Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
23 Sep 2017 · 3 min read

सरल के दोहे

चिंता छोड़ो अरु करो, अपने सारे काम।
अगर काम को चाहते, देना तुम अंजाम।।

सबको अब मैदान में, करना है प्रस्थान।
अपनी गर इस देश मे, बनवाना पहिचान।।

मिले कड़ी से जब कड़ी, बन जाये जंजीर।
कलम सतत चलती रहे, इक दिन बनो कबीर।।

सदियों तक सबको सभी, रखे जमाना याद।
खुद का खुद भगवान बन, खुद से कर फरियाद।।

रख लो निर्मल भावना, जैसे निर्मल नीर।
अपनों को अपना कहो, तभी मिटेगी पीर।।

साथ सभी का चाहिये, करना अगर विकास।
खींचातानी से मिले, सामाजिक संत्रास।।

चलना है चलते चलो, कछुआ वाली चाल।
बैठे से तंगी बढ़े, हो जाओ कंगाल।।

खड़ा ऊंट नीचे पड़ा, ऊंचा बड़ा पहाड़।
बार बार की हार को, देना बड़ी पछाड़।।

चार दिनों की चांदनी, चार दिनों का खेल।
जीत सदा संभावना, मत हो जाना फेल।।

मीठे मीठे वचन से, कटते मन के जाल।
कह कह तुम पर नाज सब, करते ऊंचा भाल।।

मित्र इत्र सम चाहिये, पावन परम् पवित्र।
महके जिसके चित्र से, चन्दन भरा चरित्र।।

रक्षाबंधन को करो, रक्षा का त्यौहार।
बहनों पर कोई कभी, करे न अत्याचार।।

दयाभाव जिंदा रहे, दया धरम का मूल।
जाति धरम के नाम पे, पापी बोते शूल।।

दयाभाव जिंदा रहे, दया धरम का मूल।
जाति धरम के नाम पे, पापी बोते शूल।।

फेसबुकों पर फेस को, रखना बिल्कुल साफ।
बन जाये पहचान भी, अगर चाहते आप।।

दुनियाभर की भीड़ में, ढूंढ रहे अस्तित्व।
हर व्यक्ति को चाहिये, शानदार व्यक्तित्व।।

