Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
2 Feb 2020 · 1 min read

बसंत

विधा- विधाता छंद
मापिनी-1222-1222, 1222-1222

सुखद ऋतु राज आये हैं,प्रकृति यह झूम कर गाई ।
खिले हैं पुष्प आशा के, लहर आनंद की छाई।

खिली है खेत में सरसों, मटर भी साथ में फूले।
लगे हैं आम में बौरें,लचकती डालियाँ झूले।
खिली कचनार की कलियाँ, भरी है पुष्प से डाली,
अनोखी है छटा भू की, पथिक भी रास्ते भूले।
धरा ओढी चुनर पीली, महक शोभा अधिक पाई।
सुखद ऋतु राज आये हैं, प्रकृति यह झूम कर गाई ।

सुहाना हो गया मौसम, पपीहा तान में बोले।
करे उर तार को झंकृत, दिलों में रस सरस घोले।
गजब अद्भुत नज़ारे है, मगन खग वृंद गाते हैं-
भरे है पुष्प मधुवन में, मधुप प्याला लिए डोले।
लिए रस गंध मादकता, चली मदमस्त पुरवाई।
सुखद ऋतु राज आये हैं, प्रकृति यह झूम कर गाई ।

निखारे रूप अवनी का, सजी है रंग रंगोली।
उड़ानें तितलियाँ भरतीं, बना कर एक जुट टोली।
उठाया काम शस्त्रों को, प्रणय षटकीट दल आतुर-
सुधा टपके रसालों से, सरस मधुमास की बोली।
बसंती रंग खुशियों के, कलश में घोल कर लाई।
सुखद ऋतु राज आये हैं, प्रकृति यह झूम कर गाई ।

फुलाएँ पेड़ महुआ के, वनों में ढ़ाक मुस्काये।
बरसती नेह की बूँदें, घटा जब व्योम में छाये।
खिली है धूप सुखदायी, छटा अनुपम उकेरी है-
भरा है हर्ष से आँचल, बसंती गीत सब गाये।
हुआ है अंत पतझड़ का,मधुर मधुमास फिर आई।
सुखद ऋतु राज आये हैं, प्रकृति यह झूम कर गाई ।
लक्ष्मी सिंह
नई दिल्ली

4 Likes · 394 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all
You may also like:
आँखों से भी मतांतर का एहसास होता है , पास रहकर भी विभेदों का
आँखों से भी मतांतर का एहसास होता है , पास रहकर भी विभेदों का
DrLakshman Jha Parimal
जिन्दगी के हर सफे को ...
जिन्दगी के हर सफे को ...
Bodhisatva kastooriya
कल पर कोई काम न टालें
कल पर कोई काम न टालें
महेश चन्द्र त्रिपाठी
सर सरिता सागर
सर सरिता सागर
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
पुण्य आत्मा
पुण्य आत्मा
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
*मरता लेता जन्म है, प्राणी बारंबार (कुंडलिया)*
*मरता लेता जन्म है, प्राणी बारंबार (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
◆धर्म-गीत
◆धर्म-गीत
*Author प्रणय प्रभात*
ये मुनासिब नहीं
ये मुनासिब नहीं
Dr fauzia Naseem shad
गुस्सा
गुस्सा
Sûrëkhâ Rãthí
307वीं कविगोष्ठी रपट दिनांक-7-1-2024
307वीं कविगोष्ठी रपट दिनांक-7-1-2024
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
सफल
सफल
Paras Nath Jha
तार वीणा का हृदय में
तार वीणा का हृदय में
Dr. Rajendra Singh 'Rahi'
अंधेर नगरी-चौपट राजा
अंधेर नगरी-चौपट राजा
Shekhar Chandra Mitra
चंद घड़ी उसके साथ गुजारी है
चंद घड़ी उसके साथ गुजारी है
Anand.sharma
दोहा
दोहा
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
51-   प्रलय में भी…
51- प्रलय में भी…
Rambali Mishra
🥀 *गुरु चरणों की धूल*🥀
🥀 *गुरु चरणों की धूल*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
सफ़र
सफ़र
Shyam Sundar Subramanian
दोहे एकादश...
दोहे एकादश...
डॉ.सीमा अग्रवाल
💐अज्ञात के प्रति-130💐
💐अज्ञात के प्रति-130💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
अपनी ही निगाहों में गुनहगार हो गई हूँ
अपनी ही निगाहों में गुनहगार हो गई हूँ
Trishika S Dhara
फक़त हर पल दूसरों को ही,
फक़त हर पल दूसरों को ही,
Mr.Aksharjeet
झूठे सपने
झूठे सपने
लक्ष्मी वर्मा प्रतीक्षा
वाल्मिकी का अन्याय
वाल्मिकी का अन्याय
Manju Singh
!! जानें कितने !!
!! जानें कितने !!
Chunnu Lal Gupta
हौसला
हौसला
Monika Verma
तुम आ जाओ एक बार.....
तुम आ जाओ एक बार.....
पूर्वार्थ
आप और हम जीवन के सच
आप और हम जीवन के सच
Neeraj Agarwal
कुछ लिखूँ ....!!!
कुछ लिखूँ ....!!!
Kanchan Khanna
तज द्वेष
तज द्वेष
Neelam Sharma
Loading...