Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
10 Jun 2017 · 3 min read

अशोक दर्द की पांच कविताएँ

कभी मैंने जो ….

कभी मैंने जो उनकी याद में दीपक जलाये हैं |
सुनहरी सांझ में पंछी यूं घर को लौट आये हैं ||

नहीं ये ओस की बूँदें हैं आंसू गुल के गालों पे |
किसी ने खत मेरे शायद उन्हें पढ़कर सुनाये हैं ||

दुआ में झोलियाँ भर भर जो औरों के लिए मांगे |
ख़ुशी ने उसके आंगन में आकर गीत गाये हैं ||

बदले हैं बहारों के हसीं मौसम खिजाओं में |
किसी के खाब पलकों ने मेरी जब जब सजाये हैं ||

कभी करते नहीं परवाह बशर जो रिसते छालों की |
वही अम्बर के तारों को जमीं पे तोड़ लाये हैं ||

पुराने दोस्त देखे हैं खड़े दुश्मन के पाले में |
शोहरत की बुलंदी के करिश्मे आजमाए हैं ||

अशोक दर्द

नये दौर की कहानी [ कविता ]

जहरीली हवा घुटती जिंदगानी दोस्तों |
यही है नये दौर की कहानी दोस्तों ||

पर्वतों पे देखो कितने बाँध बन गये |
जवां नदी की गुम हुई रवानी दोस्तों ||

विज्ञानं की तरक्कियों ने चिड़ियाँ मार दीं |
अब भोर चहकती नहीं सुहानी दोस्तों ||

कुदरत के कहर बढ़ गये हैं आज उतने ही |
जितनी बढ़ी लोगों की मनमानी दोस्तों ||

पेड़ थे परिंदे थे झरते हुए झरने |
किताबों में रह जाएगी कहानी दोस्तों ||

हर रिश्ता खरीदा यहाँ सिक्कों की खनक ने |
कहीं मिलते नहीं रिश्ते अब रूहानी दोस्तों ||

अँधेरा ही अँधेरा है झोंपड में देखिये |
रौशन हैं महल मस्त राजा – रानी दोस्तों ||

सरे राह कांटे की तरह तुम कुचले जाओगे |
कहने की सच अगर तुमने ठानी दोस्तों ||

भर रहे सिकंदर तिजोरियां अपनी |
दर्द लाख कहे दुनिया फानी दोस्तों ||
अशोक दर्द

बाद मुद्दत के

शज़र पे फूल आये हैं बाद मुद्दत के |
शाख के लब मुस्कुराये हैं बाद मुद्दत के ||

जूझते पतझड़ों से इक जमाना निकला |
बहार के मौसम आये हैं बाद मुद्दत के ||

सूना आंगन फिर से चहचहाया है |
गीत चिड़ियों ने गाये हैं बाद मुद्दत के ||

मुरझाये गालों पे रंगत लौट आई है |
किसी ने गले लगाये हैं बाद मुद्दत के |

जिनके इन्तजार में गुजरी उम्र साड़ी |
खत उनके आये हैं बाद मुद्दत के ||

सूख गये थे जो दिल के खेत सारे |
फिर से लहलहाए हैं बाद मुद्दत के ||

मेरी तिश्नगी की सुन ली खुदा ने शायद |
मेघ मिलन के छाये हैं बाद मुद्दत के ||

मेरे ख्याल वक्त की खूबसूरत किताब से |
हसीन लम्हे चुरा लाये हैं बाद मुद्दत के ||

फूलों की खेतियाँ

नीचता की हदें लांघ रहे हैं जो
पशुता को भी लांघकर निकल गये हैं आगे उनकी नीचता को
कभी भी सम्बोधनों में नहीं बाँधा जा सकता
शब्द बौने हो जाते हैं |

गलियों के आवारा कुत्ते भी तो
अपने मोहल्ले के लोगों की गंध पहचानते हैं
वे भी यूं ही उन्हें काटने के लिए नहीं दौड़ पड़ते
यह क्या विडम्बना है मनुष्य , मनुष्यता की गंध नहीं
पहचान पा रहा है |

आज कितने ही दरिन्दे मनुष्यता के आंगन में
कैक्टस की तरह उग आये हैं
जो मनुष्यता के आंगन को लहूलुहान करने पे उतारू हैं |

आज समय की मांग है कि
इन कंटीले कैक्टसों से आंगन बचाया जाये
ताकि यह दुनिया जीने के काबिल बनी रहे
आओ मिलजुल कर कैक्टस उखाड़ें और फूलों की खेतियाँ करें ||

[2]

