Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Jan 2019 · 2 min read

भारत और इंडिया तुलनात्मक सृजन

भाव, ताल औ”राग से, निकला भारत देश।
आज बना है इंडिया, बदल गया परिवेश।। १

देवों ने जिसको रचा, अपना भारत धाम।
बदल दिया अंग्रेज ने, रखा इंडिया नाम।। २

भारत भावों से भरा, अर्थपूर्ण है नाम।
अर्थहीन है इंडिया, अर्थहीन सब काम।।३

स्वर्ण विहग भू भारती, पत्थर में भगवान।
जब कहलाया इंडिया, भूल गया पहचान।।४

भारत में भाषा कई, दे हिन्दी रस घोल ।
अब कहता है इंडिया, अंग्रेजी बड़बोल।।५

भारत में चारों तरफ, पेड़, खेत-खलिहान।
भरा प्रदूषण इंडिया, त्राहि-त्राहि इंसान।।६

भारत में संगीत लय, ताल रिदम हर साँस।
पाॅप-साॅग पर इंडिया, करे आइटम डांस।।७

भारत बगिया में भरा, कटहल जामुन आम।
मैग्गी, पिज्जा इंडिया, बेचे ऊँचे दाम।।८

भारत में पंडाल है, मंडप, मंदिर, चाॅल।
पब-डिस्को है इंडिया, माॅल सिनेमा हाॅल।।९

भारत का प्राकृतिक छवि, देव रूप प्रत्यक्ष।
मगर आज यह इंडिया, काट दिया सब वृक्ष।।१०

भारत में सद्भावना, मिले सखा सी हस्त।
चकाचौंध में इंडिया, अपने में सब मस्त।। ११

करुणाकर, करुणामयी, भारत हृदय विशाल।
भौतिक सुख में इंडिया, रिश्ते किये हलाल।। १२

भारत में जीवन भरा, पंच तत्व से प्रीत।
हृदय शून्य है इंडिया, आडंबर है मीत।। १३

भारत माँ की गोद में, सुख की शीतल छाॅव।
बसा शहर में इंडिया, छोड़ा अपना गाॅव।। १४

भारत कण-कण में बसा, कितने रीति – रिवाज।
बिखर रहा है इंडिया, घायल हुआ समाज।। १५

हँसी–ठहाके, मसखरी, भारत का सौगात।
सिसक रहा है इंडिया, रही नहीं वो बात।।१६

भारत श्री मदभागवत, नित रामायण पाठ।
धर्म-कर्म में इंडिया, देखे अपना ठाठ।। १७

भारत में मिलजुल रहे, दादा-दादी साथ।
मकड़ जाल में इंडिया, कौन उबारे नाथ।। १८

हरा-भरा मधुवन जहाँ, भारत रूप हसीन।
इंडिया में दिवाल पर, पर्दे हैं रंगीन।। १९

भारत में संतोष है, परंपरा सुख चैन।
बदहवास सा इंडिया, भाग रहा दिन-रैन।। २ ०

भारत निश्छल भाव से, करता आदर सत्कार।
स्वार्थ भरा यह इंडिया, स्वार्थ पूर्ण व्यवहार।। २१

भारत में ग्रामीण का, सीधा सरल स्वभाव।
अवसादित है इंडिया, छल झूठ का प्रभाव।। २ २

भारत में हल जोतते, कर्मठ-बली किसान।
टावर, चिमनी इंडिया, गगन- चुुम्बी मकान।। २३

भारत गावों में बसा, जीवन का सब सार।
फैशन वाला इंडिया, माया का संसार।। २४

साड़ी, चोली, चुनरिया, भारत का श्रृंगार।
निम्न वस्त्र में इंडिया, भूले सब संस्कार।। २५

भारत में माता-पिता, बच्चों के भगवान ।
वृद्धा आश्रम भेजना,कहे इंडिया शान।। २६

क्या खोया क्या पा लिया, भारत करो विचार।
बना दिया क्यों इंडिया, कटुता का बाजार।। २७

-लक्ष्मी सिंह

Language: Hindi
2 Likes · 2 Comments · 385 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all
You may also like:
सपने
सपने
Santosh Shrivastava
निभा गये चाणक्य सा,
निभा गये चाणक्य सा,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
#OMG
#OMG
*Author प्रणय प्रभात*
सावनी श्यामल घटाएं
सावनी श्यामल घटाएं
surenderpal vaidya
आज अचानक आये थे
आज अचानक आये थे
Jitendra kumar
"मनुष्यता से.."
Dr. Kishan tandon kranti
पहला प्यार
पहला प्यार
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
मन का मिलन है रंगों का मेल
मन का मिलन है रंगों का मेल
Ranjeet kumar patre
क्यों मानव मानव को डसता
क्यों मानव मानव को डसता
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
🙏
🙏
Neelam Sharma
हम किसी के लिए कितना भी कुछ करले ना हमारे
हम किसी के लिए कितना भी कुछ करले ना हमारे
Shankar N aanjna
परशुराम का परशु खरीदो,
परशुराम का परशु खरीदो,
Satish Srijan
लगा ले कोई भी रंग हमसें छुपने को
लगा ले कोई भी रंग हमसें छुपने को
Sonu sugandh
ज़िद
ज़िद
Dr. Seema Varma
मन के झरोखों में छिपा के रखा है,
मन के झरोखों में छिपा के रखा है,
अमित मिश्र
Khud ke khalish ko bharne ka
Khud ke khalish ko bharne ka
Sakshi Tripathi
!! प्रार्थना !!
!! प्रार्थना !!
Chunnu Lal Gupta
दादी माॅ॑ बहुत याद आई
दादी माॅ॑ बहुत याद आई
VINOD CHAUHAN
ज़ेहन पे जब लगाम होता है
ज़ेहन पे जब लगाम होता है
Johnny Ahmed 'क़ैस'
लोग जीते जी भी तो
लोग जीते जी भी तो
Dr fauzia Naseem shad
लड़कों का सम्मान
लड़कों का सम्मान
पूर्वार्थ
*संपूर्ण रामचरितमानस का पाठ : दैनिक समीक्षा*
*संपूर्ण रामचरितमानस का पाठ : दैनिक समीक्षा*
Ravi Prakash
यह धरती भी तो
यह धरती भी तो
gurudeenverma198
" मिट्टी के बर्तन "
Pushpraj Anant
बैसाखी....
बैसाखी....
पंकज पाण्डेय सावर्ण्य
वक्त के साथ-साथ चलना मुनासिफ है क्या
वक्त के साथ-साथ चलना मुनासिफ है क्या
कवि दीपक बवेजा
दुनिया जमाने में
दुनिया जमाने में
manjula chauhan
फूल
फूल
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
जय श्री कृष्ण
जय श्री कृष्ण
Bodhisatva kastooriya
💐अज्ञात के प्रति-118💐
💐अज्ञात के प्रति-118💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
Loading...