Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
21 Aug 2017 · 2 min read

****भारत माँ का नाम बड़े शान से लिखूँ****

इंकलाब से लिखूँ, अपने ईमान से लिखूँ,
अपने दिल से लिखूँ , अपनी जान से लिखूँ,
शहीदों की शहीदी से लिखूँ, दुश्मन के कत्लेआम से लिखूँ,
आफताब पर भी भारत माँ का नाम बड़े शान से लिखूँ ॥1॥

राणा की हुंकार से लिखूँ, शिवा की दहाड़ से लिखूँ,
मनु की वीरता से लिखूँ,सुभाष की धीरता से लिखूँ,
क्रान्ति की आग से लिखूँ,जलिया के बाग से लिखूँ,
क्रान्तिकारियों के बलिदान से भारत माँ का नाम बड़े शान से लिखूँ॥2॥

दधीचि के परमार्थ से लिखूँ, इन्द्र के स्वार्थ से लिखूँ,
भगत के पराक्रम से लिखूँ,तिलक के स्वराज्य से लिखूँ,
आजाद की गोली से लिखूँ,जय हिन्द की बोली से लिखूँ,
संस्कृति के शोर से भारत माँ नाम बड़े शान से लिखूँ॥3॥

शबरी के नेम से लिखूँ, मीरा के प्रेम से लिखूँ,
जटायु के त्याग से, शुकदेव के वैराग्य से लिखूँ,
नरेन्द्र के भाषण से लिखूँ, अहिल्या के तारण से लिखूँ,
वृक्षों के पत्ते-पत्ते पर भी भारत माँ का नाम बड़े शान से लिखूँ ॥4॥

आंजनेय की भक्ति से लिखूँ,कृष्ण की योग शक्ति से लिखूँ,
राम के आदर्श से लिखूँ, चाणक्य के परामर्श से लिखूँ,
विक्रम के यश से लिखूँ,विभीषण के अपयश से लिखूँ,
वीरों की गाथा से भारत माँ का नाम बड़े शान से लिखूँ॥5॥

सागर की गहराई से लिखूँ, पर्वत की ऊँचाई से लिखूँ,
अन्तरिक्ष के निर्वात से लिखूँ, पाताल की रहस्य से लिखूँ,
गंगा की अविरल धारा से लिखूँ,सावन की बाहारा से लिखूँ,
धरा के कण कण पर भारत माँ नाम बड़े शान से लिखूँ॥6॥

गीता के योगसे लिखूँ,रामचरित मानस के प्रयोग से लिखूँ,
भागवत के वियोग से लिखूँ, ऋगवेद के वाणी से लिखूँ,
उपनिषद के उपदेश से लिखूँ, कुरान की आयत से लिखूँ,
इतिहास के पन्ने-2 पर भारत माँ का नाम बड़े शान से लिखूँ॥7॥

माता के सौरभ से लिखूँ,पिता के गौरव से लिखूँ,
भाई की पुकार से लिखूँ, बहना के दुलार से लिखूँ,
दादी के लाड़ से लिखूँ, दादा के प्यार से लिखूँ,
रक्त सम्बन्धों में भारत माँ का नाम बड़े शान से लिखूँ॥8॥

अंबेडकर के संविधान से लिखूँ,भारत के नौजवान से लिखूँ,
गाँधी के सत्य से लिखूँ,,सरदार की देशभक्ति से लिखूँ,
खुदीराम की जवानी से लिखूँ, सुरैया की अफसाने से लिखूँ,
गीतों के स्वरों से भारत माँ का नाम बड़े शान से लिखूँ॥9॥

कपिल के सांख्य से लिखूँ, शंकर के भाष्य से लिखूँ,
कबीर की साखी से लिखूँ,दिल की झाँकी से लिखूँ,
पाणिनी के व्याकरण से लिखूँ, वैष्णव के आचरण से लिखूँ,
सन्तों के संग से भारत माँ का नाम बड़े शान से लिखूँ ॥10॥

