Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 Oct 2016 · 2 min read

नव निर्माण

योजनाएं बनाएं ,हवाई किले नहीं।
पैर ज़मीं पर पड़ें, हवा में नहीं।।

अगर आसमाँ में उड़ना है,
मज़बूत पंख लगाने होंगे।
अगर आसमाँ को छूना है,
ईर्ष्या,द्वेष मिटाने होंगे।।

बातों से न काम चलेगा,
दृढ़ सख्ती भी अपनानी होगी।
भूले भटके,दिशा भ्रमित को,
सही राह दिखलानी होगी।।
मानवता को द्रवित कर रहे,
उनके उन्माद मिटाने होंगे।

नहीं चलेगी तानाशाही,
लोकतंत्र को लाना होगा।
मठाधीश जो देश खा रहे,
उन्हें धरा पर लाना होगा।।
नई चेतना से जन -जन के,
सारे कष्ट मिटाने होंगे।

चापलूस लोकतंत्र खा रहे,
मक्खन ,तेल लगाने में।
तिकड़मबाज भी लगे हुए हैं,
सत्ता को हथियाने में।।
जन जागरण से इस समाज के,
सारे कोढ़ मिटाने होंगे।

सीमा पर है दाँव लगाए,
नापाक हरकतें करता है।
निर्दोषों को मार रहा और,
बातें मानवता की करता है।।
पी ओ के और काश्मीर से,
दहशतगर्द मिटाने होंगे।

कुछ उनके आक़ा भी यहाँ पर,
नापाक हरकतें करते हैं।
दहशत गर्दो का साथ दे रहे,
गद्दारी देश से करते हैं।।
दहशतगर्द और गद्दारों के,
सारे ठिकाने मिटाने होंगे।

बापू, सुभाष के वंशज हम,
दिल में सबके बिस्मिल रहते।
सरदार,भगत ,आज़ाद हैं सब,
जो मरने से भी नहीं डरते।।
सर पर कफ़न बाँध निकले हम,
सारे गद्दार मिटाने होंगे।

क्यों पंगा हमसे लेते हो,
तुमको अपंग कर डालेंगे।
कश्मीर का राग अलाप रहे,
पूरा पाक हज़म कर डालेंगे।।
जिन टुकड़ों पर तुम ज़िंदा हो,
वे टुकड़े हमें हटाने होंगे।

गद्दार ,देश के वे भी हैं,
चन्द टुकड़ों में बिक जाते हैं।
भारत माता के लालों को,
नाहक यूं ही तड़पाते हैं।।
इन आदमखोर भेड़ियों के,
खूनी दाँत हटाने होंगे।

जो कामचोर और धनलोभी ,
निर्मोही,भ्रष्टाचारी हो।
आओ मिल नेस्तनाबूद करें,
कितना भी अत्याचारी हो।।
जन हित में सदा समर्पित जो,
उनके परचम फहराने होंगे।

हम सजग देश के प्रहरी हैं,
नव भारत के निर्माता हैं।
हर चुनौती है स्वीकार हमें,
हर धर्म निभाना आता है।।
ज्ञानवान,समृद्ध राष्ट्र बन,
सारे संताप मिटाने होंगे।

Language: Hindi
948 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
*घर की चौखट को लॉंघेगी, नारी दफ्तर जाएगी (हिंदी गजल)*
*घर की चौखट को लॉंघेगी, नारी दफ्तर जाएगी (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
मैं कौन हूँ?मेरा कौन है ?सोच तो मेरे भाई.....
मैं कौन हूँ?मेरा कौन है ?सोच तो मेरे भाई.....
ठाकुर प्रतापसिंह "राणाजी"
रूह की अभिलाषा🙏
रूह की अभिलाषा🙏
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
" जय भारत-जय गणतंत्र ! "
Surya Barman
"वक्त के पाँव"
Dr. Kishan tandon kranti
मजदूर
मजदूर
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
शून्य ....
शून्य ....
sushil sarna
3122.*पूर्णिका*
3122.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
यूनिवर्सल सिविल कोड
यूनिवर्सल सिविल कोड
Dr. Harvinder Singh Bakshi
ऐसे न देख पगली प्यार हो जायेगा ..
ऐसे न देख पगली प्यार हो जायेगा ..
Yash mehra
कहमुकरी
कहमुकरी
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
बेटियाँ
बेटियाँ
लक्ष्मी सिंह
💐Prodigy Love-28💐
💐Prodigy Love-28💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
" मिलन की चाह "
DrLakshman Jha Parimal
उम्मींदें तेरी हमसे
उम्मींदें तेरी हमसे
Dr fauzia Naseem shad
World Dance Day
World Dance Day
Tushar Jagawat
"लाभ का लोभ”
पंकज कुमार कर्ण
जंग अहम की
जंग अहम की
Mamta Singh Devaa
हे प्रभु मेरी विनती सुन लो , प्रभु दर्शन की आस जगा दो
हे प्रभु मेरी विनती सुन लो , प्रभु दर्शन की आस जगा दो
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
........,!
........,!
शेखर सिंह
मेरा भूत
मेरा भूत
हिमांशु Kulshrestha
इंसानियत
इंसानियत
साहित्य गौरव
जिंदगी
जिंदगी
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
बाढ़ और इंसान।
बाढ़ और इंसान।
Buddha Prakash
दिल धड़कता नही अब तुम्हारे बिना
दिल धड़कता नही अब तुम्हारे बिना
Ram Krishan Rastogi
आत्म बोध
आत्म बोध
DR ARUN KUMAR SHASTRI
#शेर
#शेर
*Author प्रणय प्रभात*
** राह में **
** राह में **
surenderpal vaidya
!! होली के दिन !!
!! होली के दिन !!
Chunnu Lal Gupta
-- ग़दर 2 --
-- ग़दर 2 --
गायक - लेखक अजीत कुमार तलवार
Loading...