Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
12 Aug 2016 · 1 min read

‘        प्रकृति चित्रण     

विष्णुपद छंद
प्रकृति चित्रण

भोर हुए जो लाली नभ में,दिनकर है भरता।
देख उसे मन मेरा चहका,दिनभर है रहता।
संध्या को भी वो ही लाली,नभ सुंदर करती।
देख वही सुंदरता नारी,नख शिख मद भरती।

चाँद-चाँदनी प्रेमांकुर को,रोपित जब करते।
टिम -टिम करते तारे नभ में,प्रेम रंग भरते।
खुले आसमाँ के नीचे तब,प्रीत कमल खिलता।
साजन सजनी के अधरों से,अधर मिला मिलता।

शीतल शांत सरोवर जल में,श्वेत चाँद चमके।
मंद समीर सुगंध बिखेरे,नयन काम दमके।
झीना आँचल भेद चाँदनी,सुंदरता निरखे।
सजनी का मन कितना चंचल,साजन ये परखे।

नीम निमोरी पग से चटकें,गुलमोहर महके।
रिमझिम बरस रही है बरखा,दादुर भी बहकें।
सजनी की भीगी जुल्फों से,मोती जब टपकें।
हर मोती मुखड़े पर निखरे,पलक नहीँ झपके।

रह रह कर चमके जो बिजली,जियरा है धड़के।
साजन की बाहों में सजनी,चुनरी भी सरके।
चमक चमक चमकें हैं जुगनू,कोयल कूक रही।
साजन सजनी के मन में उठ,चंचल हूक रही।

काले काले बदरा नभ में,रह रह गरज रहे।
ऊँचे पर्वत की चोटी पर,जम कर बरस रहे।
पत्ता पत्ता खड़क रहा है,बरखा यूँ बरसे।
चाँद चाँदनी से अपनी अब,मिलने को तरसे।

शांत सरोवर का जल भी अब,ऐसे उफन रहा।
बरखा की बूँदों को जैसे,कर वो नमन रहा।
प्रीत पगी अँखियों से साजन,को चूमे सजनी।
देखा उनका प्यार जवाँ तो,झूम उठी रजनी।

‘ललित’
                  समाप्त

Language: Hindi
1155 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
सावन भादो
सावन भादो
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
उच्च पदों पर आसीन
उच्च पदों पर आसीन
Dr.Rashmi Mishra
तुमसे मोहब्बत हमको नहीं क्यों
तुमसे मोहब्बत हमको नहीं क्यों
gurudeenverma198
माटी तेल कपास की...
माटी तेल कपास की...
डॉ.सीमा अग्रवाल
मौहब्बत में किसी के गुलाब का इंतजार मत करना।
मौहब्बत में किसी के गुलाब का इंतजार मत करना।
Phool gufran
*हथेली  पर  बन जान ना आए*
*हथेली पर बन जान ना आए*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
एक अणु में इतनी ऊर्जा
एक अणु में इतनी ऊर्जा
AJAY AMITABH SUMAN
****शीतल प्रभा****
****शीतल प्रभा****
Kavita Chouhan
कोई भोली समझता है
कोई भोली समझता है
VINOD CHAUHAN
नई शिक्षा
नई शिक्षा
अंजनीत निज्जर
बिहार के मूर्द्धन्य द्विज लेखकों के विभाजित साहित्य सरोकार
बिहार के मूर्द्धन्य द्विज लेखकों के विभाजित साहित्य सरोकार
Dr MusafiR BaithA
सुख -दुख
सुख -दुख
Acharya Rama Nand Mandal
"भक्त नरहरि सोनार"
Pravesh Shinde
*सर्वोत्तम शाकाहार है (गीत)*
*सर्वोत्तम शाकाहार है (गीत)*
Ravi Prakash
कीमती
कीमती
Naushaba Suriya
हमारा फ़र्ज
हमारा फ़र्ज
Rajni kapoor
मुक्तक
मुक्तक
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
हमारी सोच
हमारी सोच
Neeraj Agarwal
"कुछ रास्ते"
Dr. Kishan tandon kranti
वैसा न रहा
वैसा न रहा
Shriyansh Gupta
बोलो ! ईश्वर / (नवगीत)
बोलो ! ईश्वर / (नवगीत)
ईश्वर दयाल गोस्वामी
मां का घर
मां का घर
नूरफातिमा खातून नूरी
3223.*पूर्णिका*
3223.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
घमण्ड बता देता है पैसा कितना है
घमण्ड बता देता है पैसा कितना है
Ranjeet kumar patre
हार्पिक से धुला हुआ कंबोड
हार्पिक से धुला हुआ कंबोड
नंदलाल सिंह 'कांतिपति'
दीप आशा के जलें
दीप आशा के जलें
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
नौ वर्ष(नव वर्ष)
नौ वर्ष(नव वर्ष)
Satish Srijan
गांव की बात निराली
गांव की बात निराली
जगदीश लववंशी
मूर्ख जनता-धूर्त सरकार
मूर्ख जनता-धूर्त सरकार
Shekhar Chandra Mitra
चाय-दोस्ती - कविता
चाय-दोस्ती - कविता
Kanchan Khanna
Loading...