भारतेन्दु की भाषा प्रेम से लिखूँ, गुप्त के काव्य प्रेम से लिखूँ,
प्रेमचन्द की कहानी से लिखूँ, महादेवी की जुवानी से लिखूँ,
पन्त की प्रकृति से लिखूँ, भारती की स्वीकृति से लिखूँ,
कवियों के पक्ष से भारत माँ का नाम बड़े शान से लिखूँ ॥11॥

क्रमशः………………………

##अभिषेक पाराशर##

Language: Hindi
548 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
जब साँसों का देह से,
जब साँसों का देह से,
sushil sarna
तुम करो वैसा, जैसा मैं कहता हूँ
तुम करो वैसा, जैसा मैं कहता हूँ
gurudeenverma198
*
*"गुरू पूर्णिमा"*
Shashi kala vyas
बदली मन की भावना, बदली है  मनुहार।
बदली मन की भावना, बदली है मनुहार।
Arvind trivedi
आपकी खुशी
आपकी खुशी
Dr fauzia Naseem shad
करना केवल यह रहा , बाँटो खूब शराब(हास्य कुंडलिया)
करना केवल यह रहा , बाँटो खूब शराब(हास्य कुंडलिया)
Ravi Prakash
नमी आंखे....
नमी आंखे....
Naushaba Suriya
अन्ना जी के प्रोडक्ट्स की चर्चा,अब हो रही है गली-गली
अन्ना जी के प्रोडक्ट्स की चर्चा,अब हो रही है गली-गली
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
Canine Friends
Canine Friends
Dhriti Mishra
नया युग
नया युग
Anil chobisa
शायरी 1
शायरी 1
SURYA PRAKASH SHARMA
तुम ही तुम हो
तुम ही तुम हो
मानक लाल मनु
भक्ति एक रूप अनेक
भक्ति एक रूप अनेक
DR ARUN KUMAR SHASTRI
मातृभूमि तुझ्रे प्रणाम
मातृभूमि तुझ्रे प्रणाम
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
हाइकु शतक (हाइकु संग्रह)
हाइकु शतक (हाइकु संग्रह)
Dr. Pradeep Kumar Sharma
राजनीति का नाटक
राजनीति का नाटक
Shyam Sundar Subramanian
आपको जीवन में जो कुछ भी मिले उसे सहर्ष स्वीकार करते हुए उसका
आपको जीवन में जो कुछ भी मिले उसे सहर्ष स्वीकार करते हुए उसका
Tarun Singh Pawar
कोई तो कोहरा हटा दे मेरे रास्ते का,
कोई तो कोहरा हटा दे मेरे रास्ते का,
Vaishnavi Gupta (Vaishu)
छाती पर पत्थर /
छाती पर पत्थर /
ईश्वर दयाल गोस्वामी
कविता
कविता
Vandana Namdev
"त्रिशूल"
Dr. Kishan tandon kranti
तू गीत ग़ज़ल उन्वान प्रिय।
तू गीत ग़ज़ल उन्वान प्रिय।
Neelam Sharma
मसरुफियत में आती है बे-हद याद तुम्हारी
मसरुफियत में आती है बे-हद याद तुम्हारी
Vishal babu (vishu)
करें आराधना मां की, आ गए नौ दिन शक्ति के।
करें आराधना मां की, आ गए नौ दिन शक्ति के।
umesh mehra
प्रेरणादायक बाल कविता: माँ मुझको किताब मंगा दो।
प्रेरणादायक बाल कविता: माँ मुझको किताब मंगा दो।
Rajesh Kumar Arjun
3179.*पूर्णिका*
3179.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
श्री कृष्ण अवतार
श्री कृष्ण अवतार
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
अर्थ में,अनर्थ में अंतर बहुत है
अर्थ में,अनर्थ में अंतर बहुत है
Shweta Soni
उसे तो आता है
उसे तो आता है
Manju sagar
#2024
#2024
*Author प्रणय प्रभात*
Loading...