Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
27 Mar 2021 · 3 min read

क्रिसमस केक

आर्मीनिया और अज़रबैजान में जंग छिड़ी हुई थी। नोगोरनो- काराभाख क्षेत्र में कब्जा पाने के लिए अज़रबैजान सेना भरसक कोशिश कर रही थी। काफी तादाद में सैनिक और स्थानीय नागरिक हताहत हो रहे थे । इसी बीच क्रिसमस त्यौहार के आने पर अल्प युद्ध विराम घोषित कर दिया गया था। जैकब और उसकी पत्नी मारिया अपने तीन वर्षीय नन्हे से शिशु जॉर्ज के साथ मकान में करीब एक महीने से कैदी का जीवन व्यतीत कर रहे थे। आर्मीनिया सैनिकों द्वारा दिया गया राशन समाप्त होने की कगार पर था। किसी तरह स्थिति में सुधार आने के इंतजार में बैठे हुए थे। जॉर्ज द्वारा क्रिसमस मनाने की जिद करने पर जैकब ने अपने बचे खुचे पैसे लेकर अपनी साइकिल उठाई और पास की बेकरी की दुकान से क्रिसमस केक लाने के लिए चल दिया। उस समय शाम के 7:00 बजे थे बेकरी पहुंचने पर बेकरी बंद हो चुकी थी। युद्ध के कारण बेकरी वाले ने शीघ्र ही दुकान बंद कर दी थी।
तभी वहां गश्त लगाने वाले सैनिकों ने जैकब को बताया थोड़ी दूरी पर गली में एक बेकरी है , वह अभी खुली होगी वहां पर कोशिश कर सकता है।
जैकब ने अपनी साइकिल की रफ्तार बढ़ा वह जल्दी से जल्दी बेकरी बंद होने से पहले वहां पहुंचना चाहता था। रास्ते में उसे कई बार सैनिकों ने रोका और उससे बाहर आने का कारण पूछा।
किसी तरह जैकब ने उन्हें संतुष्ट कर गली में बेकरी पर पहुंचा ईश्वर की कृपा से तब तक बेकरी बंद नहीं हुई थी। उसने पाया कि केवल एक मात्र केक उसके पास बाकी है । अन्य सभी केक बिक चुके हैं , उसके पास उस केक को खरीदने के लिए भी पर्याप्त पैसे भी नहीं थे ,परंतु दुकानदार ने कहा आप केक ले जाइए और जितने भी पैसे हो वो दे जाइए। आपको क्रिसमस की बधाइयां। जैकब ने केक पैक कराके ले लिया। वह जल्द से जल्द घर पहुंचना चाहता था क्योंकि कर्फ्यू में ढीलाई का समय खत्म होने वाला था। चौराहे से गुजरते वक्त उसने सैनिक गाड़ी को देखा जो लाउडस्पीकर पर लोगों को घर के अंदर जाने की घोषणा कर रही थी। वह जल्दी जल्दी साइकिल के पैडल मारने लगा , तभी उसने एक सैनिक की उसे रुकने की चेतावनी देने वाली आवाज सुनी , उसकी आवाज को अनसुना कर वह जल्दी से जल्दी घर पहुंचना चाहता था , जहां उसका बेटा जॉर्ज क्रिसमस केक का इंतजार कर रहा था। तभी एक बार फिर उसे चेतावनी आवाज सुनाई दी फिर भी वह रुका नहीं उसने साइकिल की गति और बढ़ा दी। तभी एक गोली उसके बाएं पैर की पिंडली में आकर लगी और वह लड़खड़ा कर साइकिल से गिरने लगा गिरते-गिरते भी उसमें केक को अपने हाथ में भली-भांति थाम कर रखा था। सैनिकों के पास आने पर उसने उनसे कहा कृपया वे केक को उसके घर पहुंचा दे जहां पर उसका बच्चा जॉर्ज केक का इंतजार कर रहा है , केक न मिलने पर वह निराश एवं दुःखी हो जाएगा। वे उसे जो भी दंड देंगे वह भुगतने को तैयार है। इस पर सैनिक अधिकारी ने उससे कहा कि आप को चेतावनी देने के बाद भी आप नहीं रुके इसलिए हमें गोली चलानी पड़ी।
हम आपकी भावना की कद्र करते हैं। हम आपका केक आपके घर भिजवा रहे हैं। आपकी भी गोली निकाल कर मरहम पट्टी कर आपको घर में छोड़ देंगे। जैकब ने ईश्वर को धन्यवाद दिया कि उसकी की कृपा से उसकी गलती पर उसे कोई सैनिक कार्रवाई न कर छोड़ दिया गया। अब वह अपने बच्चे जॉर्ज एवं पत्नी मारिया के साथ क्रिसमस मना सकेगा। सच ही कहा है जब ईश्वर साथ होता है , तो सब कुछ अच्छा ही होता है।

