Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
4 Apr 2017 · 2 min read

प्रायश्चित

भास्कर ने उषा के साथ आँखें खोली ही थी कि चिडि़यों की चहचहाहट ने सम्राट अशोक को नींद से जगा दिया।
“बस एक और विजय, और फिर समस्त आर्यावर्त मेरा हो जाएगा।” इसी सोच ने अशोक मौर्य के चेहरे पर मुस्कान ला दी। तभी शिविर में सेनापति ने प्रवेश किया।
“देवनाम्प्रिय अशोक, सेनापति का प्रणाम स्वीकार करें।”
“युद्ध के क्या समाचार हैँ?” गंभीर मुद्रा में अशोक ने पूछा।
“सुखद समाचार हैँ सम्राट! कलिंग अब हमारा है। यद्यपि कलिंगवासियों ने अद्भुत शौर्य प्रदर्शन किया, परंतु हे प्रियदर्शी! हमारी शूरवीरों से सुसज्जित सेना ने कलिंग को तहस-नहस कर दिया। अब वहाँ विलापरत् स्त्रियों के अतिरिक्त कोई पुरुष शेष नहीं बचा।”
“क्या कह रहे हो, सेनापति?” विजयी मुस्कान अचरजता से भर गई सम्राट की।
“क्या संपूर्ण कलिंग युद्ध करने आ गया था!” सम्राट ने चकित होकर पूछा।
“कदाचित् ऐसा ही लग रहा है सम्राट; क्योंकि युद्ध क्षेत्र शत्रुओं के शवों से पटा हुआ है। एक लाख से भी अधिक क्षत-विक्षत शव हैं और एक लाख से भी अधिक शत्रु सैनिकों को बंदी बनाकर उन्हें राज्य से निर्वासित कर दिया गया है। वे भी गंभीर रूप से घायल हैं सम्राट, आक्रमण का पुनः विचार भी नहीं करेंगे।”
सेनापति गर्वित होकर बखान करता जा रहा था परंतु इधर सम्राट विचलित दिखाई पड़ रहे थे। विकलता उनके मुख पर दिखाई दे रही थी। हथेलियों को आपस में रगड़ते हुए वे इधर-उधर विचरण कर रहे थे।
अचानक उनका चेहरा सपाट हुआ और उन्होंने सेनापति से रणक्षेत्र की ओर चलने के लिए कहा।
** ** ** **
रणक्षेत्र की विभित्सता अपने चरम पर थी। यह दृश्य देखकर सम्राट की आँखें पथरा गई। जिसके नामसे ही लोग थरथराने लगते थे, आज उसी विश्व विजेता व क्रूर अशोक की टाँगें काँप रही थी।
सरविहीन शव, धड़विहीन शव, कौवे व गिद्धों द्वारा नोचते शव; रक्त की नदियों का सैलाब मानो टूट पडा़ था। मैदान की भूमि तो अदृश्य ही थी। इतना रक्त-पात हुआ था मानो कोई नर-पिशाच काल बनकर निर्दोष मानवों पर टूट पडा़ था।
इस दृश्य ने सम्राट अशोक के हृदय को द्रवित कर दिया। वे मैदान में ही मूर्च्छित हो गए और जब उनकी मूर्च्छा टूटी तो वे विलाप करने लगे।
“हे प्रभु! मुझ आततायी को क्षमा नहीं किया जा सकता। मैंने सदा निर्दोष मनुष्यों का रक्त बहाया है। मेरी साम्राज्य विस्तार की लालसा ने न जाने कितने स्त्रियों की मांग को उजाडा़ है। हे प्रभु मेरा पश्चाताप तो संभवतः व्यर्थ ही है। मैं तो एक क्रूर हत्यारा हूँ, मेरा प्रायश्चित स्वीकार नहीं किया जा सकता।”
एक महान सेनानायक आज रणक्षेत्र के मध्य करुण विलाप कर रहा था। दिशाएँ भी मानों ठहर गई थी। आँसुओं ने एक क्रूर शासक को दयालू हृदय का प्रजापालक स्वामी बना दिया।
निगोध नामक भिक्षु ने सम्राट अशोक को बौद्ध धर्म की दिक्षा दी।
और इस तरह एक महान योद्धा धम्म का संरक्षक बन गया।
सोनू हंस

Language: Hindi
504 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
*┄┅════❁ 卐ॐ卐 ❁════┅┄​*
*┄┅════❁ 卐ॐ卐 ❁════┅┄​*
Satyaveer vaishnav
'क्या कहता है दिल'
'क्या कहता है दिल'
निरंजन कुमार तिलक 'अंकुर'
नयन
नयन
डॉक्टर रागिनी
✍🏻 #ढीठ_की_शपथ
✍🏻 #ढीठ_की_शपथ
*Author प्रणय प्रभात*
पहला सुख निरोगी काया
पहला सुख निरोगी काया
जगदीश लववंशी
रिश्ता ये प्यार का
रिश्ता ये प्यार का
Mamta Rani
बेटियां ज़ख्म सह नही पाती
बेटियां ज़ख्म सह नही पाती
Swara Kumari arya
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
" सूरज "
Dr. Kishan tandon kranti
दूर जा चुका है वो फिर ख्वाबों में आता है
दूर जा चुका है वो फिर ख्वाबों में आता है
Surya Barman
🌲प्रकृति
🌲प्रकृति
Pt. Brajesh Kumar Nayak
हमको बच्चा रहने दो।
हमको बच्चा रहने दो।
Manju Singh
प्यार जताना नहीं आता मुझे
प्यार जताना नहीं आता मुझे
MEENU
हजारों मील चल करके मैं अपना घर पाया।
हजारों मील चल करके मैं अपना घर पाया।
Sanjay ' शून्य'
उम्मीद रखते हैं
उम्मीद रखते हैं
Dhriti Mishra
तू सीमा बेवफा है
तू सीमा बेवफा है
gurudeenverma198
वक्त
वक्त
Madhavi Srivastava
*बेचारे वरिष्ठ नागरिक (हास्य व्यंग्य)*
*बेचारे वरिष्ठ नागरिक (हास्य व्यंग्य)*
Ravi Prakash
जाने  कैसे दौर से   गुजर रहा हूँ मैं,
जाने कैसे दौर से गुजर रहा हूँ मैं,
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
23/219. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/219. *छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
ख़्वाब ख़्वाब ही रह गया,
ख़्वाब ख़्वाब ही रह गया,
अजहर अली (An Explorer of Life)
मेरी नज़रों में इंतिख़ाब है तू।
मेरी नज़रों में इंतिख़ाब है तू।
Neelam Sharma
थोड़ा  ठहर   ऐ  ज़िन्दगी
थोड़ा ठहर ऐ ज़िन्दगी
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
कुदरत
कुदरत
manisha
💐प्रेम कौतुक-394💐
💐प्रेम कौतुक-394💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
“तुम हो तो सब कुछ है”
“तुम हो तो सब कुछ है”
DrLakshman Jha Parimal
जिंदगी तेरे नाम हो जाए
जिंदगी तेरे नाम हो जाए
Surinder blackpen
वृक्षों की सेवा करो, मिलता पुन्य महान।
वृक्षों की सेवा करो, मिलता पुन्य महान।
डॉ.सीमा अग्रवाल
नए साल की मुबारक
नए साल की मुबारक
भरत कुमार सोलंकी
Loading...