जरा सी शाम ढलने दो

लिखेंगे गीत वफाओं के , जरा सी शाम ढलने दो |
लिखेंगे गीत दुआओं के , जरा सी शाम ढलने दो ||

मौसम के रंग कैसे थे , हवा का नूर कैसा था |
लिखेंगे गीत हवाओं के , जरा सी शाम ढलने दो ||

थीं रिमझिम बारिशें कैसी , लिपटी बादलों के संग |
लिखेंगे गीत घटाओं के , जरा सी शाम ढलने दो ||

फूलों की जवानी पे , फ़िदा भंवरे थे किस जानिब |
लिखेंगे गीत फिजाओं के , जरा सी शाम ढलने दो ||

तितलियाँ थीं व भंवरे थे , बहकी सी थी पुरवाई |
लिखेंगे गीत छटाओं के , जरा सी शाम ढलने दो ||

थोडा सा जाम छलक जाए , दर्दे दिल बहक जाए |
लिखेगे गीत सदाओं के , जरा सी शाम ढलने दो ||

थोडा सा सरूर चढ़ने दो , महफिल में नूर चढ़ने दो |
लिखेंगे गीत जफ़ाओं के , जरा सी शाम ढलने दो ||

अशोक दर्द

Language: Hindi
415 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
मैं भटकता ही रहा दश्त ए शनासाई में
मैं भटकता ही रहा दश्त ए शनासाई में
Anis Shah
जमाना गुजर गया उनसे दूर होकर,
जमाना गुजर गया उनसे दूर होकर,
संजय कुमार संजू
दोहे-*
दोहे-*
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
2912.*पूर्णिका*
2912.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
दिल है के खो गया है उदासियों के मौसम में.....कहीं
दिल है के खो गया है उदासियों के मौसम में.....कहीं
shabina. Naaz
बिहार एवं झारखण्ड के दलक कवियों में विगलित दलित व आदिवासी-चेतना / मुसाफ़िर बैठा
बिहार एवं झारखण्ड के दलक कवियों में विगलित दलित व आदिवासी-चेतना / मुसाफ़िर बैठा
Dr MusafiR BaithA
सफर की महोब्बत
सफर की महोब्बत
Anil chobisa
खुदी में मगन हूँ, दिले-शाद हूँ मैं
खुदी में मगन हूँ, दिले-शाद हूँ मैं
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
■ आज का दोहा
■ आज का दोहा
*Author प्रणय प्रभात*
रात हुई गहरी
रात हुई गहरी
Kavita Chouhan
वो पहली पहली मेरी रात थी
वो पहली पहली मेरी रात थी
Ram Krishan Rastogi
दया करो भगवान
दया करो भगवान
Buddha Prakash
संघर्ष से‌ लड़ती
संघर्ष से‌ लड़ती
Arti Bhadauria
इंतजार युग बीत रहा
इंतजार युग बीत रहा
Sandeep Pande
स्वयं से सवाल
स्वयं से सवाल
आनन्द मिश्र
सोच
सोच
Srishty Bansal
क्या मेरा
क्या मेरा
Dr fauzia Naseem shad
जाग गया है हिन्दुस्तान
जाग गया है हिन्दुस्तान
Bodhisatva kastooriya
डायरी भर गई
डायरी भर गई
Dr. Meenakshi Sharma
ख़्वाब ख़्वाब ही रह गया,
ख़्वाब ख़्वाब ही रह गया,
अजहर अली (An Explorer of Life)
होकर उल्लू पर सवार
होकर उल्लू पर सवार
Pratibha Pandey
शिव स्वर्ग, शिव मोक्ष,
शिव स्वर्ग, शिव मोक्ष,
Atul "Krishn"
मुझको शिकायत है
मुझको शिकायत है
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
दीन-दयाल राम घर आये, सुर,नर-नारी परम सुख पाये।
दीन-दयाल राम घर आये, सुर,नर-नारी परम सुख पाये।
Anil Mishra Prahari
तुमसे कितना प्यार है
तुमसे कितना प्यार है
gurudeenverma198
*पुरानी वाली अलमारी (लघुकथा)*
*पुरानी वाली अलमारी (लघुकथा)*
Ravi Prakash
जिंदगी भर किया इंतजार
जिंदगी भर किया इंतजार
पूर्वार्थ
संसार एक जाल
संसार एक जाल
Mukesh Kumar Sonkar
सर-ए-बाजार पीते हो...
सर-ए-बाजार पीते हो...
आकाश महेशपुरी
💐प्रेम कौतुक-450💐
💐प्रेम कौतुक-450💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
Loading...