Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
3 Jan 2017 · 1 min read

बन कर राम दिखादो तुम

आन किये थे धरती पर जो, कर वो काम दिखादो तुम।
सीता मैं भी बन जाऊंगी ,बन कर राम दिखादो तुम।

वसुधा के आँचल में पल मैं,
चाँद सितारों तक पहुँची,
त्याग समर्पण सत के बल पर,
बिन हथियारों के जीती।
जितने मेरी झोली में हैं, छू आयाम दिखादो तुम।।1।।

रास रचाना याद रहा बस,
ज्ञान दिया वह भूल गये
धर्म जीत कर पाप धरा से,
नाश किया वह भूल गये।
लुटते चीर बढाये जिसने, बन घनश्याम दिखादो तुम।।2।।..

बद अच्छा बदनाम बुरा है,
सच की गाथा भी सुनलो,
किस साँचे में ढलना तुमको,
मजबूती से वह गढलो।
समय अंत तक व्याप्त रहे जो, कर सदनाम दिखादो तुम।।3।।..

भेद भाव सब तज मन से वह,
सबको रोशन करता है
वेद विधि सब रीत निभाये,
कभी न पथ से डिगता है।
अखण्ड तेज भानु सम लेकर,चल अविराम दिखादो तुम।।4।।

जर जमीं जोरू पाने को,
आपस में लड़ मरते हो
मर्यादा की चौखट लाँघे,
उनका सौदा करते हो।
नारी हित रामायण जैसा, कर संग्राम दिखादो तुम।।5।।
~मंजु वशिष्ठ~’राज’

Language: Hindi
Tag: गीत
523 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
भारत माँ के वीर सपूत
भारत माँ के वीर सपूत
Kanchan Khanna
میں ہوں تخلیق اپنے ہی رب کی ۔۔۔۔۔۔۔۔۔
میں ہوں تخلیق اپنے ہی رب کی ۔۔۔۔۔۔۔۔۔
Dr fauzia Naseem shad
हाशिए के लोग
हाशिए के लोग
Shekhar Chandra Mitra
Wakt ke girewan ko khich kar
Wakt ke girewan ko khich kar
Sakshi Tripathi
लाचार जन की हाय
लाचार जन की हाय
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
"लहर"
Dr. Kishan tandon kranti
बसंत
बसंत
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
Humans and Animals - When When and When? - Desert fellow Rakesh Yadav
Humans and Animals - When When and When? - Desert fellow Rakesh Yadav
Desert fellow Rakesh
मुझे जीना सिखा कर ये जिंदगी
मुझे जीना सिखा कर ये जिंदगी
कृष्णकांत गुर्जर
" मेरे प्यारे बच्चे "
Dr Meenu Poonia
सरहदों को तोड़कर उस पार देखो।
सरहदों को तोड़कर उस पार देखो।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
मायापति की माया!
मायापति की माया!
Sanjay ' शून्य'
तेरी ख़ुशबू
तेरी ख़ुशबू
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
क्या यह महज संयोग था या कुछ और.... (3)
क्या यह महज संयोग था या कुछ और.... (3)
Dr. Pradeep Kumar Sharma
■ दोहात्मक मंगलकामनाएं।
■ दोहात्मक मंगलकामनाएं।
*Author प्रणय प्रभात*
2360.पूर्णिका
2360.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
Maine Dekha Hai Apne Bachpan Ko...!
Maine Dekha Hai Apne Bachpan Ko...!
Srishty Bansal
मां का आंचल(Happy mothers day)👨‍👩‍👧‍👧
मां का आंचल(Happy mothers day)👨‍👩‍👧‍👧
Ms.Ankit Halke jha
*पापी पेट के लिए *
*पापी पेट के लिए *
DR ARUN KUMAR SHASTRI
कविता -
कविता - "करवा चौथ का उपहार"
Anand Sharma
नारी वेदना के स्वर
नारी वेदना के स्वर
Shyam Sundar Subramanian
मीलों का सफर तय किया है हमने
मीलों का सफर तय किया है हमने
कवि दीपक बवेजा
हिंदू धर्म आ हिंदू विरोध।
हिंदू धर्म आ हिंदू विरोध।
Acharya Rama Nand Mandal
खालीपन
खालीपन
करन ''केसरा''
*कर्म बंधन से मुक्ति बोध*
*कर्म बंधन से मुक्ति बोध*
Shashi kala vyas
‌!! फूलों सा कोमल बनकर !!
‌!! फूलों सा कोमल बनकर !!
Chunnu Lal Gupta
*हल्द्वानी का प्रसिद्ध बाबा लटूरिया आश्रम (कुंडलिया)*
*हल्द्वानी का प्रसिद्ध बाबा लटूरिया आश्रम (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
पहला कदम
पहला कदम
प्रकाश जुयाल 'मुकेश'
"लोगों की सोच"
Yogendra Chaturwedi
"श्रृंगार रस के दोहे"
लक्ष्मीकान्त शर्मा 'रुद्र'
Loading...