Language: Hindi
6 Likes · 14 Comments · 918 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Shyam Sundar Subramanian
View all
You may also like:
सुनो पहाड़ की.....!!! (भाग - ६)
सुनो पहाड़ की.....!!! (भाग - ६)
Kanchan Khanna
उम्र अपना निशान
उम्र अपना निशान
Dr fauzia Naseem shad
हमारी मोहब्बत का अंजाम कुछ ऐसा हुआ
हमारी मोहब्बत का अंजाम कुछ ऐसा हुआ
Vishal babu (vishu)
प्रकृति को त्यागकर, खंडहरों में खो गए!
प्रकृति को त्यागकर, खंडहरों में खो गए!
विमला महरिया मौज
कविता
कविता
Alka Gupta
कॉलेज वाला प्यार
कॉलेज वाला प्यार
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
Gone
Gone
*Author प्रणय प्रभात*
2560.पूर्णिका
2560.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
*ईर्ष्या भरम *
*ईर्ष्या भरम *
DR ARUN KUMAR SHASTRI
*नृप दशरथ चिंता में आए (कुछ चौपाइयॉं)*
*नृप दशरथ चिंता में आए (कुछ चौपाइयॉं)*
Ravi Prakash
वीर बालिका
वीर बालिका
लक्ष्मी सिंह
परेशान देख भी चुपचाप रह लेती है
परेशान देख भी चुपचाप रह लेती है
Keshav kishor Kumar
सबक
सबक
manjula chauhan
व्यस्तता जीवन में होता है,
व्यस्तता जीवन में होता है,
Buddha Prakash
"अंकों की भाषा"
Dr. Kishan tandon kranti
ये जीवन किसी का भी,
ये जीवन किसी का भी,
Dr. Man Mohan Krishna
डॉ. नामवर सिंह की आलोचना के अन्तर्विरोध
डॉ. नामवर सिंह की आलोचना के अन्तर्विरोध
कवि रमेशराज
*सत्य ,प्रेम, करुणा,के प्रतीक अग्निपथ योद्धा,
*सत्य ,प्रेम, करुणा,के प्रतीक अग्निपथ योद्धा,
Shashi kala vyas
दोस्ती
दोस्ती
राजेश बन्छोर
अटल-अवलोकन
अटल-अवलोकन
नंदलाल सिंह 'कांतिपति'
साहस है तो !
साहस है तो !
Ramswaroop Dinkar
सियासी खेल
सियासी खेल
AmanTv Editor In Chief
अमीर
अमीर
Punam Pande
उस जमाने को बीते जमाने हुए
उस जमाने को बीते जमाने हुए
Gouri tiwari
बालि हनुमान मलयुद्ध
बालि हनुमान मलयुद्ध
Anil chobisa
शिकारी संस्कृति के
शिकारी संस्कृति के
Sanjay ' शून्य'
सच्चा मन का मीत वो,
सच्चा मन का मीत वो,
sushil sarna
प्रथम गणेशोत्सव
प्रथम गणेशोत्सव
Raju Gajbhiye
దీపావళి కాంతులు..
దీపావళి కాంతులు..
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
आप हाथो के लकीरों पर यकीन मत करना,
आप हाथो के लकीरों पर यकीन मत करना,
शेखर सिंह
Loading...