Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
7 Oct 2017 · 1 min read

पहला पहला प्यार

?? ललित छंद??
पहला – पहला प्यार जगत में,
माँ का ही होता है।
भगवान जैसा प्यार माँ के,
प्यार से झलकता है।।
हर बच्चे का पहला रिश्ता,
माँ से ही जुड़ता है।
फिर किसी रिश्ते को बनाने,
के काबिल बनता है।।

वो प्रथम शब्द, पहला सरगम,
माँ की ही लोरी है।
कानों में जो मिसरी घोले,
माँ की ही बोली है।।
पहला आलिंगन, पहला छुअन,
माँ का ही होता है।
पहली थपकी, पहली चुंबन,
माँ का ही होता है।।

हर सही गलत का भेद प्रथम,
माँ ही समझाती है।
इस दुनिया में कैसे जीना,
हमको बतलाती है।।
माँ छोटी-बड़ी जरूरत का,
सदा ध्यान रखती है।
मेरी पसंद ना पसंद का,
जिसे ज्ञान रहती है।।

कभी शिक्षक,कभी चिकित्सक माँ,
आया बन जाती हैं।
माँ बच्चों के खातिर देवों,
से भी लड़ जाती हैं।।
औलाद के हर सितम को माँ,
हँस कर सह जाती हैं।
बच्चों के हर गलती को माँ,
माफी दे जाती हैं।।

दुनिया में जो रिश्ते बनते,
वो सब प्यारे होते।
सभी रिश्तों में सबसे बड़ा,
माँ का रिश्ता होता।।
तुम पहला प्यार उसे पूछो,
जिसे माँ नहीं होती।
माँ के ममता के खातिर जो,
आँखें हरदम रोती।

—लक्ष्मी सिंह ?

1 Like · 459 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all
You may also like:
कुंडलिनी छंद
कुंडलिनी छंद
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
जमातों में पढ़ों कलमा,
जमातों में पढ़ों कलमा,
Satish Srijan
International Camel Year
International Camel Year
Tushar Jagawat
हिन्दी दोहा-विश्वास
हिन्दी दोहा-विश्वास
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
जब प्रेम की परिणति में
जब प्रेम की परिणति में
Shweta Soni
बादल गरजते और बरसते हैं
बादल गरजते और बरसते हैं
Neeraj Agarwal
ईश्वर किसी को भीषण गर्मी में
ईश्वर किसी को भीषण गर्मी में
*Author प्रणय प्रभात*
💐प्रेम कौतुक-417💐
💐प्रेम कौतुक-417💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
झाँका जो इंसान में,
झाँका जो इंसान में,
sushil sarna
सच्चे इश्क़ का नाम... राधा-श्याम
सच्चे इश्क़ का नाम... राधा-श्याम
Srishty Bansal
उजले दिन के बाद काली रात आती है
उजले दिन के बाद काली रात आती है
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
पहाड़ पर बरसात
पहाड़ पर बरसात
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
यथार्थ
यथार्थ
Shyam Sundar Subramanian
भरे मन भाव अति पावन....
भरे मन भाव अति पावन....
डॉ.सीमा अग्रवाल
मित्रता:समाने शोभते प्रीति।
मित्रता:समाने शोभते प्रीति।
Acharya Rama Nand Mandal
सत्य की खोज
सत्य की खोज
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
जिन्दगी सदैव खुली किताब की तरह रखें, जिसमें भावनाएं संवेदनशी
जिन्दगी सदैव खुली किताब की तरह रखें, जिसमें भावनाएं संवेदनशी
लोकेश शर्मा 'अवस्थी'
भारत और मीडिया
भारत और मीडिया
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
रे ! मेरे मन-मीत !!
रे ! मेरे मन-मीत !!
Ramswaroop Dinkar
"पँछियोँ मेँ भी, अमिट है प्यार..!"
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
फिर से जीने की एक उम्मीद जगी है
फिर से जीने की एक उम्मीद जगी है "कश्यप"।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
आलेख - मित्रता की नींव
आलेख - मित्रता की नींव
रोहताश वर्मा 'मुसाफिर'
*
*"गुरू पूर्णिमा"*
Shashi kala vyas
जिसने अपनी माँ को पूजा
जिसने अपनी माँ को पूजा
Shyamsingh Lodhi (Tejpuriya)
*😊 झूठी मुस्कान 😊*
*😊 झूठी मुस्कान 😊*
प्रजापति कमलेश बाबू
I knew..
I knew..
Vandana maurya
बारिश की बूंदे
बारिश की बूंदे
Praveen Sain
सब कुछ खत्म नहीं होता
सब कुछ खत्म नहीं होता
Dr. Rajeev Jain
*दीपक (बाल कविता)*
*दीपक (बाल कविता)*
Ravi Prakash
शायद ये सांसे सिसक रही है
शायद ये सांसे सिसक रही है
Ram Krishan Rastogi
Loading...