Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
30 Dec 2017 · 3 min read

कस्तूरी की तलाश (विश्व के प्रथम रेंगा संग्रह की समीक्षा)

कस्तूरी की तलाश (विश्व का प्रथम रेंगा संग्रह) संपादक : प्रदीप कुमार दाश “दीपक”
प्रकाशक : अयन प्रकाशन दिल्ली                                    प्रकाशन वर्ष – 2017
पृष्ठ – 149                                                                            मूल्य – ₹ 300
_______________________________________________________________

                   गूढ़  अर्थ  ओढ़े  बेजोड़  रेंगा – संग्रह ”  कस्तूरी  की  तलाश  ”
                                       
                               समीक्षक : – सूर्यनारायण गुप्त “सूर्य”
                     
       हाइकु  सम्राट  श्री  प्रदीप  कुमार  दाश ‘ दीपक ‘ के  महनीय प्रयास  से संपादित भावभरित  सम्भवतः   विश्व   का   प्रथम हिन्दी  रेंगा -संग्रह ” कस्तूरी  की  तलाश “जो  मुझे  समीक्षार्थ  मिला , को  पढ़ने  का सौभाग्य  मिला । पढकर  मैं  धन्य  हो गया ।
                      जापान  से  चलकर  भारत के  साथ – साथ  विश्व  हाइकु  साहित्य के  आकाश में अपना  अमिट छाप छोड़ता हाइकु  का  ही  एक  आकार- प्रकार  ‘ रेंगा – छंद ‘ जो  दो  या  दो  से  अधिक  कवियों के  पूरक  सहयोग  से त्रिपदी  हाइकु  छंद 05 + 07 + 05  को  जोड़ते  हुए  इसमें  + 07 + 07  वर्ण – क्रम के जुड़ाव  से निर्मित पंचपदी  रेंगा  छंद  का  स्वरूप  धारण करते  प्रस्फुटित  होती  है । इसमें  एक व्यक्ति  द्वारा  रचित  हाइकु  छंद  में  दूसरा या   कभी – कभी      तीसरा    व्यक्ति ( साहित्यकार ) पूरक संदेशात्मक  पंक्ति 07 + 07  को  जोड़कर  रेंगा  छंद  का रूप  प्रदान  करता  है । इस  पूरक  जुड़ाव से  निर्मित छंद  जिसमें भावों  की संपूर्णता का  बोध  हो  तो  वही  छंद ही  ज्यादे शुद्ध व  ग्राह्य  माना  जाता  है ।

                           प्रतिभा  के  धनी  दर्जनाें कालजयी  कृतियों  के  रचयिता , अनेक सम्मानों  से  विभूषित , अनेक  साझा संकलनों  के  कुशल  संपादक – रायगढ़ ( छ० ग० )  के  निवासी , विश्व  प्रसिद्ध आदरणीय श्री प्रदीप कुमार  दाश ‘ दीपक’ जो  हाइकु  साहित्य  में  अपना एक अलग नाम  व  मुकाम  बना  चुके  हैं , निश्चय  ही बधाई  के  पात्र  हैं ।
                               
                    बदलते  साहित्य  के  परिवेश के  इस  नये -नये  प्रयोगवादी दौर  में इस कालजयी  संग्रह  के  सभी  रेंगा  छंद , जो इनके कुशल संपादन में  65 साहित्यकारों के  पूरक  सहयोग  से  संपादित  है। निश्चय ही रेंगा साहित्य के  लिए ‘ मील का पत्थर’ साबित  होगा । भावी  साहित्यकारों  का मार्ग – दर्शन  कराने  में  भी  पूर्णतः  सक्षम होगा ।  हाँ  यदा  कदा  संग्रह  में  कहीं – कहीं  वर्णों  की  सँख्या  में  घटाव – बढाव दिख  रहा  है ,  जो  मेरे  समझ  से  टंकण की  त्रुटि  हो  सकते  हैं । जिसे अगले संस्करण में  ठीक  कर  लिया  जाए तो  अच्छा  ही  होगा । वर्तमान  संस्करण में  शुद्धि – अशुद्धि  पत्र  भी  संलग्न  किए जा  सकते  हैं ।

          लौकिक / पारलौकिक  अर्थ  ओढ़े – ‘ सीप  में  मोती ‘  व ‘ गागर  में  सागर ‘  वाले  मुहावरे  को  चरितार्थ  करते  ये हृदयस्पर्शी , सारगर्भित रेंगा  छंद  जीवन के  मर्म – कर्म  व  धर्म  को  उजागर  करते प्रतीत  होते  हैं । इनमें  जीवन – दर्शन  के भी  बिम्ब  का  प्रतिबिंब  प्रतिबिम्बित  है । जीव  व  प्रकृति  तथा  देश – दुनिया  के संपूर्ण  शाश्वत  सत्य  का  कथ्य  व  तथ्य को  उकेरता  यह  रेंगा  संग्रह  ”  कस्तूरी की  तलाश ”  आप  को  यशस्वी  बनावे ।

