Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
13 Jan 2021 · 2 min read

जीवन इतना कठिन नहीं है

जीवन इतना कठिन नहीं था जितना हमने बना लिया है…
जब लक्ष्य नहीं कोई निश्चित राहों को क्यों बुना गया है…

पता नहीं है क्या है पढ़ना,
जो है पढ़ना क्यों है पढ़ना,
भाई चचेरा है लंदन में
जो पढ़ता था वही है पढ़ना..

माँ ने जेवर, पिता ने खेती
खुद ने सेहत गिरवी रख दी
कॉलेज तो मिल गई चहेती पुश्तैनी घर बेच दिया है…
जीवन इतना कठिन नहीं था जितना हमने बना लिया है…

अपना बेटा ऐसा नहीं है,
दुनिया के बच्चों सा नहीं है,
हमने दुलहन देख राखी है उसका तेवर
आज की बहुओं जैसा नहीं है..

छोड़ो माँ बेकार की बातें
सादगी और संस्कार की बातें
मैंने लंदन में मार्टिना को अब हमसफ़र बना लिया है…
जीवन इतना कठिन नहीं था जितना हमने बना लिया है…

जाने कितने पॉण्ड कमाए पता नहीं है,
माँ बापू कब स्वर्ग सिधारे पता नहीं है,
मार्टिना अब जॉन के साथ मे ज्यादा खुश है
पी ली इतनी खुद का घर अब पता नहीं है..
मिट्टी सरसों नदिया पनघट याद आरहे
बोलती माँ और चुप से बापू याद आरहे
अपने कारण अरसे पहले जिनका क्रियाकर्म हुआ है…
जीवन इतना कठिन नहीं था जितना हमने बना लिया है…

कितना धन और कैसा धन हो चिंतन नहीं है…
धन है तो फिर किसमें व्यय हो चिंतन नहीं है…
मृत्यु सुनिश्चित और साथ में कुछ नहीं जाता हमें पता है
फिर क्या होगा इस संग्रह का चिंतन नहीं है…

रिश्ते नाते काया साधन सुखद घरौंदा,
बेमानी सब रुतबा गाड़ी और नारी संग नर्म विछोना,
जानबूझ कर समझ समझ कर खुद ने जीवन नर्क किया है…
जीवन इतना कठिन नहीं था जितना हमने बना लिया है…

भारतेन्द्र शर्मा

Language: Hindi
3 Likes · 1 Comment · 314 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
सोचता हूँ के एक ही ख्वाईश
सोचता हूँ के एक ही ख्वाईश
'अशांत' शेखर
*शरीर : आठ दोहे*
*शरीर : आठ दोहे*
Ravi Prakash
हमें लिखनी थी एक कविता
हमें लिखनी थी एक कविता
shabina. Naaz
अपने-अपने राम
अपने-अपने राम
Shekhar Chandra Mitra
पुष्प सम तुम मुस्कुराओ तो जीवन है ।
पुष्प सम तुम मुस्कुराओ तो जीवन है ।
Neelam Sharma
आसमान को उड़ने चले,
आसमान को उड़ने चले,
Buddha Prakash
भारत के बच्चे
भारत के बच्चे
Rajesh Tiwari
,,,,,,
,,,,,,
शेखर सिंह
कर्म -पथ से ना डिगे वह आर्य है।
कर्म -पथ से ना डिगे वह आर्य है।
Pt. Brajesh Kumar Nayak
* इंसान था रास्तों का मंजिल ने मुसाफिर ही बना डाला...!
* इंसान था रास्तों का मंजिल ने मुसाफिर ही बना डाला...!
Vicky Purohit
सत्य कर्म की सीढ़ी चढ़कर,बिना किसी को कष्ट दिए जो सफलता प्रा
सत्य कर्म की सीढ़ी चढ़कर,बिना किसी को कष्ट दिए जो सफलता प्रा
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
कितनी प्यारी प्रकृति
कितनी प्यारी प्रकृति
जगदीश लववंशी
3093.*पूर्णिका*
3093.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
"चाहत " ग़ज़ल
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
*जीवन खड़ी चढ़ाई सीढ़ी है सीढ़ियों में जाने का रास्ता है लेक
*जीवन खड़ी चढ़ाई सीढ़ी है सीढ़ियों में जाने का रास्ता है लेक
Shashi kala vyas
Dr Arun Kumar shastri
Dr Arun Kumar shastri
DR ARUN KUMAR SHASTRI
साहित्य सत्य और न्याय का मार्ग प्रशस्त करता है।
साहित्य सत्य और न्याय का मार्ग प्रशस्त करता है।
पंकज कुमार कर्ण
[28/03, 17:02] Dr.Rambali Mishra: *पाप का घड़ा फूटता है (दोह
[28/03, 17:02] Dr.Rambali Mishra: *पाप का घड़ा फूटता है (दोह
Rambali Mishra
शिक्षा बिना जीवन है अधूरा
शिक्षा बिना जीवन है अधूरा
gurudeenverma198
तीन दशक पहले
तीन दशक पहले
*Author प्रणय प्रभात*
अब हक़ीक़त
अब हक़ीक़त
Dr fauzia Naseem shad
Y
Y
Rituraj shivem verma
दिलों का हाल तु खूब समझता है
दिलों का हाल तु खूब समझता है
नूरफातिमा खातून नूरी
प्रतीक्षा
प्रतीक्षा
Dr.Priya Soni Khare
कू कू करती कोयल
कू कू करती कोयल
Mohan Pandey
हरषे धरती बरसे मेघा...
हरषे धरती बरसे मेघा...
Harminder Kaur
ठिठुरन
ठिठुरन
Mahender Singh
जो हुआ वो गुज़रा कल था
जो हुआ वो गुज़रा कल था
Atul "Krishn"
"याद आती है"
Dr. Kishan tandon kranti
हमें रामायण
हमें रामायण
Dr.Rashmi Mishra
Loading...