Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
6 May 2020 · 2 min read

” बचपन “

मन करता है, फिर सुनने का,
क़िस्सा राजा-रानी का।
दूर देश से आई कोई,
नन्हीं राजकुमारी का।

छुट्टी मेँ माँँ के सँग जाना,
घर वो नाना-नानी का।
चिढ़ा-चिढ़ा कर,पल मेँ प्यार,
जताना मामा-मामी का।

दादी के खुरदुरे हाथ की,
लाड़ लुटाती थापी का।
पतझड़ से रीती डाली ज्योँ,
हृदय वसन्ती थाती का।

प्रति-पल प्यार लुटाते पापा,
साया ज्योँ अमराई का।
ग़लती पर भीगी बिल्ली सब,
डर जो मार-कुटाई का।

चश्मा खोने पर झुँझलाना,
या फिर खोना छतरी का।
मिलते ही, दुलराते बाबा,
खेल हमारी मरज़ी का।

कभी चुहल, मनुहार कभी,
हँसने का, कभी रुलाई का।
खेल अगर इस पल,अगले पल,
होता ठान लड़ाई का।

पानी मे झुककर,कागज़ की,
नाव चलाती टोली का।
फिरते कभी जहाज उड़ाते,
बेफ़िक्री, हमजोली का।

भरी दुपहरी, कभी खेलते,
चकिया-चूल्हा, मिट्टी का।
रोते-गाते, ख़ुशी मनाते,
ब्याह रचाते, गुड्डी का।

आइस-पाइस खेल कभी,
लुकती,छुपती उस बारी का।
रोब जमाता कोई, खेल,
जब होता चोर-सिपाही का।

सावन में झूला पड़ता,
उस नीम वृक्ष की डाली का।
मस्त फुहारें, गीत सुनाती,
अल्हड़ सखी सहेली का।

सदा अनोखी राह बनाता,
रिश्ता बहन व भाई का।
पल मेँ होता मेल अगर,
पल मेँ व्यवहार ढिठाई का।

सब को समझाती,बहलाती,
माँ की उस चतुराई का।
धौल जमाती कभी घुड़क के,
कभी प्यार की, बानी का।

कभी डाँटते, कभी खेलते,
चँचल, चाचा-चाची का।
कभी न थकते हाथ-पाँव,
ऐसे उन, काका-काकी का।

आँगन मेँ पँगत खाती,
उस प्यारी लोटा-थाली का।
काम-काज,मुन्डन,शादी मेँ,
पत्तल,कुल्हड़, प्याली का।

फिर से सुनूं बखान कभी मैं,
दिया, तेल और बाती का।
मन में “आशा” दीप जले,
तम हरे, अमावस काली का..!

रचयिता-
Dr.Asha Kumar Rastogi
M.D.(Medicine),DTCD
Ex.Senior Consultant Physician,district hospital, Moradabad.
Presently working as Consultant Physician and Cardiologist,sri Dwarika hospital,near sbi Muhamdi,dist Lakhimpur kheri U.P. 262804 M 9415559964
——-//——-//——-//——-//—

Language: Hindi
22 Likes · 31 Comments · 704 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
View all
You may also like:
किताब का दर्द
किताब का दर्द
Dr. Man Mohan Krishna
मोहक हरियाली
मोहक हरियाली
Surya Barman
दिल की हरकते दिल ही जाने,
दिल की हरकते दिल ही जाने,
Lakhan Yadav
समय
समय
Paras Nath Jha
नया साल
नया साल
Arvina
*जन्मभूमि के कब कहॉं, है बैकुंठ समान (कुछ दोहे)*
*जन्मभूमि के कब कहॉं, है बैकुंठ समान (कुछ दोहे)*
Ravi Prakash
क्षमा अपनापन करुणा।।
क्षमा अपनापन करुणा।।
Kaushal Kishor Bhatt
3156.*पूर्णिका*
3156.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
जीवन में अँधियारा छाया, दूर तलक सुनसान।
जीवन में अँधियारा छाया, दूर तलक सुनसान।
डॉ.सीमा अग्रवाल
ग़ज़ल/नज़्म - ये हर दिन और हर रात हमारी होगी
ग़ज़ल/नज़्म - ये हर दिन और हर रात हमारी होगी
अनिल कुमार
मुक़द्दर में लिखे जख्म कभी भी नही सूखते
मुक़द्दर में लिखे जख्म कभी भी नही सूखते
Dr Manju Saini
"आईने पे कहर"
Dr. Kishan tandon kranti
मुस्किले, तकलीफे, परेशानियां कुछ और थी
मुस्किले, तकलीफे, परेशानियां कुछ और थी
Kumar lalit
तेरी यादों ने इस ओर आना छोड़ दिया है
तेरी यादों ने इस ओर आना छोड़ दिया है
Bhupendra Rawat
पाश्चात्यता की होड़
पाश्चात्यता की होड़
Mukesh Kumar Sonkar
ना भई ना, यह अच्छा नहीं ना
ना भई ना, यह अच्छा नहीं ना
gurudeenverma198
Two Different Genders, Two Different Bodies And A Single Soul
Two Different Genders, Two Different Bodies And A Single Soul
Manisha Manjari
दिलकश
दिलकश
Vandna Thakur
Kya kahun ki kahne ko ab kuchh na raha,
Kya kahun ki kahne ko ab kuchh na raha,
Irfan khan
निर्जन पथ का राही
निर्जन पथ का राही
नवीन जोशी 'नवल'
शिक्षक दिवस
शिक्षक दिवस
विजय कुमार अग्रवाल
*खुद को  खुदा  समझते लोग हैँ*
*खुद को खुदा समझते लोग हैँ*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
ऊंट है नाम मेरा
ऊंट है नाम मेरा
Satish Srijan
प्रथम शैलपुत्री
प्रथम शैलपुत्री
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
"लाचार मैं या गुब्बारे वाला"
संजय कुमार संजू
गद्दार है वह जिसके दिल में
गद्दार है वह जिसके दिल में
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
Dear me
Dear me
पूर्वार्थ
#मंगलकामनाएं
#मंगलकामनाएं
*Author प्रणय प्रभात*
संग चले जीवन की राह पर हम
संग चले जीवन की राह पर हम
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
#शर्माजीकेशब्द
#शर्माजीकेशब्द
pravin sharma
Loading...