     हाइकु  साहित्य – जगत  में  आपकी रचनात्मक  सक्रियता  श्लाघ्य  है । मैं आपके  इस  प्रतिभा  को  सम्मान  देते हुए  आपको  सलाम  करता  हूँ । ‘ सूर्य ‘ की  सतरंगी  करणें  आपके  जीवन – पथ को  सदा  आलोकित  करती  रहें । इसी कामना  व  भावना  के  साथ – साथ  आप व  पूरक  समस्त  सहयोगी  साहित्यकारों को  मेरी  ढेर  सारी शुभकामनाएँ ।

                                        सूर्यनारायण  गुप्त  ” सूर्य ”
                               ग्राम  व पोस्ट – पथरहट  ( गौरीबाजार )
                             जिला – देवरिया  ( उ० प्र० ) -274202
                           मो० 09450234855 , 07607855811

Language: Hindi
524 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
मुक्तक
मुक्तक
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
💐अज्ञात के प्रति-30💐
💐अज्ञात के प्रति-30💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
She was the Mother - an ode to Mother Teresa
She was the Mother - an ode to Mother Teresa
Dhriti Mishra
#छंद के लक्षण एवं प्रकार
#छंद के लक्षण एवं प्रकार
आर.एस. 'प्रीतम'
मित्रता-दिवस
मित्रता-दिवस
Kanchan Khanna
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀 *वार्णिक छंद।*
🥀 *अज्ञानी की कलम*🥀 *वार्णिक छंद।*
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
चुनावी वादा
चुनावी वादा
नंदलाल सिंह 'कांतिपति'
#दोषी_संरक्षक
#दोषी_संरक्षक
*Author प्रणय प्रभात*
3105.*पूर्णिका*
3105.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
सोने के पिंजरे से कहीं लाख़ बेहतर,
सोने के पिंजरे से कहीं लाख़ बेहतर,
Monika Verma
वो इश्क को हंसी मे
वो इश्क को हंसी मे
पंकज पाण्डेय सावर्ण्य
🪔🪔दीपमालिका सजाओ तुम।
🪔🪔दीपमालिका सजाओ तुम।
Pt. Brajesh Kumar Nayak
"कुछ तो गुना गुना रही हो"
Lohit Tamta
मुहब्बत
मुहब्बत
Pratibha Pandey
गुलाम
गुलाम
Dinesh Yadav (दिनेश यादव)
ख़त्म हुईं सब दावतें, मस्ती यारो संग
ख़त्म हुईं सब दावतें, मस्ती यारो संग
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
चम-चम चमके चाँदनी
चम-चम चमके चाँदनी
Vedha Singh
श्री राम अयोध्या आए है
श्री राम अयोध्या आए है
जगदीश लववंशी
*किसी की भी हों सरकारें,मगर अफसर चलाते हैं 【मुक्तक】*
*किसी की भी हों सरकारें,मगर अफसर चलाते हैं 【मुक्तक】*
Ravi Prakash
अब कुछ चलाकिया तो समझ आने लगी है मुझको
अब कुछ चलाकिया तो समझ आने लगी है मुझको
शेखर सिंह
एक तरफा दोस्ती की कीमत
एक तरफा दोस्ती की कीमत
SHAMA PARVEEN
किसी रोज मिलना बेमतलब
किसी रोज मिलना बेमतलब
Amit Pathak
गुरु मेरा मान अभिमान है
गुरु मेरा मान अभिमान है
Harminder Kaur
अपनी क़ीमत
अपनी क़ीमत
Dr fauzia Naseem shad
तुझसे मिलते हुए यूँ तो एक जमाना गुजरा
तुझसे मिलते हुए यूँ तो एक जमाना गुजरा
Rashmi Ranjan
सवाल~
सवाल~
दिनेश एल० "जैहिंद"
अपना सपना :
अपना सपना :
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
ईश्वर का प्रेम उपहार , वह है परिवार
ईश्वर का प्रेम उपहार , वह है परिवार
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
गुरु
गुरु
Kavita Chouhan
Mahadav, mera WhatsApp number save kar lijiye,
Mahadav, mera WhatsApp number save kar lijiye,
Ankita Patel
Loading...