Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 May 2017 · 2 min read

माँ नियति है

” माँ नियति है ”
——————-

माँ गीता…
माँ कुरान है !
माँ आन-बान
और शान है |
माँ ममता है
माँ त्याग है !
माँ बच्चों का
भाग है |
माँ कर्म है….
माँ मर्म है !
माँ इंसां का
धर्म है |
माँ शक्ति है
माँ भक्ति है !
माँ ही सुन्दर
आसशक्ति है |
माँ नीर है
माँ पीर है !
माँ ही सबकी
तकदीर है |
माँ सावन है
माँ पावन है !
माँ ही तो…..
मन-भावन है |
माँ काया है
माँ माया है !
माँ बनती हरपल
साया है |
माँ जननी है
माँ भरणी है !
माँ ही बहती
वैतरणी है |
माँ वारि है
माँ न्यारी है !
माँ ही सुन्दर
फुलवारी है |
माँ पूजा है
माँ मन्नत है !
माँ धरती पर
जन्नत है |
माँ सुबह है
माँ शाम है !
माँ हर दर्द की
बाम है |
माँ भूत है
माँ आज है !
माँ खुशियों का
आगाज है |
माँ साज है
माँ आवाज है !
माँ ही उन्नत
परवाज है |
माँ चंदन है
माँ वंदन है !
माँ ही तो…
अभिनंदन है |
माँ वीर है
माँ धीर है !
माँ ममता की
तस्वीर है |
माँ वेद है
माँ पुराण है !
माँ सद्गुण की
खान है |
माँ अक्षर है
माँ ज्ञान है |
माँ ही तो…..
विज्ञान है |
माँ आस्था है
माँ विश्वास है !
माँ रहती नित्य
खास है |
माँ नि:स्वार्थ है
माँ निश्छल है !
माँ रहती संग में
पल-पल है |
माँ ओस है
माँ कोष है !
माँ ही तो
संतोष है !
माँ प्रेम है
माँ करूणा है !
माँ ही बनती
अरूणा है |
माँ दृष्टि है
माँ सृष्टि है !
माँ ही स्नेहिल
वृष्टि है |
माँ गीत है
माँ प्रीत है
माँ ही…..
जीवन-संगीत है |
माँ व्यष्टि है
माँ समष्टि है !
माँ सारभूत…..
अभिव्यक्ति है |
माँ बगिया है
माँ क्यारी है !
माँ ही…….
नव-संचारी है |
माँ नियति है
माँ सम्पूर्णा है !
माँ ही तो…..
अन्नपूर्णा है |
माँ प्रकृति है
माँ सर्जना है !
माँ ही “दीप” की
सृजना है ||
—————————–
— डॉ० प्रदीप कुमार “दीप”

Language: Hindi
583 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
मै भी हूं तन्हा,तुम भी हो तन्हा
मै भी हूं तन्हा,तुम भी हो तन्हा
Ram Krishan Rastogi
यादों का थैला लेकर चले है
यादों का थैला लेकर चले है
Harminder Kaur
जीवन में सफल होने
जीवन में सफल होने
Dr.Rashmi Mishra
खो गई जो किर्ति भारत की उसे वापस दिला दो।
खो गई जो किर्ति भारत की उसे वापस दिला दो।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
◆ आज का दोहा।
◆ आज का दोहा।
*Author प्रणय प्रभात*
*मन का समंदर*
*मन का समंदर*
Sûrëkhâ Rãthí
दोस्ती और प्यार पर प्रतिबन्ध
दोस्ती और प्यार पर प्रतिबन्ध
गायक - लेखक अजीत कुमार तलवार
*टाँगा कलैंडर जो गया (गीत)*
*टाँगा कलैंडर जो गया (गीत)*
Ravi Prakash
बेवफा मैं कहूँ कैसे उसको बता,
बेवफा मैं कहूँ कैसे उसको बता,
Arvind trivedi
"विचित्र संसार"
Dr. Kishan tandon kranti
मैंने जला डाली आज वह सारी किताबें गुस्से में,
मैंने जला डाली आज वह सारी किताबें गुस्से में,
Vishal babu (vishu)
धृतराष्ट्र की आत्मा
धृतराष्ट्र की आत्मा
ओनिका सेतिया 'अनु '
याद हो बस तुझे
याद हो बस तुझे
Dr fauzia Naseem shad
****बसंत आया****
****बसंत आया****
Kavita Chouhan
कैसा होगा कंटेंट सिनेमा के दौर में मसाला फिल्मों का भविष्य?
कैसा होगा कंटेंट सिनेमा के दौर में मसाला फिल्मों का भविष्य?
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
// दोहा पहेली //
// दोहा पहेली //
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
ज़िंदगी में एक बार रोना भी जरूरी है
ज़िंदगी में एक बार रोना भी जरूरी है
Jitendra Chhonkar
जय महादेव
जय महादेव
Shaily
ख़ास विपरीत परिस्थिति में सखा
ख़ास विपरीत परिस्थिति में सखा
सिद्धार्थ गोरखपुरी
यहाँ प्रयाग न गंगासागर,
यहाँ प्रयाग न गंगासागर,
Anil chobisa
बुझा दीपक जलाया जा रहा है
बुझा दीपक जलाया जा रहा है
कृष्णकांत गुर्जर
तुमसे मैं एक बात कहूँ
तुमसे मैं एक बात कहूँ
gurudeenverma198
हाइकु
हाइकु
Prakash Chandra
सुबह की पहल तुमसे ही
सुबह की पहल तुमसे ही
Rachana Jha
2672.*पूर्णिका*
2672.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
"आओ हम सब मिल कर गाएँ भारत माँ के गान"
Lohit Tamta
प्रिये
प्रिये
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
मांँ की सीरत
मांँ की सीरत
Buddha Prakash
फितरत
फितरत
नव लेखिका
मेरे दिल की गहराई में,
मेरे दिल की गहराई में,
Dr. Man Mohan Krishna
Loading...