*”जीवन के रंग”*
जीवन के रंग
जीवन के रंग प्रकृति के संग ,
❤️लाल रंग एक दूजे को आकर्षित कर जाता।
?पीला रंग मन को बहुत ही लुभाता।
?सतरंगी रंग बसंत बयार पतझड़ का मौसम लाता।
?हरा रंग हरी भरी वादियों में हरियाली फैलाता।
?नीला रंग नील गगन आसमान को निहारता।
? बैंगनी रंग जीवन में नवीन उत्साह बढ़ाता।
?काला रंग जादू टोने टोटके से दूर नजरों से बचाता।
?सफेद रंग शांति का प्रतीक अंतर्मन को शांत बनाता।
?भूरा रंग पावन भूमि में मिट्टी से नई फसल उगाता।
?गुलाबी रंग जीवन मे चारो ओर खुशबू बिखेर जाता।
?सात रंगों से मिलकर बना यह इंद्रधनुषी कहलाता।
जीवन में रंगों का खेल निराला ,
सबके मन को अलग अलग रंग है भाता।
जीवन के सब रंगों से बढ़कर प्रीत का रंग सुहाता।
ईश्वर को भी प्यारा सा लगता ,जबप्रेम रंग है चढ़ जाता।
शशिकला व्यास✍️