Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
22 Sep 2018 · 1 min read

सच-झूठ

सच कड़वा होता है,जल्दी से हज़्म नहीं होता।
मौन रहना भी मगर,जख़्म पर मरहम नहीं होता।।
झूठ की उम्र छोटी,कभी भूलकर भी मत बोलो।
जान जिस भी झूठ से,सच की बचे सौ बार बोलो।।

गलती का पुतला है,न चाहते हुए भी करेगा।
सज़ा पाकर ही मगर,एक इंसान है सुधरेगा।।
अन्याय पर चक्षु बंद,अन्तर्मन का ही मरना है।
बिल्ली देख क़बूतर,का यह आँख बंद करना है।।

मानव-मानव लड़ता,मानवता की हार यही होती।
दुख में साथी बनना,प्रेम की पुकार यही होती।।
दो मीठे बोल दवा,किसी रोग की बन जाते हैं।
सुनके रोते हर मन,फूलों के सम खिल जाते हैं।।

ऊँच-नीच के काँटें,तनिक निकालकर देखिएगा।
समता के फूल ज़रा,पथ में बिछाकर देखिएगा।।
जीवन रंगीन बने,प्यार की बहार लाइएगा।
जग-उद्यान बनेगा,ख़ुशबू हर कहीं पाइएगा।।

अपना सपना पूरा,औरों की हर आशा टूटे।
यह तो पशुपन होता,मानवता को है जो लूटे।।
अख़बारों की छाती,ख़ून हवस से लिपटी देखी।
कैसे कह दूँ महान,देश की रुहें कपटी देखी।।

देश का पैसा लेकर,विदेशों में भाग जाते हैं।
दो जून भोजन नहीं,कुछ रात में जाग जाते हैं।।
मुर्दा-सी आबादी,क्या ख़ाक मिली है आज़ादी।
रुहों का मिलना नहीं,सोच-सोच की है बर्बादी।।

सपनें नंगे फिरते,मौत विचारों की है होती।
आशा-सागर खारा,यहाँ विश्वास की माँ रोती।।
उपदेश सुगंध लिए,अनुसरण दुर्गंध रहे फैला।
कैसे मिले उजाला,अँधेरे खुदी की रहे चला।।

सोचो आज विचारो,स्वार्थ को खुदी प्रीतम हारो।
एक-दूजे की चाह,सदा रहे बनी यह पुकारो।।
स्याही बिना क़लम का,व्यर्थ ही हो सदा होना है।
मिलजुलकर रहने में,विष भी अमृत का धोना है।।

राधेयश्याम बंगालिया “प्रीतम”
————————————

Language: Hindi
1 Like · 258 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from आर.एस. 'प्रीतम'
View all
You may also like:
आजादी का दीवाना था
आजादी का दीवाना था
Vishnu Prasad 'panchotiya'
आप प्रारब्ध वश आपको रावण और बाली जैसे पिता और बड़े भाई मिले
आप प्रारब्ध वश आपको रावण और बाली जैसे पिता और बड़े भाई मिले
Sanjay ' शून्य'
या' रब तेरे जहान के
या' रब तेरे जहान के
Dr fauzia Naseem shad
#मुक्तक-
#मुक्तक-
*Author प्रणय प्रभात*
नहीं चाहता मैं किसी को साथी अपना बनाना
नहीं चाहता मैं किसी को साथी अपना बनाना
gurudeenverma198
" मैं फिर उन गलियों से गुजरने चली हूँ "
Aarti sirsat
ईर्ष्या, द्वेष और तृष्णा
ईर्ष्या, द्वेष और तृष्णा
ओंकार मिश्र
सुन्दर सलोनी
सुन्दर सलोनी
जय लगन कुमार हैप्पी
निजी विद्यालयों का हाल
निजी विद्यालयों का हाल
नंदलाल सिंह 'कांतिपति'
प्रेम की अनुपम धारा में कोई कृष्ण बना कोई राधा
प्रेम की अनुपम धारा में कोई कृष्ण बना कोई राधा
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
दोहा निवेदन
दोहा निवेदन
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
इस दुनिया में कोई भी मजबूर नहीं होता बस अपने आदतों से बाज़ आ
इस दुनिया में कोई भी मजबूर नहीं होता बस अपने आदतों से बाज़ आ
Rj Anand Prajapati
तू मुझको संभालेगी क्या जिंदगी
तू मुझको संभालेगी क्या जिंदगी
कृष्णकांत गुर्जर
पिया-मिलन
पिया-मिलन
Kanchan Khanna
*व्याख्यान : मोदी जी के 20 वर्ष*
*व्याख्यान : मोदी जी के 20 वर्ष*
Ravi Prakash
तेवरी
तेवरी
कवि रमेशराज
चलो अब बुद्ध धाम दिखाए ।
चलो अब बुद्ध धाम दिखाए ।
Buddha Prakash
“ धार्मिक असहिष्णुता ”
“ धार्मिक असहिष्णुता ”
DrLakshman Jha Parimal
दुःख,दिक्कतें औ दर्द  है अपनी कहानी में,
दुःख,दिक्कतें औ दर्द है अपनी कहानी में,
सिद्धार्थ गोरखपुरी
जल से निकली जलपरी
जल से निकली जलपरी
लक्ष्मी सिंह
बहुत कड़ा है सफ़र थोड़ी दूर साथ चलो
बहुत कड़ा है सफ़र थोड़ी दूर साथ चलो
Vishal babu (vishu)
संघर्ष की शुरुआत / लवकुश यादव
संघर्ष की शुरुआत / लवकुश यादव "अज़ल"
लवकुश यादव "अज़ल"
मातृत्व दिवस खास है,
मातृत्व दिवस खास है,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
"चुलबुला रोमित"
Dr Meenu Poonia
अनन्त तक चलना होगा...!!!!
अनन्त तक चलना होगा...!!!!
Jyoti Khari
"विचारणीय"
Dr. Kishan tandon kranti
तुम्हारी हँसी......!
तुम्हारी हँसी......!
Awadhesh Kumar Singh
अभिव्यक्ति के माध्यम - भाग 02 Desert Fellow Rakesh Yadav
अभिव्यक्ति के माध्यम - भाग 02 Desert Fellow Rakesh Yadav
Desert fellow Rakesh
कविता का प्लॉट (शीर्षक शिवपूजन सहाय की कहानी 'कहानी का प्लॉट' के शीर्षक से अनुप्रेरित है)
कविता का प्लॉट (शीर्षक शिवपूजन सहाय की कहानी 'कहानी का प्लॉट' के शीर्षक से अनुप्रेरित है)
Dr MusafiR BaithA
चिराग को जला रोशनी में, हँसते हैं लोग यहाँ पर।
चिराग को जला रोशनी में, हँसते हैं लोग यहाँ पर।
आर.एस. 'प्रीतम'
Loading...