Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
1 Feb 2017 · 1 min read

*वसंत गीत* ”आ नूतन कर श्रृंगार उषा”

गीत
कर हर्षित अब संसार उषा।
आ नूतन कर श्रृंगार उषा।

नभ मंडप में विस्तार वदन।
तम का कर सहचर साथ दमन।
मृदु सुषमा से महका मंजर।
आ अंबर से वसुधा के घर।
कर अभिनंदन स्वीकार उषा।
आ नूतन कर श्रंगार उषा।।१।।

वट मंजरि पल्लव फूलों में।
सर सरिता सागर कूलों में।
गुल पर तुहिनों के मोती धर।
वापी गिरि गव्हर स्वर्णिम कर।
दे कुदरत को निज प्यार उषा।
आ नूतन कर श्रंगार उषा।।२।।

वधु- वसन वसंती वदन पहन।
कर तृप्त नयन और अंतर्मन।।
सिर तरुओं सरसों का सहला।
संताप हरण कर छिटक कला।
खग कूजों की झंकार उषा।
आ नूतन कर श्रंगार उषा।।३।।

मदमत्त किये तरुणाई को।
आलिंगन दे अमराई को।
मधुमासी सुर्ख कपोलों को।
अधरों के छोड उसूलों को।
ले चूम मृदुल रुख्सार उषा।
आ नूतन कर श्रंगार उषा।।४।।

वन वीथि विहंगम कुंजों में।
लावल्य लसित मुख पुंजों में।
पधरा पग पावन डगर डगर।
आ शाख शाख आ शजर शजर।
कर स्पंदन संचार उषा।
आ नूतन कर श्रंगार उषा।।५।।

अंकित शर्मा ‘इषुप्रिय’

Language: Hindi
Tag: गीत
1 Like · 364 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from अंकित शर्मा 'इषुप्रिय'
View all
You may also like:
जीने का हौसला भी
जीने का हौसला भी
Rashmi Sanjay
घर-घर एसी लग रहे, बढ़ा धरा का ताप।
घर-घर एसी लग रहे, बढ़ा धरा का ताप।
डॉ.सीमा अग्रवाल
हिन्दी दोहे- सलाह
हिन्दी दोहे- सलाह
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
■ चाह खत्म तो राह खत्म।
■ चाह खत्म तो राह खत्म।
*Author प्रणय प्रभात*
जो पहले ही कदमो में लडखडा जाये
जो पहले ही कदमो में लडखडा जाये
Swami Ganganiya
मायका
मायका
Mukesh Kumar Sonkar
वैराग्य का भी अपना हीं मजा है,
वैराग्य का भी अपना हीं मजा है,
Manisha Manjari
जब होती हैं स्वार्थ की,
जब होती हैं स्वार्थ की,
sushil sarna
आलोचक-गुर्गा नेक्सस वंदना / मुसाफ़िर बैठा
आलोचक-गुर्गा नेक्सस वंदना / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
फितरत
फितरत
Kanchan Khanna
आरम्भ
आरम्भ
Neeraj Agarwal
हर सुबह उठकर अपने सपनों का पीछा करना ही हमारा वास्तविक प्रेम
हर सुबह उठकर अपने सपनों का पीछा करना ही हमारा वास्तविक प्रेम
Shubham Pandey (S P)
जाति बनाम जातिवाद।
जाति बनाम जातिवाद।
Acharya Rama Nand Mandal
।। समीक्षा ।।
।। समीक्षा ।।
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
मेघ, वर्षा और हरियाली
मेघ, वर्षा और हरियाली
Ritu Asooja
"नहीं तैरने आता था तो"
Dr. Kishan tandon kranti
गुरु की महिमा
गुरु की महिमा
Ram Krishan Rastogi
जीवन को पैगाम समझना पड़ता है
जीवन को पैगाम समझना पड़ता है
कवि दीपक बवेजा
जो जुल्फों के साये में पलते हैं उन्हें राहत नहीं मिलती।
जो जुल्फों के साये में पलते हैं उन्हें राहत नहीं मिलती।
Phool gufran
আজ চারপাশ টা কেমন নিরব হয়ে আছে
আজ চারপাশ টা কেমন নিরব হয়ে আছে
Sukoon
मन से उतरे लोग दाग धब्बों की तरह होते हैं
मन से उतरे लोग दाग धब्बों की तरह होते हैं
ruby kumari
दोहा
दोहा
दुष्यन्त 'बाबा'
सफर है! रात आएगी
सफर है! रात आएगी
Saransh Singh 'Priyam'
💐Prodigy Love-49💐
💐Prodigy Love-49💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
जल प्रदूषण दुःख की है खबर
जल प्रदूषण दुःख की है खबर
Buddha Prakash
रामकली की दिवाली
रामकली की दिवाली
Dr. Pradeep Kumar Sharma
औरत
औरत
Shweta Soni
परोपकार
परोपकार
Raju Gajbhiye
*मंदिर यात्रा वृत्तांत*
*मंदिर यात्रा वृत्तांत*
Ravi Prakash
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
Loading...