Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
30 Jan 2019 · 2 min read

मरीचिका

मरीचिका हँसती रही, लगा मनुज को बेंत।
मृत भू में जल ढ़ूढता,सच है केवल रेत।। १

मन मेरा भरमा गया, इक आशा की फाँस।
मरीचिका केवल दिखी, डूब रही है साँस।। २

साथ रही परछाइयाँ, रही न कोई पास।
मरीचिका बनकर दिया, एक सुखद अहसास।। ३

विवश विश्व फसता रहा, मरीचिका के जाल।
बचता कोई भी नहीं, चलती ऐसी चाल।। ४

सुन्दर सुखकर स्वप्न-सा सजता एक वितान।
सहस खींच लाता इधर, मरीचिका-सी भान।। ५

ऊपर से संतोष है, अंतस बढ़ता प्यास।
मरीचिका बेकल करे, हर पल रखे उदास।। ६

मरीचिका-सी जिन्दगी, उम्मीदों का जाल।
मृग मन मायाजाल में, भटक रहा बेहाल।। ७

गर्म हवा की हूँ लहर, जिसमें बढ़ती प्यास।
केवल दरिया रेत की, मरीचिका आभास।। ८

बनकर मायावी छले, मरीचिका रत्नार।
मन मृग-सा आतुर फिरे, पछताता हर बार।। ९

भरा हुआ है वेदना, मरीचिका के राह।
पागल-सा मानव फिरे, मिला नहीं मन चाह।। १०

परत खार की रेत पर, दिखती भ्रम का ताल।
प्यास बुझाती ही नहीं, मरीचिका जंजाल।। ११

जज्बातों की रेत पर पड़ी उम्र की धूप।
मरीचिकाओं से घिरा, घड़ियाँ बड़ी कुरूप।। १२

जला पतंगा दीप पर, खोया अपना प्राण।
भ्रांति ग्रस्त मन ने किया, मरीचिका निर्माण।। १३

तेज धूप में चल रहा, उम्मीदों के साथ।
मरीचिका के ही तरह, लग जाये कुछ हाथ।। १ ४

रंग-रूप दिखता चटख, मरीचिका के पास।
हुआ तृप्त कोई नहीं, ऐसी इसकी प्यास।। १ ५

माया, ममता, मोह में, फसा रहा इंसान।
मरीचिका भटका रही, जीवन रेगिस्तान।। १ ६

मरीचिका प्रिय प्रेम की, केवल भ्रम का अंश।
सिर्फ मौत मिलती यहाँ, सहना पड़ता दंश।। १ ७

स्वप्न जाल भ्रम का सुखद, मरीचिका की शान।
टूटा मिथ्या भ्रम सभी, हुआ सत्य का ज्ञान।। १८

कर्म विमुख चलते रहे, नहीं राह का ज्ञान।
बना दिया है जिन्दगी, मरीचिका श्मशान।। १९

मरीचिका मिथ्या रही, मन में पाले भांत।
मन केवल अभिभूत थी, हृदय नहीं था शांत।। २०

मरीचिका साहस भरे, ले जाता उस पार।
वह दिखलाता है हमें, सपनों का संसार।। २ १

मरीचिका भ्रम है मगर, होती है अनमोल।
ये समझाता है हमें, इस जीवन का मोल।। २२

भ्रम में पड़ कर जो किया, खुद को ही बर्बाद
पास शेष बचता नहीं, रह जाती फरियाद।।

-लक्ष्मी सिंह

Language: Hindi
300 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all
You may also like:
जोशीला
जोशीला
RAKESH RAKESH
সেই আপেল
সেই আপেল
Otteri Selvakumar
नयनों का वार
नयनों का वार
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
दोहे बिषय-सनातन/सनातनी
दोहे बिषय-सनातन/सनातनी
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
दादाजी (कुंडलिया)
दादाजी (कुंडलिया)
Ravi Prakash
हम लिखते हैं
हम लिखते हैं
Dr. Kishan tandon kranti
कोशिश करने वाले की हार नहीं होती। आज मैं CA बन गया। CA Amit
कोशिश करने वाले की हार नहीं होती। आज मैं CA बन गया। CA Amit
CA Amit Kumar
* बाल विवाह मुक्त भारत *
* बाल विवाह मुक्त भारत *
DR ARUN KUMAR SHASTRI
निंदा
निंदा
Dr fauzia Naseem shad
आदमी
आदमी
अखिलेश 'अखिल'
■ मोहल्ला ज़िंदा लोगों से बनता है। बस्ती तो मुर्दों की भी होत
■ मोहल्ला ज़िंदा लोगों से बनता है। बस्ती तो मुर्दों की भी होत
*Author प्रणय प्रभात*
*जिंदगी के अनोखे रंग*
*जिंदगी के अनोखे रंग*
Harminder Kaur
इश्क़ जब बेहिसाब होता है
इश्क़ जब बेहिसाब होता है
SHAMA PARVEEN
वैष्णों भोजन खाइए,
वैष्णों भोजन खाइए,
Satish Srijan
Little Things
Little Things
Dhriti Mishra
पहले देखें, सोचें,पढ़ें और मनन करें तब बातें प्रतिक्रिया की ह
पहले देखें, सोचें,पढ़ें और मनन करें तब बातें प्रतिक्रिया की ह
DrLakshman Jha Parimal
जीवन के अंतिम पड़ाव पर लोककवि रामचरन गुप्त द्वारा लिखी गयीं लघुकथाएं
जीवन के अंतिम पड़ाव पर लोककवि रामचरन गुप्त द्वारा लिखी गयीं लघुकथाएं
कवि रमेशराज
मोह लेगा जब हिया को, रूप मन के मीत का
मोह लेगा जब हिया को, रूप मन के मीत का
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
*** अरमान....!!! ***
*** अरमान....!!! ***
VEDANTA PATEL
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Shekhar Chandra Mitra
सत्य खोज लिया है जब
सत्य खोज लिया है जब
Buddha Prakash
अलाव
अलाव
गुप्तरत्न
मुस्कुराना सीख लिया !|
मुस्कुराना सीख लिया !|
पूर्वार्थ
समय
समय
Paras Nath Jha
जब सूरज एक महीने आकाश में ठहर गया, चलना भूल गया! / Pawan Prajapati
जब सूरज एक महीने आकाश में ठहर गया, चलना भूल गया! / Pawan Prajapati
Dr MusafiR BaithA
जिंदगी है बहुत अनमोल
जिंदगी है बहुत अनमोल
gurudeenverma198
* जन्मभूमि का धाम *
* जन्मभूमि का धाम *
surenderpal vaidya
अपनेपन का मुखौटा
अपनेपन का मुखौटा
Manisha Manjari
जो मेरे लफ्ज़ न समझ पाए,
जो मेरे लफ्ज़ न समझ पाए,
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
हिंदी दिवस
हिंदी दिवस
Akash Yadav
Loading...