Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 May 2019 · 2 min read

बुद्ध पूर्णिमा और भगवान बुद्ध का जीवन परिचय –आर के रस्तोगी

बुद्ध पूर्णिमा को बैशाख पूर्णिमा भी कहते है क्योकि यह त्यौहार हिंदी माह बैशाख की पूर्णिमा को मनाया जाता है | यह गौतम बुद्ध जी की जयंती भी है और उनका निर्माण दिवस भी है | इसी दिन भगवान बुद्ध को ज्ञान की भी प्राप्ति हुई थी | आज बौद्ध धर्म को मानने वालो की संख्या लगभग 50 करोड़ से अधिक है जिसे सारे विश्व में मनाया जाता है ,विशेषकर चीन ,जापान ,नेपाल, तिब्बत और भारत | हिन्दू धर्म के मतानुसार भगवान् बुद्ध को विष्णु भगवान् के नवे अवतार भी माने जाते है | अत: यह हिन्दुओं के लिये भी यह दिन पवित्र माना जाता है |
गौतम बुद्ध जी का जन्म नेपाल की तराई में स्थित कपिलवस्तु के लुम्बिनी ग्राम में शाक्य क्षत्रिय कुल में 563 ई.पू.में हुआ था। इनका बचपन का नाम सिद्धार्थ था | इनकी माता का नाम महामाया और पिता का नाम शुद्धोधन था | इनके जन्म के सात दिन के बाद इनकी माता का देहांत हो गया था ,इसलिए सिद्धार्थ का लालन-पोषण इनकी माता प्रजापति गौतमी ने किया था |
16 वर्ष की अवस्था में सिद्धार्थ का विवाह शाक्य कुल की कन्या यशोधरा से हुआ । यशोधरा का बौद्ध ग्रंथों में अन्य नाम बिम्ब, गोपा, भद्कच्छना भी मिलता है। सिद्धार्थ से यशोधरा को एक पुत्र हुआ जिसका नाम राहुल था|। सांसारिक समस्याओं से व्यथित होकर सिद्धार्थ ने 29 वर्ष की अवस्था में गृह त्याग दिया । इस त्याग को बौद्ध धर्म में महाभि-निष्क्रमण कहा गया है।

गृहत्याग के बाद सिद्धार्थ अनोमा नदी के तट पर अपने सिर को मुङवा कर भिक्षुओं का काषाय वस्त्र धारण किया। सात वर्ष तक सिद्धार्थ ज्ञान की खोज में इधर उधर भटकते रहे सर्वप्रथम वैशाली के समीप अलार क़लाम (सांख्य दर्शन के आचार्य) नामक संयासी के आश्रम में आये। इसके बाद उन्होंने उरुवेला (बोधगया) के लिए प्रस्थान किया,जहाँ उन्हें कौडिन्य सहित 5 साधक मिले।

6 वर्ष तक अथक प्रयास के बाद तथा घोर तपस्या के बाद 35 वर्ष की आयु में वैशाख पूर्णिमा की रात पीपल वृक्ष के नीचे निरंजना (पुनपुन) नदी के तट पर सिद्धार्थ को ज्ञान प्राप्त हुआ। ज्ञान प्राप्ति के बाद ही सिद्धार्थ गौतम बुद्ध के नाम से प्रसिद्ध हुये |

उरुवेला से बुद्ध सारनाथ (ऋषि पत्तनम एवं मृगदाव) आये यहाँ पर उन्होंने पाँच ब्राह्मण संन्यासियों को अपना प्रथम उपदेश दिया, जिसे बौद्ध ग्रन्थों में धर्म – चक्र-प्रवर्तन नाम से जाना जाता है। बौद्ध संघ में प्रवेश सर्वप्रथम यहीं से प्रारंभ हुआ।

महात्मा बुद्ध ने तपस्या एवं काल्लिक नामक दो शूद्रों को बौद्ध धर्म का सर्वप्रथम अनुयायी बनाया गया | बुद्ध ने अपने जीवन के सर्वाधिक उपदेश श्रावस्ती में दिये । उन्होंने मगध को अपना प्रचार केन्द्र बनाया।बुद्ध के प्रसिद्ध अनुयायी शासकों में बिम्बिसार, प्रसेनजित तथा उदयन थे। बुद्ध के प्रधान शिष्य उपालि व आनंद थे। सारनाथ में बौद्धसंघ की स्थापना हुई।