प्रतियोगी इस दौर में, कीचड़ सबके हाथ।
उजले को धुंधला करे, होती मिथ्या बात।।

साथ सभी का चाहिये, करना अगर विकास।
खींचातानी से मिले, सामाजिक संत्रास।।

सबका अपना दायरा, सबकी अपनी सोच।
करते स्वारथ साधने, तू तू मैं मैं रोज।।

सत्य बड़ा खामोश है, झूठ रहा चिंघाड़।
सत्य बोल दिखला दिया, जिंदा दूंगा गाड़।।

आज राज जाने बिना, मत मढ़ना आरोप।
सरे जमाने से हुआ, सच्चाई का लोप।

सुबक सुबक कर रो रहा, आज बिचारा सत्य।
झूठ आज जमकर करे, ठुमक ठुमक कर नृत्य।।

सरकारी थैला भरा, करते बन्दरबाट।
अगर बीच में आ गए, खड़ी करेंगे खाट।।

चुप्पी का माहौल है, सबके सब खामोश।
चलते फिरते जागते, लगते सब बेहोश।।

ढोंगी पाखण्ड़ी रचे, बहुविधि नाना स्वांग।
पण्डे डंडे ले करे, डरा डरा कर मांग।।

ज्ञान बांटना सिर्फ है, ज्ञान बांटते नित्य।
करनी में अंतर रखे, कथनी के आदित्य।।

चाहे मस्जिद ही बने, या मंदिर बन जाय।
इनसे तो अच्छा रहे, वृद्धाश्रम बन पाय।।

मंदिर मस्जिद के लिये, करते लोग विवाद।
घर को मंदिर मानके, बन्द करो प्रतिवाद।।

दारू पीकर दे रहे, दारू पर उपदेश।
पीने से घर टूटता, पैदा होता क्लेश।।

राम नाम की लाठियां, सिर को देती फोड़।
लोभी, दंभी, कामियों, के भीतर की होड़।।

मारामारी से अगर, मिल जाये प्रभु राम।
ज्यादा मंत्रों से करे, फिर तो लाठी काम।।

राम नाम जपते रहो, मन मे हो विश्वास।
जूते लातों के बिना, पूरण होगी आस।।

मंदिर बनने से बढ़े, गर तकनीकी ज्ञान।
उन्नत भारत के लिये, फिर होगा वरदान।।

मस्जिद से संसार में, गर होवे कल्याण।
फिर तो सारे विश्व में, करवा दो निर्माण।।

मंदिर मस्जिद की लगी, कितनी बड़ी कतार।
फिर भी लड़ते ही रहे, लेकर हाथ कटार।।

धर्म नाम की चीज का, है ही नहीं न ज्ञान।
वही बाटते ज्ञान को, हो कर के विद्वान।।

मानवीय संवेदना, जग में हुई है शून्य।
पूस कड़ाके को कहे, आज भेड़िये जून।।

आडम्बर को मानना, हमें नहीं स्वीकार।
लूटपाट पाखण्ड को, कहना है धिक्कार।।

तकनीकी के ज्ञान पे, करना मनन विचार।
तर्कहीन सिद्धांत से, कर देना इनकार।।

धर्म सिखाता है सदा, कैसे पाए सत्य।
सत्यमार्ग को धारिये, जो आधारित तथ्य।।

हिंसक होना मानिये, इसे धर्म प्रतिकूल।
दयाभाव के मूल में, धर्म छिपा अनुकूल।।

अगर आपको चाहिए, जीवन का उद्देश्य।
करना तुमको फिर पड़े, कर्ज परम् विशेष।।

तीन बार मत बोलना, तलाक तलाक तलाक।
मजिस्ट्रेट अब बोलता, सटाक सटाक सटाक।।

दीनदुःखी पर हो दया,  मिल जाये भगवान।
दिल में मंदिर ले बना, कहलाओ इंसान।।

कलम प्रखर पाषाण को, करदे चकनाचूर।
अभिमानी के दम्भ को, पल में चूराचूर।।

घूमघूम फिरते रहो, मधुकर सा आनन्द।
वरना घर भीतर रहो, कर दरवाजा बंद।।

Language: Hindi
3 Likes · 4 Comments · 1422 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
क्या देखा
क्या देखा
Ajay Mishra
*सीधे-साधे लोगों का अब, कठिन गुजारा लगता है (हिंदी गजल)*
*सीधे-साधे लोगों का अब, कठिन गुजारा लगता है (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
2324.पूर्णिका
2324.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
रिसते हुए घाव
रिसते हुए घाव
Shekhar Chandra Mitra
मुश्किल राहों पर भी, सफर को आसान बनाते हैं।
मुश्किल राहों पर भी, सफर को आसान बनाते हैं।
Neelam Sharma
मित्रता का बीज
मित्रता का बीज
लक्ष्मी सिंह
मोहब्बत पलों में साँसें लेती है, और सजाएं सदियों को मिल जाती है, दिल के सुकूं की क़ीमत, आँखें आंसुओं की किस्तों से चुकाती है
मोहब्बत पलों में साँसें लेती है, और सजाएं सदियों को मिल जाती है, दिल के सुकूं की क़ीमत, आँखें आंसुओं की किस्तों से चुकाती है
Manisha Manjari
*क्या देखते हो*
*क्या देखते हो*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
I want to collaborate with my  lost pen,
I want to collaborate with my lost pen,
Sakshi Tripathi
■ जय जय शनिदेव...
■ जय जय शनिदेव...
*Author प्रणय प्रभात*
जिसकी जुस्तजू थी,वो करीब आने लगे हैं।
जिसकी जुस्तजू थी,वो करीब आने लगे हैं।
करन ''केसरा''
छेड़ कोई तान कोई सुर सजाले
छेड़ कोई तान कोई सुर सजाले
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
लोग बंदर
लोग बंदर
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
एक ज्योति प्रेम की...
एक ज्योति प्रेम की...
Sushmita Singh
डर का घर / MUSAFIR BAITHA
डर का घर / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
11) “कोरोना एक सबक़”
11) “कोरोना एक सबक़”
Sapna Arora
झर-झर बरसे नयन हमारे ज्यूँ झर-झर बदरा बरसे रे
झर-झर बरसे नयन हमारे ज्यूँ झर-झर बदरा बरसे रे
हरवंश हृदय
"शिक्षक तो बोलेगा”
पंकज कुमार कर्ण
मुक्तक...छंद-रूपमाला/मदन
मुक्तक...छंद-रूपमाला/मदन
डॉ.सीमा अग्रवाल
मेरी माटी मेरा देश
मेरी माटी मेरा देश
नूरफातिमा खातून नूरी
कौन गया किसको पता ,
कौन गया किसको पता ,
sushil sarna
दिसंबर
दिसंबर
बिमल तिवारी “आत्मबोध”
विश्व कविता दिवस
विश्व कविता दिवस
विजय कुमार अग्रवाल
शिखर ब्रह्म पर सबका हक है
शिखर ब्रह्म पर सबका हक है
मनोज कर्ण
महताब जमीं पर
महताब जमीं पर
Satish Srijan
पिता का पता
पिता का पता
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
जब पीड़ा से मन फटता है
जब पीड़ा से मन फटता है
पूर्वार्थ
ज़िंदगी देती है
ज़िंदगी देती है
Dr fauzia Naseem shad
"इन्तेहा" ग़ज़ल
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
वक्त कि ये चाल अजब है,
वक्त कि ये चाल अजब है,
SPK Sachin Lodhi
Loading...