होली की पौराणिक कथाएँ।।।
Jyoti Khari
Loading...