महात्मा बुद्ध अपने जीवन के अंतिम पङाव में हिरण्यवती नदी के तट पर स्थित कुशीनारा पहुँचे। इसे बौद्ध परंपरा में महापरिनिर्वाण के नाम से भी जाता है।

मृत्यु से पूर्व कुशीनारा के परिव्राजक सुभच्छ को उन्होंने अपना अंतिम उपदेश दिया था |महापरिनिर्वाण के बाद बुद्ध के अवशेषों को आठ भागों में विभाजित किया गया।

राम कृष्ण रस्तोगी

गुरुग्राम (हरियाणा )

Language: Hindi
1 Like · 1 Comment · 418 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Ram Krishan Rastogi
View all
You may also like:
स्वाधीनता संग्राम
स्वाधीनता संग्राम
Prakash Chandra
प्रेम पत्र बचाने के शब्द-व्यापारी
प्रेम पत्र बचाने के शब्द-व्यापारी
Dr MusafiR BaithA
💐प्रेम कौतुक-173💐
💐प्रेम कौतुक-173💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
मंजिल तक पहुँचने के लिए
मंजिल तक पहुँचने के लिए
विनोद कृष्ण सक्सेना, पटवारी
■ यादगार लम्हे
■ यादगार लम्हे
*Author प्रणय प्रभात*
3032.*पूर्णिका*
3032.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
गर सीरत की चाह हो तो लाना घर रिश्ता।
गर सीरत की चाह हो तो लाना घर रिश्ता।
Taj Mohammad
संविधान  की बात करो सब केवल इतनी मर्जी  है।
संविधान की बात करो सब केवल इतनी मर्जी है।
सत्येन्द्र पटेल ‘प्रखर’
तेरा इश्क मेरे दिल की दवा है।
तेरा इश्क मेरे दिल की दवा है।
Rj Anand Prajapati
दीवाने प्यार के हम तुम _ छोड़े है दुनियां के भी  गम।
दीवाने प्यार के हम तुम _ छोड़े है दुनियां के भी गम।
Rajesh vyas
सभी लालच लिए हँसते बुराई पर रुलाती है
सभी लालच लिए हँसते बुराई पर रुलाती है
आर.एस. 'प्रीतम'
मिले हम तुझसे
मिले हम तुझसे
Seema gupta,Alwar
प्रिय विरह
प्रिय विरह
लक्ष्मी सिंह
क्या कहे हम तुमको
क्या कहे हम तुमको
gurudeenverma198
स्वयं की खोज कैसे करें
स्वयं की खोज कैसे करें
Yogi Yogendra Sharma : Motivational Speaker
शराब
शराब
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
மழையின் சத்தத்தில்
மழையின் சத்தத்தில்
Otteri Selvakumar
क्या सत्य है ?
क्या सत्य है ?
Buddha Prakash
रिश्तों में परीवार
रिश्तों में परीवार
Anil chobisa
इस जीवन के मधुर क्षणों का
इस जीवन के मधुर क्षणों का
Shweta Soni
किस्से हो गए
किस्से हो गए
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
अनुभव
अनुभव
डॉ०प्रदीप कुमार दीप
तारीफों में इतने मगरूर हो गए थे
तारीफों में इतने मगरूर हो गए थे
कवि दीपक बवेजा
जीवनी स्थूल है/सूखा फूल है
जीवनी स्थूल है/सूखा फूल है
Pt. Brajesh Kumar Nayak
जहाँ से आये हो
जहाँ से आये हो
Dr fauzia Naseem shad
बस तुम हो और परछाई तुम्हारी, फिर भी जीना पड़ता है
बस तुम हो और परछाई तुम्हारी, फिर भी जीना पड़ता है
पूर्वार्थ
दर्द की धुन
दर्द की धुन
Sangeeta Beniwal
टाँग इंग्लिश की टूटी (कुंडलिया)
टाँग इंग्लिश की टूटी (कुंडलिया)
Ravi Prakash
भारत हमारा
भारत हमारा
Dr. Pradeep Kumar Sharma
*** आप भी मुस्कुराइए ***
*** आप भी मुस्कुराइए ***
Chunnu Lal Gupta
Loading...