Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
1 Mar 2017 · 2 min read

जागती आँखों के सपने (लघु कथा )-9

जागती आँखों के सपने
(लघु कथा )-9
सुशील शर्मा

सुमन रो रो कर कह रही थी माँ मुझे शहर के स्कूल में पढ़ना है में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ना चाहती हूँ माँ उसे समझा रही थी बेटा शहर का बहुत दूर है। तेरे सभी भाई बहिनें इसी गांव के स्कूल में पढ़े हैं तू भी यहीं पढ़ ले।
“अंग्रेजी पढ़ कर क्या कलेक्टर बनेगी” उसके बड़े भाई ने तंज कसा।
सुमन अपने माँ बाप की पांचवी संतान थी तीन बहिनों में सबसे छोटी उससे एक बड़ा भाई था एक उससे छोटा। दो बहिनों की जैसे तैसे पिता ने शादी की। भाई माता पिता के साथ मजदूरी करता था।
उसी समय गांव के स्कूल के कार्यक्रम में जिले की कलेक्टर पाल मेडम आईं थी। बच्चों से बातचीत के समय सुमन ने गांव की सड़कों की बदहाली और स्कूल के शौचालय की दुर्दशा के बारे में सभी के सामने भाषण दिया। कलेक्टर मेडम बहुत प्रभावित हुईं उन्होंने सुमन से कहा की तुम एक अच्छी प्रशासक बन सकती हो। तबसे सुमन के मन में कलेक्टर बनने की बात दृढ़ संकल्प के रूप में बैठ गई थी।
आखिर उसकी जिद के आगे माँ बाप को झुकना पड़ा। करीब 15 किलोमीटर दूर के शहर में एक अच्छे कान्वेंट स्कूल में RTE के तहत गरीब बच्चों कोटे से सुमन को एडमिशन मिल गया। प्रतिदिन 15 km का रास्ता साईकिल से तय कर पढ़ने जाने वाली सुमन ने सभी कक्षाओं में अब्बल स्थान प्राप्त कर
भोपाल शहर में स्नातक की उपाधि प्राप्त कर UPSC की परीक्षा दी प्रथम और द्वितीय बार में असफल होने के बाद तृतीय बार में सुमन सफल हुई। सफल परिवीक्षा के बाद उसकी पोस्टिंग कलेक्टर रूप में हुई।
पाल मेडम तब तक कमिश्नर बन चुकी थीं उन्ही के संभाग के जिले में सुमन नई कलेक्टर के रूप में पदस्थापित हुई थी। मीटिंग के दौरान अपने नए विचारों एवम कार्यशैली तथा निर्भीकता से अपनी बात रखने की शैली के कारण कमिश्नर मैडम बहुत प्रभावित हुईं।
“मिस सुमन आए ऍम इम्प्रेस्सेड”पाल मेडम ने सुमन को अपने कक्ष में बुला कर कहा।
“दिस इज बिकॉज ऑफ यू मैडम “सुमन ने मुस्कुराते हुए कहा।
“बिकॉज ऑफ मी बट हाउ ” पाल मैडम आश्चर्य चकित थीं।
उसके बाद सुमन ने पूरी कहानी पाल मैडम को सुनाई। पाल मैडम ने आश्चर्य मिश्रित ख़ुशी से सुमन को गले लगा लिए उनके मुँह से “ब्रेब गर्ल” कई बार निकला।
सुमन के जाने बाद पाल मेडम सोच रहीं थी कि अगर जागती आँखों से सपने देखो और उनको पूरा करने में जुट जाओ तो सपने हर हाल में पूरे होते हैं।

Language: Hindi
542 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
🥀 * गुरु चरणों की धूल*🥀
🥀 * गुरु चरणों की धूल*🥀
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
लिखने के आयाम बहुत हैं
लिखने के आयाम बहुत हैं
Shweta Soni
2565.पूर्णिका
2565.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
इंसान अच्छा है या बुरा यह समाज के चार लोग नहीं बल्कि उसका सम
इंसान अच्छा है या बुरा यह समाज के चार लोग नहीं बल्कि उसका सम
Gouri tiwari
सुख दुःख मनुष्य का मानस पुत्र।
सुख दुःख मनुष्य का मानस पुत्र।
लक्ष्मी सिंह
रमेशराज की पत्नी विषयक मुक्तछंद कविताएँ
रमेशराज की पत्नी विषयक मुक्तछंद कविताएँ
कवि रमेशराज
भारत रत्न श्री नानाजी देशमुख (संस्मरण)
भारत रत्न श्री नानाजी देशमुख (संस्मरण)
Ravi Prakash
"मित्रता"
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
*युद्ध*
*युद्ध*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
राजनीति के नशा में, मद्यपान की दशा में,
राजनीति के नशा में, मद्यपान की दशा में,
जगदीश शर्मा सहज
तेरे दिल की आवाज़ को हम धड़कनों में छुपा लेंगे।
तेरे दिल की आवाज़ को हम धड़कनों में छुपा लेंगे।
Phool gufran
विषय:- विजयी इतिहास हमारा। विधा:- गीत(छंद मुक्त)
विषय:- विजयी इतिहास हमारा। विधा:- गीत(छंद मुक्त)
Neelam Sharma
जन्म से
जन्म से
Santosh Shrivastava
इंसान जिन्हें
इंसान जिन्हें
Dr fauzia Naseem shad
जीवन
जीवन
Monika Verma
सफलता का एक ही राज ईमानदारी, मेहनत और करो प्रयास
सफलता का एक ही राज ईमानदारी, मेहनत और करो प्रयास
Ashish shukla
"किसी दिन"
Dr. Kishan tandon kranti
ख़त्म हुईं सब दावतें, मस्ती यारो संग
ख़त्म हुईं सब दावतें, मस्ती यारो संग
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
हाँ ये सच है कि मैं उससे प्यार करता हूँ
हाँ ये सच है कि मैं उससे प्यार करता हूँ
Dr. Man Mohan Krishna
हाथों से करके पर्दा निगाहों पर
हाथों से करके पर्दा निगाहों पर
gurudeenverma198
परिंदा हूं आसमां का
परिंदा हूं आसमां का
Praveen Sain
न तोड़ दिल ये हमारा सहा न जाएगा
न तोड़ दिल ये हमारा सहा न जाएगा
Dr Archana Gupta
रिश्ते फीके हो गए
रिश्ते फीके हो गए
पूर्वार्थ
फितरत
फितरत
मनोज कर्ण
अर्पण है...
अर्पण है...
Er. Sanjay Shrivastava
#त्वरित_टिप्पणी
#त्वरित_टिप्पणी
*Author प्रणय प्रभात*
सजन के संग होली में, खिलें सब रंग होली में।
सजन के संग होली में, खिलें सब रंग होली में।
डॉ.सीमा अग्रवाल
जन्नत
जन्नत
जय लगन कुमार हैप्पी
कई वर्षों से ठीक से होली अब तक खेला नहीं हूं मैं /लवकुश यादव
कई वर्षों से ठीक से होली अब तक खेला नहीं हूं मैं /लवकुश यादव "अज़ल"
लवकुश यादव "अज़ल"
मायूस ज़िंदगी
मायूस ज़िंदगी
Ram Babu Mandal
Loading...