Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 Apr 2018 · 1 min read

महानगरीय जीवन

महानगर में गुमशुदा, है मेरी पहचान।
हिस्सा हूँ बस भीड़ का, हर कोई अनजान।।

घर से बेधर हो गई, दो रोटी की चाह।
जंगल मानव का यहाँ, अंजानी-सी राह।।

भीड़ भरी शहरी सड़क, सभी चीज गतिमान।
शोर प्रदूषण है बहुत, सूख गई है जान।।

महानगर बिखरा हुआ, तन्हा हर इंसान।
मकान का नंबर बना, बस अपनी पहचान।।

है मशीन-सी जिन्दगी ,मिले नहीं आराम।
सुबह सूर्य थकता यहाँ, बदमिजाज-सी शाम।।

शोर-शराबे में दबी, खुद अपनी अावाज।
महानगर में गंदगी, धुन्ध-धुआँ का राज।।

महानगर में तेज है, जीवन की रफ़्तार।
चका-चौंध में हैं दफन, रिश्ते-नाते प्यार।।

शुद्ध हवा पानी नहीं, दम-घोटू माहौल।
पहनावे को देख कर, जाती आत्मा खौल।।

महानगर में हो रहा, पश्चिम का अवतार।
होती गरिमा प्रेम की, यहाँ देह विस्तार।।

रोने वाला भी नहीं, पत्थर जैसे लोग।
हँसना रोना भूलकर, देखें केवल भोग।।

शहरों में बीमार – सी, लगती सूर्य प्रकाश।
यहाँ प्राकृतिक नाम पर, बचा सिर्फ आकाश।।

दया-धर्म ममता नहीं, बढ़ी मार-अरु-काट।
मानव जीवन मूल्य की, लगी हुई है हाट।।

गर्म हवाओं का सभी, पहने हुए लिबास।
महानगर में लोग का, मरा हुआ अहसास।।

सहज खींच लाती यहाँ, भौतिक सुख की खोज।
आपा-धापी हर तरफ, लगी हुई है रोज।।

महानगर कहते जिसे, होता नहीं महान।
इमारतें ऊँची मगर, निम्न कोटि इंसान।।

महानगर के द्वार पर, लिखा एक संदेश।
आने वालों छोड़ दो, मानवता का वेश।।

महानगर को देखकर, मन हो गया उचाट।
लौट चले फिर गांव में, देख रही है बाट।।
– लक्ष्मी सिंह

Language: Hindi
1227 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all
You may also like:
ग़ज़ल सगीर
ग़ज़ल सगीर
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
फासीवाद के ख़तरे
फासीवाद के ख़तरे
Shekhar Chandra Mitra
* गीत प्यारा गुनगुनायें *
* गीत प्यारा गुनगुनायें *
surenderpal vaidya
एक परोपकारी साहूकार: ‘ संत तुकाराम ’
एक परोपकारी साहूकार: ‘ संत तुकाराम ’
कवि रमेशराज
बन के आंसू
बन के आंसू
Dr fauzia Naseem shad
प्रेमी चील सरीखे होते हैं ;
प्रेमी चील सरीखे होते हैं ;
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
छाती
छाती
Dr.Pratibha Prakash
मानवीय संवेदना बनी रहे
मानवीय संवेदना बनी रहे
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
💐अज्ञात के प्रति-117💐
💐अज्ञात के प्रति-117💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
*श्री महेश राही जी (श्रद्धाँजलि/गीतिका)*
*श्री महेश राही जी (श्रद्धाँजलि/गीतिका)*
Ravi Prakash
मैं तो निकला था,
मैं तो निकला था,
Dr. Man Mohan Krishna
कई आबादियों में से कोई आबाद होता है।
कई आबादियों में से कोई आबाद होता है।
Sanjay ' शून्य'
गैर का होकर जिया
गैर का होकर जिया
Dr. Sunita Singh
बेदर्दी मौसम दर्द क्या जाने ?
बेदर्दी मौसम दर्द क्या जाने ?
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
चंद्रयान-3 / (समकालीन कविता)
चंद्रयान-3 / (समकालीन कविता)
ईश्वर दयाल गोस्वामी
ख़ुदा ने बख़्शी हैं वो ख़ूबियाँ के
ख़ुदा ने बख़्शी हैं वो ख़ूबियाँ के
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
वही खुला आँगन चाहिए
वही खुला आँगन चाहिए
जगदीश लववंशी
सुरभित पवन फिज़ा को मादक बना रही है।
सुरभित पवन फिज़ा को मादक बना रही है।
सत्य कुमार प्रेमी
***
*** " पापा जी उन्हें भी कुछ समझाओ न...! " ***
VEDANTA PATEL
ती सध्या काय करते
ती सध्या काय करते
Mandar Gangal
नन्ही परी
नन्ही परी
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
"ये सुना है कि दरारों में झांकता है बहुत।
*Author प्रणय प्रभात*
सदविचार
सदविचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
Ghazal
Ghazal
shahab uddin shah kannauji
अलविदा दिसम्बर
अलविदा दिसम्बर
Dr Archana Gupta
Ignorance is the best way to hurt someone .
Ignorance is the best way to hurt someone .
Sakshi Tripathi
*हो न लोकतंत्र की हार*
*हो न लोकतंत्र की हार*
Poonam Matia
बे-आवाज़. . . .
बे-आवाज़. . . .
sushil sarna
मन की पीड़ा क
मन की पीड़ा क
Neeraj Agarwal
अपात्रता और कार्तव्यहीनता ही मनुष्य को धार्मिक बनाती है।
अपात्रता और कार्तव्यहीनता ही मनुष्य को धार्मिक बनाती है।
Dr MusafiR BaithA
Loading...