Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
20 Sep 2019 · 3 min read

दिव्यांग या विकलांग

“दिव्यांग या विकलांग” इस शब्द का उच्चारण मैं आज इसलिए कर रहा हूं की पहले के सरकारी दस्तावेजों में विकलांग शब्द का उच्चारण किया जाता था और आज के सरकारी दस्तावेजों में दिव्यांग शब्द का उच्चारण किया जाता है आखिर ऐसा क्यों?

दिव्यांग और विकलांग इन दोनों शब्दों का अर्थ तो एक ही है लेकिन इन दोनों का भाव अलग – अलग है। क्योंकि जब आप विकलांग शब्द का उच्चारण करते हैं तो इससे हीन भाव का बोध होता है और जिस व्यक्ति के अंदर विकलांगता पाया जाता है तो उसे हीन भाव से लोग देखते हैं और यह समझते हैं कि यह व्यक्ति पूर्व जन्म में कुछ गलतियां किया होगा जो माफ करने लायक नहीं होगा। जिसके चलते भगवान ने इन्हें विकलांग के रूप में इस जन्म में पैदा किया है कि यह अपना पूर्व जन्मों का कुकर्म इस जन्म में भोग ले। तो कुछ लोगों का कहना होता है कि जब यह व्यक्ति गर्भावस्था में होगा उस समय सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण लगने के समय इनकी मां ध्यान नहीं दी होगी, जिसके चलते इनके ऊपर भी ग्रहण लगा हुआ है और ग्रहण का मरा हुआ व्यक्ति है।

इस विकलांग शब्द से हर व्यक्ति डरता है और वह सोचता है कि मेरे घर में ऐसा कोई व्यक्ति न हो जाए जिसके लिए विकलांग शब्द का प्रयोग करना पड़े। क्योंकि समाज में विकलांग व्यक्ति को एक कलंक के रूप में देखा जाता है।

जबकि वहीं दिव्यांग शब्द के उच्चारण से अर्थ तो वही रहता है पर भाव में बदलाव आ जाता है। क्योंकि दिव्यांग शब्द को परिभाषित करते हुए देश के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहें थे कि किसी व्यक्ति को भगवान के द्वारा आम व्यक्तियों से कुछ अलग हटकर अंग दिया गया हो तो वह दोष नहीं है बल्कि भगवान के दिव्य रूपों के द्वारा दिया हुआ अंग है जिसे हम लोग दिव्यांग के रूप में कहेंगे।

आप सोच रहे होंगे कि हम इस शब्द पर चर्चा क्यों कर रहे हैं तो बात यह है कि हमारे यहां आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका की बहाली आम सभा के द्वारा मैट्रिक के अंक प्रमाण पत्र के आधार पर हो रहा था। जिसमें नियम यह था कि मैट्रिक के अंक प्रमाण पत्र में जिसका सबसे ज्यादा अंक होगा वही सेविका और सहायिका की पद पर नियुक्त होंगी साथ ही अगर कोई व्यक्ति दिव्यांग होगा तो उसके लिए उसको पांच अंक अलग से मिलेगा।

बस इसी बात को लेकर उस आंगनबाड़ी सेविका पद की बहाली के लिए तीन महिलाएं आवेदन की थी और तीनों महिलाओं के पास मैट्रिक के अंक प्रमाण पत्र के साथ – साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र भी था। जबकि हकीकत में तीनों महिलाओं में से कोई भी महिला दिव्यांग नहीं थी तो फिर दिव्यांग प्रमाण पत्र की जरूरत क्यों पड़ा? दिव्यांग प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ने का कारण यह था कि उस महिलाओं में से एक महिला का मैट्रिक के अंक प्रमाण पत्र में अंक कम था जिसको लेकर उन्होंने होशियारी की और विकलांग प्रमाण पत्र बनवाली थी। बस यह खबर उन अन्य दो महिलाओं को भी पता चल गया जिसको लेकर उन दोनों महिलाओं ने भी अपना-अपना दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवा लिया। हालांकि इन तीनों महिलाओं में से किसी का भी बहाली नहीं हो पाया और बहाली स्थगित कर दिया गया। बहाली स्थगित करते समय अगले सूचना तक इंतजार करने को कहा गया।

