Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Nov 2017 · 3 min read

मदरसा

फागुन महीने का तीसरा शुक्रवार | आज ही होलिका दहन होगा और कल रंग खेला जायेगा | पूरे गाँव में उल्लास और उत्साह का माहौल है | हर घर से गुझिया और नमकीन बनने की महक आ रही है | कहते हैं न, त्यौहार बच्चों कि आँखों में पलते हैं और उनके दैनिक व्यवहार में पनाह पाते हैं | समूचा गाँव बच्चा हो गया है और बच्चे पिचकारी | पूरे गाँव के रिश्ते फागुनी हो गए हैं, सभी मरद देवर हैं और सभी औरतें भौजाई | होली भाईचारे का त्यौहार है जहाँ धरम, जाति-बिरादरी, उंच-नीच, छोटा-बड़ा, अमीर-गरीब सब पर बेलन चल जाता है और सभी एक समान हो जाते हैं | एक रंग में रंगा इंसान, दलित है या सामान्य, हिन्दू है या मुसलमान कोई नहीं पहचान सकता | गाँव की इसी रवायत को निभाते हुए इस साल भी पांच मन लकड़ी होलिका दहन के लिए मस्जिद की ओर से और पांच मन मंदिर की ओर से आ गई है | गाँव में बने नए नए मदरसे में हिन्दुओं ने जिस तरह से तन, मन, धन से मदद की उसकी मिसाल आस पड़ोस में दी जा रही है | घसवारी गाँव की गंगा-जमुनी तहजीब में ईद, मुहर्रम, दिवाली, दशहरा, होली सब गड्ड-मड्ड हैं |
जुमे कि नमाज़ अदा करके लौटते कल्लन, रईस, जावेद, इद्दू, शहजादे के चेहरे चमक रहे हैं, इन छोटे बच्चों का यह चौथा जुमा है | सफ़ेद कुरता पायजामा और गोल टोपी में दमकते इन बच्चों के साथ गाँव के रतन, किशुन, प्रकाश, कल्लू, नन्दू और जोरावर कबड्डी खेलने को आकुल हैं | ये गाँव की छोटी पार्टी की सबसे तगड़ी कबड्डी की टीम है | लेकिन ये सारे पूरी तरह से आज होली खेलने के मूड में हैं | और ये क्या किशुन ने इद्दू के कुरते पर रंग डाल दिया | होली है भाई होली है….

किशुन ! पगला गए हो का ? इद्दू का गेहुआं रंग लाल हो आया |

नहीं भाई होलिया गए हैं, नंदू ने चुटकी ली |

तुम तो चुप ही रहो नंदू, जावेद ने कालर पकड़ ली |

जानते नहीं तुम होली खेलना हमारे यहाँ हराम है | कल्लन हांफ रहा था |
रतन ने बीच बचाव किया तो उसे जोर का धक्का लगा |

मदरसे वाले मौलवी साहेब कहते हैं काफिरों के साथ रंग खेलने से आदमी दोज़ख में जाता है | शहजादे ने किशुन को थप्पड़ रसीदा |
वो देखो हाजी चच्चा आ रहे हैं, प्रकाश चिल्लाया तो सब रुक गए |

चच्चा…. चच्चा…., किशुन ने इद्दू को रंग लगा दिया तो वह लड़ने लगा | और सब मारपीट करने लगे | कहते हैं हम रंग नहीं खेलेंगे, मगर..मगर आप तो हमेश काका और ताऊ जी से रंग लगवाते हैं | इन्हें समझाइए न, कि ये भी हमारे साथ होली खेलें | ये हमारी टीम के सबसे उम्दा खिलाडी हैं | इन्हें समझाइए न चच्चा, प्लीज़…. प्रकाश की आँखे पनिया आईं |

ओप्फोह…अरे भाई तुम लोग हमारे लगा दो, बस | अब तो कोई शिकायत नहीं हैं, हाजी का वात्सल्य छलक गया | फिर, फिर तुम्हें भी तो सोचना चाहिए था कि उसका नया नया कुरता है |

नहीं अब्बू, बात कुरते कि नहीं थी, वो तो अम्मी धो देतीं | अच्छा, चलो मैं लगवा लेता हूँ, मगर मेरी एक शर्त है, मुझे सिर्फ हरा रंग ही लगाना | इद्दू का दुलार बाप के गमछे में लिपट गया |

