Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
10 Jul 2017 · 3 min read

जीवन का उद्देश्य क्या हैं?

‌इतनेदिनों से मैं सोच रहा था, चिंतन कर रहा था, औरों को सुन रहा था, मगर अब खुद का कुछ निजी अनुभव साझा करने का समय है। अक्सर आपने सुना होगा, या सुनते आये है कि मनुष्य जन्म का प्रयोजन क्या है, उसका इस धरती पर आने का मकसद क्या हैं? अगर अत्यधिक गूढ़ ज्ञानियों से आपने कभी ज्ञान ले भी लिया हो तो , निसंदेह आप एक ही बात कह उठेंगे। की इस जगत में आने का इंसान का एकमात्र मकसद सिर्फ भगवान की प्राप्ति है, प्रभु का भजन है। जिसने हमें बनाया है, उनकी आराधना करना है। क्योकि एकदिन सबको जाना है। इंसान फालतू में मोह माया में पड़ा है। इसके पीछे एक बहुत बड़ा ‘क्योंकि’ लगा रहता है। वो ये है कि ‘क्योंकि ये शरीर नश्वर है सबको एक दिन तो जाना ही है तो क्यों ये सब अथक परिश्रम? मैं पूछता हूँ कि क्या खाना, पीना, सो जाना, यही एक मकसद है मनुष्य जीवन का? क्या ये सोचकर हम अकर्मण्य हो जाये की सिर्फ भगवान की प्राप्ति ही जीवन का एकमात्र लक्ष्य है। सोचिये, फिर व्यवस्था का क्या होगा। एक रिक्शेवाला, एक मज़दूर, एक किसान; टाटा अम्बानी और अमिताभ बच्चन से किस प्रकार से भिन्न है? आखिर क्यों एक जी तोड़ मेहनत करके भी दो वक़्त की सही से रोटी नही जुटा पा रहा है वही दूसरे भी जी तोड़ मेहनत कर रहे है, लेकिन उनकी मेहनत से करोड़ों की कमाई कैसे होती है। थोड़ा खोल के समझाना चाहता हूँ यहाँ कर्म का अंतर है। उस उद्देश्य का अंतर है , जो दोनों को मिला है। सोचिये सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट खेलता देख अगर सब सचिन बनना चाहे तो? अगर अमिताभ बच्चन जैसा अभिनेता सब बनना चाहे तो? अगर सैनिकों का शौर्य देख सब के सब फ़ौज़ी बनना चाहे तो? नेताओं वाले ठाट देख अगर सब नेता बनना चाहे तो? रोज़ रोज़ प्राइवेट जॉब के थपेड़े खा चुका हर इंसान अगर सरकारी नौकरी में भर्ती होना चाहे तो? आप बताइए क्या सब के लिए सब संभव है? निसंदेह यह असंभव है। सो बातों की एक बात ये है कि धरती पर आने का सबका कोई न मकसद अवश्य है। जब हम इस पूरी दुनियां को देखते है तो पाते है कि यह कुछ और नही, एक व्यवस्था है। जिसे ऊपरवाला चला रहा है। मैंने ‘व्यवस्था’ शब्द का जिक्र किया है, जिसे गहराई से समझने की जरुरत है। ये मैं आप पर छोड़ता हूँ। हर एक व्यक्ति का कर्म निश्चित है। किसान किसानी कर है, झाड़ू पोछे वाला घर घर में सफाई कर रहा है, पत्रकार पत्रकारिता कर रहा है, खिलाड़ी खेल रहा है, फोजी लड़ रहा हैं, नेता देश चला रहा है.. आखिर सब लोग एक ही तरह का काम क्यों नही कर लेते? जी नहीं चाहकर भी नही कर पाएंगे। ये सब लौग अगर सब फोजी बन गये तो बाकी काम कोन करेगा? माना कि देशप्रेम सर्वोपरि है, परन्तु फिर मनोरंजन कोन करेगा, घरों की सफाई, गलियों की सफाई कोन करेगा? सब फ़िल्मी एक्टर बने तो देश की रक्षा कोन करेगा? सब अगर अम्बानी टाटा हो गये तो खेतों में अनाज कोन उपजायेगा? एक मैला ढोने वाला अगर एक दिन स्टेशन पर ना आये तो कितना गन्दा होगा आप सोच सकते है। फिर क्या उसे भगवान के वो भक्त ठीक करेंगे या स्वयं भगवान। जी नही, उसे वही साफ़ करेगा जिसे ये कर्तव्य सौंपा गया है । कहने का मतलब यही की इस ब्रह्माण्ड में आने का कारण कोई ना कोई कर्म करना अवश्य है। भले ही वह जो भी हो। हां भगवतभक्ती की आड़ में, सिर्फ भगवान को अपना एकमात्र लक्ष्य बताना, बार -बार मरने की निश्चितता की दुहाई देकर, अन्य सभी कर्तव्यों से विमुख हो जाना, मेरी नज़र में अकर्मण्यता ही है। इसलिए जो ‘सुकाम’ आप इस समय कर रहे हैं , वही आपका कर्तव्य है। भगवान् का भजन करना भी अपने आप में एक कर्म ही है, लेकिन एकमात्र कर्म बिलकुल नही.