इस बात पर हमें हंसी भी आ रही है और अफसोस भी कि एक सेविका पद की बहाली के लिए अच्छे इंसान, अच्छे व्यक्ति अपने आप को दिव्यांग घोषित करने के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवा ले रहा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का कहना था कि भगवान के दिव्य दृष्टि द्वारा दिया गया अंग जो आम व्यक्तियों से अलग पहचान दिलाता है, उसे दिव्यांग कहेंगे न की विकलांग। लेकिन आजकल इसी दिव्य रूपों का लोग दुरुपयोग करते हुए नजर आ रहे हैं और जो हकीकत में दिव्यांग हैं उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। इस तरीका से इस देश में यह पहला केस नहीं है बल्कि इस देश में बहुत सारा ऐसा केस है जिसके द्वारा दिव्यांग लोगों का अधिकारों का हनन किया जा रहा है। इस पर सरकार द्वारा लगाम लगाना चाहिए।

इसमें मैं सरकार की भी नाकामी मानता है कि उनके कर्मचारी ही कुछ रुपए के लालच में जाली दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी कर दे रहे हैं।

लेखक – जय लगन कुमार हैप्पी ⛳

Language: Hindi
Tag: लेख
2 Likes · 2 Comments · 444 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
“पसरल अछि अकर्मण्यता”
“पसरल अछि अकर्मण्यता”
DrLakshman Jha Parimal
वर दो नगपति देवता ,महासिंधु का प्यार(कुंडलिया)
वर दो नगपति देवता ,महासिंधु का प्यार(कुंडलिया)
Ravi Prakash
अपने आँसू
अपने आँसू
डॉ०छोटेलाल सिंह 'मनमीत'
दीन-दयाल राम घर आये, सुर,नर-नारी परम सुख पाये।
दीन-दयाल राम घर आये, सुर,नर-नारी परम सुख पाये।
Anil Mishra Prahari
2497.पूर्णिका
2497.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
दूषित न कर वसुंधरा को
दूषित न कर वसुंधरा को
goutam shaw
"खुश होने के लिए"
Dr. Kishan tandon kranti
रिश्तों का सच
रिश्तों का सच
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
अस्तित्व की ओट?🧤☂️
अस्तित्व की ओट?🧤☂️
डॉ० रोहित कौशिक
हमको
हमको
Divya Mishra
अपने चरणों की धूलि बना लो
अपने चरणों की धूलि बना लो
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
आँख
आँख
विजय कुमार अग्रवाल
💐प्रेम कौतुक-180💐
💐प्रेम कौतुक-180💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
अंधेरों रात और चांद का दीदार
अंधेरों रात और चांद का दीदार
Charu Mitra
जीवन चक्र
जीवन चक्र
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
धमकियाँ देना काम है उनका,
धमकियाँ देना काम है उनका,
Dr. Man Mohan Krishna
-अपनी कैसे चलातें
-अपनी कैसे चलातें
Seema gupta,Alwar
दुनियादारी....
दुनियादारी....
Abhijeet
बचपन और गांव
बचपन और गांव
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
सरकार
सरकार "सीटों" से बनती है
*Author प्रणय प्रभात*
बेशर्मी के कहकहे,
बेशर्मी के कहकहे,
sushil sarna
एकांत बनाम एकाकीपन
एकांत बनाम एकाकीपन
Sandeep Pande
प्यार जताना नहीं आता ...
प्यार जताना नहीं आता ...
MEENU
पृथ्वी की दरारें
पृथ्वी की दरारें
Santosh Shrivastava
मन की गांठ
मन की गांठ
Sangeeta Beniwal
गुरु अमरदास के रुमाल का कमाल
गुरु अमरदास के रुमाल का कमाल
कवि रमेशराज
रेत पर
रेत पर
Shweta Soni
मैंने साइकिल चलाते समय उसका भौतिक रूप समझा
मैंने साइकिल चलाते समय उसका भौतिक रूप समझा
Ms.Ankit Halke jha
kab miloge piya - Desert Fellow Rakesh Yadav ( कब मिलोगे पिया )
kab miloge piya - Desert Fellow Rakesh Yadav ( कब मिलोगे पिया )
Desert fellow Rakesh
तुम न आये मगर..
तुम न आये मगर..
लक्ष्मी सिंह
Loading...