क्यूं इद्दू ? हरा रंग ही क्यों बेटा ? हाजी की आँखों में रेत ही रेत भर गई |

इद्दू ने बड़ी मासूमियत से कहा, अब्बू हम मुसलमान हैं न |

रचनाकार-प्रदीप तिवारी ‘धवल’
9415381880

Language: Hindi
850 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
गहन शोध से पता चला है कि
गहन शोध से पता चला है कि
*Author प्रणय प्रभात*
गुजारे गए कुछ खुशी के पल,
गुजारे गए कुछ खुशी के पल,
Arun B Jain
मैं भटकता ही रहा दश्त ए शनासाई में
मैं भटकता ही रहा दश्त ए शनासाई में
Anis Shah
कुत्ते की व्यथा
कुत्ते की व्यथा
नंदलाल सिंह 'कांतिपति'
भौतिकवादी
भौतिकवादी
लक्ष्मी सिंह
क्या खोया क्या पाया
क्या खोया क्या पाया
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
प्रेम बनो,तब राष्ट्र, हर्षमय सद् फुलवारी
प्रेम बनो,तब राष्ट्र, हर्षमय सद् फुलवारी
Pt. Brajesh Kumar Nayak
मेरी पहली चाहत था तू
मेरी पहली चाहत था तू
Dr Manju Saini
कुछ अपनें ऐसे होते हैं,
कुछ अपनें ऐसे होते हैं,
Yogendra Chaturwedi
जितनी तेजी से चढ़ते हैं
जितनी तेजी से चढ़ते हैं
Dheerja Sharma
!! पलकें भीगो रहा हूँ !!
!! पलकें भीगो रहा हूँ !!
Chunnu Lal Gupta
घर के राजदुलारे युवा।
घर के राजदुलारे युवा।
Kuldeep mishra (KD)
तुम ही कहती हो न,
तुम ही कहती हो न,
पूर्वार्थ
कौन कितने पानी में
कौन कितने पानी में
Mukesh Jeevanand
कोई नहीं करता है अब बुराई मेरी
कोई नहीं करता है अब बुराई मेरी
gurudeenverma198
पिता के पदचिह्न (कविता)
पिता के पदचिह्न (कविता)
दुष्यन्त 'बाबा'
कभी लौट गालिब देख हिंदुस्तान को क्या हुआ है,
कभी लौट गालिब देख हिंदुस्तान को क्या हुआ है,
शेखर सिंह
दिल होता .ना दिल रोता
दिल होता .ना दिल रोता
Vishal Prajapati
Moti ki bhi ajib kahani se , jisne bnaya isko uska koi mole
Moti ki bhi ajib kahani se , jisne bnaya isko uska koi mole
Sakshi Tripathi
*जीवन है मुस्कान (कुंडलिया)*
*जीवन है मुस्कान (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
मां
मां
Sûrëkhâ Rãthí
जागो तो पाओ ; उमेश शुक्ल के हाइकु
जागो तो पाओ ; उमेश शुक्ल के हाइकु
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
फुटपाथ
फुटपाथ
Prakash Chandra
ज्ञान के दाता तुम्हीं , तुमसे बुद्धि - विवेक ।
ज्ञान के दाता तुम्हीं , तुमसे बुद्धि - विवेक ।
Neelam Sharma
बादल और बरसात
बादल और बरसात
Neeraj Agarwal
यादों को कहाँ छोड़ सकते हैं,समय चलता रहता है,यादें मन में रह
यादों को कहाँ छोड़ सकते हैं,समय चलता रहता है,यादें मन में रह
Meera Thakur
"फितरत"
Dr. Kishan tandon kranti
2246.🌹इंसान हूँ इंसानियत की बात करता हूँ 🌹
2246.🌹इंसान हूँ इंसानियत की बात करता हूँ 🌹
Dr.Khedu Bharti
श्याम सुंदर तेरी इन आंखों की हैं अदाएं क्या।
श्याम सुंदर तेरी इन आंखों की हैं अदाएं क्या।
umesh mehra
तन्हा
तन्हा
अमित मिश्र
Loading...