‌- नीरज चौहान।
‌(निजी विचार, स्वतंत्र लेखन)
आपकी प्रतिक्रियाओं का स्वागत है।

Language: Hindi
Tag: लेख
730 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
देवा श्री गणेशा
देवा श्री गणेशा
Mukesh Kumar Sonkar
पहाड़ी भाषा काव्य ( संग्रह )
पहाड़ी भाषा काव्य ( संग्रह )
श्याम सिंह बिष्ट
*अहंकार*
*अहंकार*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
*चंदा मॉंगो शान से, झाड़ो बढ़िया ज्ञान (कुंडलिया)*
*चंदा मॉंगो शान से, झाड़ो बढ़िया ज्ञान (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
पद्धरि छंद ,अरिल्ल छंद , अड़िल्ल छंद विधान व उदाहरण
पद्धरि छंद ,अरिल्ल छंद , अड़िल्ल छंद विधान व उदाहरण
Subhash Singhai
पाहन भी भगवान
पाहन भी भगवान
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
"बिना पहचान के"
Dr. Kishan tandon kranti
जनाजे में तो हम शामिल हो गए पर उनके पदचिन्हों पर ना चलके अपन
जनाजे में तो हम शामिल हो गए पर उनके पदचिन्हों पर ना चलके अपन
DrLakshman Jha Parimal
तेरे बिन घर जैसे एक मकां बन जाता है
तेरे बिन घर जैसे एक मकां बन जाता है
Bhupendra Rawat
2397.पूर्णिका
2397.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
चोट ना पहुँचे अधिक,  जो वाक़ि'आ हो
चोट ना पहुँचे अधिक, जो वाक़ि'आ हो
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
■ वक़्त किसी को नहीं छोड़ता। चाहे कोई कितना बड़ा सूरमा हो।
■ वक़्त किसी को नहीं छोड़ता। चाहे कोई कितना बड़ा सूरमा हो।
*Author प्रणय प्रभात*
नेमत, इबादत, मोहब्बत बेशुमार दे चुके हैं
नेमत, इबादत, मोहब्बत बेशुमार दे चुके हैं
हरवंश हृदय
आतंकवाद को जड़ से मिटा दो
आतंकवाद को जड़ से मिटा दो
gurudeenverma198
Success rule
Success rule
Naresh Kumar Jangir
आकर फंस गया शहर-ए-मोहब्बत में
आकर फंस गया शहर-ए-मोहब्बत में
पंकज पाण्डेय सावर्ण्य
सनम
सनम
Satish Srijan
बस जाओ मेरे मन में , स्वामी होकर हे गिरधारी
बस जाओ मेरे मन में , स्वामी होकर हे गिरधारी
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
शिक्षक
शिक्षक
Dr. Pradeep Kumar Sharma
देने के लिए मेरे पास बहुत कुछ था ,
देने के लिए मेरे पास बहुत कुछ था ,
Rohit yadav
Dead 🌹
Dead 🌹
Sampada
!! कुछ दिन और !!
!! कुछ दिन और !!
Chunnu Lal Gupta
ये   दुनिया  है  एक  पहेली
ये दुनिया है एक पहेली
कुंवर तुफान सिंह निकुम्भ
कहानियां ख़त्म नहीं होंगी
कहानियां ख़त्म नहीं होंगी
Shekhar Chandra Mitra
एक बार बोल क्यों नहीं
एक बार बोल क्यों नहीं
goutam shaw
मैं बेटी हूँ
मैं बेटी हूँ
लक्ष्मी सिंह
గురువు కు వందనం.
గురువు కు వందనం.
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
बिन काया के हो गये ‘नानक’ आखिरकार
बिन काया के हो गये ‘नानक’ आखिरकार
कवि रमेशराज
एहसास
एहसास
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
जला रहा हूँ ख़ुद को
जला रहा हूँ ख़ुद को
Akash Yadav
Loading...